राज्य
-
तीन दिवसीय श्रीनगर दौरे पर रहेंगे कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत,विकास योजनाओं की देंगे सौगात
देहरादून/श्रीनगर गढ़वाल। प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत आगामी 22 से 24 मई तक अपने विधानसभा क्षेत्र श्रीनगर…
Read More » -
श्रीकोट गंगानाली सहकारी समिति की बोर्ड बैठक में विकास और आर्थिक मजबूती पर मंथन,वर्ष 2026-27 के लिए 3 करोड़ की मांग
श्रीनगर गढ़वाल। बहुउद्देशीय साधन सहकारी समिति लिमिटेड श्रीकोट गंगनाली की संचालक मंडल बैठक गुरुवार को समिति कार्यालय, हनुमान मंदिर के…
Read More » -
श्रीनगर में नकली और एक्सपायरी दवाओं पर प्रशासन का शिकंजा,औचक निरीक्षण में खुलीं कई खामियां
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद पौड़ी गढ़वाल में आमजन के स्वास्थ्य और युवाओं को नशे से बचाने के उद्देश्य से प्रशासन ने…
Read More » -
चारधाम यात्रा मार्ग पर बच्चों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट-डीएम स्वाति भदौरिया ने चलाया सख्त अभियान
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद पौड़ी गढ़वाल में बच्चों की सुरक्षा,महिला कल्याण और सामाजिक संरक्षण योजनाओं को लेकर जिला प्रशासन पूरी गंभीरता…
Read More » -
चारधाम यात्रा सीजन में श्रीनगर में संदिग्ध गतिविधियों से बढ़ी चिंता-मेयर आरती भण्डारी ने मौके पर पहुंचकर संभाला मोर्चा
श्रीनगर गढ़वाल। चारधाम यात्रा सीजन के बीच श्रीनगर गढ़वाल में बाहरी राज्यों से आने वाले संदिग्ध समूहों की गतिविधियों ने…
Read More » -
रक्तदान से बचाई महिला की जान धरा सेवा फाउंडेशन ट्रस्ट की पहल पर मिलिंद छाबड़ा ने किया आपातकालीन में एसडीपी डोनेट
मानवता की सेवा और ‘नर सेवा ही नारायण सेवा’ के संकल्प को चरितार्थ करते हुए धरा सेवा फाउंडेशन ट्रस्ट उत्तराखंड…
Read More » -
जेसीज पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर में पूर्व छात्रों का भावपूर्ण आगमन
बॉलीवुड अभिनेता सौरभ गोयल एवं प्रथम हेड बॉय आकाश आहूजा ने बढ़ाया छात्रों का उत्साह।’ जेसीज पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर के…
Read More » -
ग्राम लोका में नशे के खिलाफ छेड़ी मुहिम
सितारगंज के निकट ग्राम लोका में जहरीली शराब और नशे के कारोबार को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को…
Read More » -
“किच्छा की जनता को जाम से मुक्ति दिलाना हमारी प्राथमिकता — अंडरपास निर्माण की प्रक्रिया शुरू होना बड़ी उपलब्धि”— बेहड़
किच्छा नगर में रेलवे फाटक पर वर्षों से लगने वाले भीषण जाम और आमजन को हो रही भारी परेशानियों को…
Read More » -
काशीपुर में आजाद समाज पार्टी का बहुजन जोड़ो अभियान तेज, सैकड़ों लोगों ने ली सदस्यताआजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के तत्वावधान में जनपद काशीपुर विधानसभा क्षेत्र के मोहल्ला अल्ली खां चौक में “बहुजन जोड़ो अभियान” के अंतर्गत एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पार्टी की विचारधारा से प्रभावित होकर सैकड़ों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष लेखराज गौतम ने कहा कि अधिक से अधिक युवाओं को पार्टी से जोड़कर मुस्लिम-दलित वोट बैंक को मजबूत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को अभी से गति देते हुए बूथ और सेक्टर स्तर पर संगठन को मजबूत करने का कार्य किया जाएगा, ताकि पार्टी का प्रत्याशी विधानसभा पहुंच सके।प्रदेश सचिव गंगा सिंह एवं जिला अध्यक्ष शाहनवाज हुसैन लगातार पार्टी कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को जोड़ने का कार्य कर रहे हैं। वहीं कुमाऊं मंडल उपाध्यक्ष इकबाल अहमद ने कहा कि अब समय आ गया है कि सभी लोग एकजुट होकर अपने प्रत्याशी को विजयी बनाने का संकल्प लें।जिला प्रभारी समर खान ने कांग्रेस पर मुस्लिम समाज के केवल वोट लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी उनके हितों के साथ खड़ी नजर नहीं आती। महानगर अध्यक्ष डॉ. एम. ए. राहुल ने युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर चिंता व्यक्त करते हुए अभिभावकों से बच्चों पर विशेष ध्यान देने की अपील की। उन्होंने कहा कि युवाओं को शिक्षा की ओर अग्रसर करना समय की आवश्यकता है।युवा जिला अध्यक्ष रवि राज, विधानसभा अध्यक्ष गदरपुर टोनी पठान सहित अन्य वक्ताओं ने भी शिक्षा और संगठन की मजबूती पर बल दिया। कार्यक्रम के दौरान आरिफ मंसूरी, नवेद आलम, सुभाष कुमार, सोनू कुमार, राजीव, तनवीर खान, सलीम, तौफीक, शमीम सहित अनेक लोगों ने आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की सदस्यता ग्रहण की।कार्यक्रम के अंत में सभी नव-निर्वाचित सदस्यों का स्वागत करते हुए पार्टी पदाधिकारियों ने संगठन को तन-मन से आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
