Tuesday 08/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
बाजपुर में भाजपा नेता व उसके समर्थकों द्वारा सरकारी विभाग के इंजीनियर को पीटने की घटना पर भाकपा(माले) ने आक्रोश व्यक्त करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।15वीं नेशनल वोविनाम चैंपियनशिप में उत्तराखंड शिरमौर, चैंपियन ट्रॉफी पर किया कब्जाचार माह से जारी आरक्षण आंदोलन के समर्थन में रुद्रपुर में महायज्ञ, 24 घंटे का धरना शुरू; 19 सितंबर से आमरण अनशन की चेतावनीएसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में नशा तस्करों पर सितारगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाईजनता के बीच पहुंचे महाराज-मौके पर सुनी समस्याएं और अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देशपौड़ी में गूंजा टेबल टेनिस का रोमांच-प्रदेशभर के 200 खिलाड़ी दिखा रहे दमखमशिक्षा और सामाजिक सरोकारों की प्रतिबद्धता को सम्मान-डॉ.अनीता नैथानी स्पर्श गंगा शिक्षाश्री पुरस्कार-2026 के लिए चयनितगुरु सम्मान से गूंजा जवाहर नवोदय विद्यालय पौखाल-विद्यार्थियों ने संभाली शिक्षकों की भूमिकापौड़ी में श्वसन रोगों को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट-इन्फ्लूएंजा से निपटने को अस्पतालों में बढ़ाई तैयारियांपौड़ी के बिडोली तालाबों में पल रही ग्रामीणों की उम्मीदें-मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना ने खोले स्वरोजगार के नए द्वार
राज्य

महापौर के आवास पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का भव्य स्वागत

  • परिवार से की आत्मीय मुलाकात, शहर के विकास और राजनीतिक हालात पर हुई चर्चा

रुद्रपुर। राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का प्रथम बार महापौर विकास शर्मा के निजी आवास पर आगमन हुआ। इस अवसर पर महापौर विकास शर्मा और उनके परिवार ने प्रदेश अध्यक्ष का भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया। उनके साथ पहुंचे प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल और कुंदन परिहार का भी गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने महापौर विकास शर्मा के परिवार के सदस्यों से आत्मीय मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम जाना। इस दौरान उन्होंने महापौर के साथ संगठनात्मक एवं राजनीतिक विषयों के साथ ही रुद्रपुर शहर में चल रहे विकास कार्यों और भविष्य की विकास योजनाओं को लेकर भी चर्चा की।

महापौर विकास शर्मा ने प्रदेश अध्यक्ष को शहर में नगर निगम के माध्यम से कराए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों एवं जनहित से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान संगठन और जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय के साथ विकास कार्यों को और गति देने सहित विभिन्न विषयों पर भी विचार-विमर्श हुआ।

प्रदेश अध्यक्ष के आगमन पर महापौर के आवास पर बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। महापौर विकास शर्मा ने सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का पटका पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया।

महापौर विकास शर्मा ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट सहित सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं के अपने निजी आवास पर पहुंचने पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसका मजबूत और समर्पित संगठन है। कार्यकर्ताओं के परिश्रम और वरिष्ठ नेतृत्व के मार्गदर्शन से ही पार्टी लगातार जनसेवा और विकास के संकल्प को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा, संगठन ही शक्ति है और संगठन ही संकल्प है। हम सभी मिलकर संगठन की मजबूती और रुद्रपुर के विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते रहेंगे।

इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक शिव अरोरा, किच्छा के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, दर्जा राज्यमंत्री रामपाल सिंह, उत्तम दत्ता, काशीपुर जिलाध्यक्ष मनोज पाल, रूद्रपुर जिलाध्यक्ष कमल कुमार जिंदल, जिला महामंत्री तरुण दत्ता, जिला कोषाध्यक्ष रोशन अरोड़ा, जिला उपाध्यक्ष राकेश सिंह, जिला मंत्री प्रमोद मित्तल, किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौहान, किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री धीरेंद्र मिश्रा, अनुसूचित मोर्चा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश कोली, मोहन तिवारी, जिला मीडिया प्रभारी विजय तोमर, युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक दीप सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य अंकित सिंह, महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री रश्मि रस्तोगी, जिला उपाध्यक्ष स्वाति शर्मा, मंडल अध्यक्ष पिंकी चतुर्वेदी, ममता त्रिपाठी सहित पार्षदगण एवं बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Check Also
Close