Read More » -
सड़क हादसे में घायल युवक की मौत, समय पर एंबुलेंस न मिलने पर स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल शक्तिफार्म। सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की लापरवाही एक बार फिर सवालों के घेरे में है। सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक को समय पर एंबुलेंस और उचित उपचार व्यवस्था नहीं मिल सकी, जिसके चलते उसकी मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग के प्रति लोगों में भारी नाराजगी देखी जा रही है।जानकारी के अनुसार, सितारगंज के गुरुनानक नगरी गोठा निवासी 24 वर्षीय मंजीत सिंह उर्फ बिट्टू सोमवार रात अपनी पत्नी सुखविंदर कौर के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। सिरसा-शक्तिफार्म मार्ग पर किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने मानवता का परिचय देते हुए दोनों घायलों को निजी वाहन से शक्तिफार्म स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद सुखविंदर कौर को छोटी एंबुलेंस के माध्यम से उपजिला चिकित्सालय सितारगंज भेज दिया गया, लेकिन मंजीत सिंह की हालत गंभीर होने के बावजूद उन्हें समय पर हायर सेंटर रेफर नहीं किया जा सका।बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य केंद्र की 108 एंबुलेंस खराब थी। वहीं सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट में यह भी दावा किया गया कि एंबुलेंस में तेल नहीं था, जिसके कारण युवक को तत्काल नहीं भेजा जा सका। दूसरी एंबुलेंस मंगाने का प्रयास किया गया, लेकिन उसके पहुंचने में 30 से 40 मिनट का समय बताया गया। इस दौरान युवक अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करता रहा।आखिरकार परिजन मंजीत सिंह को निजी वाहन से सितारगंज अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।घटना के बाद स्थानीय लोगों में स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है। लोगों का कहना है कि यदि समय पर एंबुलेंस उपलब्ध हो जाती तो युवक की जान बचाई जा सकती थी। साथ ही यह सवाल भी उठ रहे हैं कि यदि एंबुलेंस लंबे समय से खराब थी तो उसे दुरुस्त कराने के लिए विभाग ने समय रहते कदम क्यों नहीं उठाए।मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने और जनाक्रोश बढ़ने के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया। उपजिला चिकित्सालय सितारगंज के प्रभारी डॉ. कुलदीप सिंह यादव ने शक्तिफार्म स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर मामले की जानकारी ली।पूरे प्रकरण की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। जांच समिति में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. डीपी सिंह, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किच्छा की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. कनक बनौथा तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शक्तिफार्म के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. दर्शन सिंह को शामिल किया गया है। एंबुलेंस से जुड़े कर्मचारियों को भी तलब किया गया है।हालांकि, घटना के बाद सबसे बड़ा सवाल यही बना हुआ है कि क्या हर मौत के बाद केवल जांच समिति गठित कर देना ही जिम्मेदारी पूरी करना है, या फिर जर्जर स्वास्थ्य व्यवस्था को सुधारने की दिशा में भी ठोस कदम उठाए जाएंगे।
Read More » -
भारत विकास परिषद के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने ली शपथ, सेवा और संस्कार पर दिया जोर
रुद्रपुर। भारत विकास परिषद द्वारा सोनिया होटल में शपथ ग्रहण समारोह एवं कार्यशाला का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में…
Read More » -
एसएसपी अजय गणपति ने की मासिक अपराध समीक्षा बैठकरुद्रपुर स्थित पुलिस कार्यालय में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति ने जनपद के सभी राजपत्रित अधिकारियों थाना और शाखा प्रभारियों सहित पुलिस कर्मियों के साथ मासिक अपराध समीक्षा बैठक और सम्मेलन किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस कर्मियों की विभागीय व्यक्तिगत और पारिवारिक समस्याओं की जानकारी लेकर उनके समाधान के निर्देश दिए।बैठक में सभी थाना प्रभारियों और विवेचकों को दर्ज अपराधों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए। लंबित विवेचनाओं की नियमित समीक्षा करने तथा विवेचकों की व्यक्तिगत जवाबदेही तय करने के लिए पुलिस उपाधीक्षकों और थाना प्रभारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई।एसएसपी ने बीट अधिकारियों को अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमण कर जनता से सीधा संवाद स्थापित करने और महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों में तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही बाहरी व्यक्तियों और किरायेदारों का शत प्रतिशत सत्यापन सुनिश्चित करने तथा साइबर ठगी से बचाव के लिए स्कूल कॉलेज और आम जनता के बीच जागरूकता गोष्ठियां आयोजित करने को कहा गया।बैठक में हिस्ट्रीशीटरों की लगातार निगरानी रखने सक्रिय अपराधियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करने और अवैध मादक पदार्थों तथा अवैध शराब की तस्करी रोकने के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए।एसएसपी ने पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे अभियानों का शत प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने को कहा। ऑपरेशन प्रहार और ऑपरेशन लगाम के तहत अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल आरोपियों के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक तलाश कर उनके खिलाफ गुंडा एक्ट गैंगस्टर एक्ट और पिट एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करने तथा हिस्ट्रीशीट खोलने के निर्देश दिए गए।बैठक के अंत में उत्कृष्ट और सराहनीय कार्य करने वाले 18 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
Read More » -
सचिव आपदा प्रबंधन प्राधिकरण विनोद कुमार सुमन ने खटीमा पहुंचकर नेपाल सीमा पर मेलाघाट में जगबूढ़ा नदी के भू कटाव की रोकथाम के दृष्टिगत बाढ़ सुरक्षा कार्य कराए जाने हेतु स्थलीय निरक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधीक्षण अभियंता सिंचाई को निर्देश दिए कि जहाँ पर अति आवश्यक है वहां पर शीघ्र बाढ़ सुरक्षा कार्य करा लिया जाय। उन्होंने किसी जगह भी यदि बाढ़ सुरक्षा कार्य करने हो तो उसका स्टीमेट बनकर भेजे ताकि बजट उपलब्ध होते ही बाढ़ सुरक्षा कार्य कराने हेतु जनपद को बजट भेजा जा सके। इस दौरान उन्होंने स्थानीय जनता व जनप्रतिनिधियों से वार्ता कर जानकारियां भी ली। निरीक्षण के उपरांत उन्होंने लोहियाहेड कैम्प कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जहाँ भी बाढ़ सुरक्षा कार्य कराए जा रहे है उसे वर्षाकाल से पूर्व ही पूर्ण कर लिया जाए तथा कहीं पर भी यदि बाढ़ सुरक्षा कार्य कराए जाने हो तो उसका पहले से ही प्लान बनाकर रखा जाए। बैठक में अपर जिला अधिकारी कोस्तुभ मिश्र व जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी उमाशंकर नेगी ने बताया कि नेपाल सीमा पर जगबूढ़ा नदी से एस एस बी चौकी तथा मेलाघाट सिसैया के बचाव हेतु बाढ़ सुरक्षा कार्य कराया जाना आवश्यक है तथा मोहम्मदपुर भुड़िया को देवहा नदी के कटाव से बचाव हेतु बाढ़ सुरक्षा कार्य कराए जाने है। जिसपर श्री सुमन ने कहा कि बाढ़ सुरक्षा के जो छोटे छोटे कार्य है उसे प्राथमिकता से कराए ताकि अधिक से अधिक लोगों की सुरक्षा हो सके। उन्होंने कहा कि वर्षाकाल प्रारंभ होने वाला है, इसलिए आपदा के दृष्टिगत अपनी पूरी तैयारी रखे।
इस अवसर पर अध्यक्ष नगर पालिका रमेश चंद्र जोशी, क्षेत्र पंचायत सदस्य अर्जुन कुमार, मनोज साही, रनदीप पोखरिया, उप जिलाधिकारी…
Read More » -
(no title)
देहरादून के 32 परीक्षा केंद्रों पर होगी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा, 12,545 अभ्यर्थी होंगे शामिल 24 मई को दो पालियों…
Read More » -
सुराज सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष ने उठाए नगर निगम भूमि घोटाले की जांच पर सवाल हरिद्वार, सुराज सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी ने नगर निगम भूमि घोटाले की जांच पर सवाल उठाते हुए पुनः निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई मांग की है। रमेश जोशी ने पटवारी, कानूनगो एवं तहसीलदार की कार्यप्रणाली सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि दोषियों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। भूमाफियाओं एवं अधिकारियों की मिलीभगत के कारण ही नगर निगम भूमि घोटाला हुआ है। जनहित में घोटाले की पुनःविस्तृत जांच कर घोटाले की करोड़ों की राशि की रिकवरी की जाए। जांच का सामना कर रहे वर्षो से जनपद में जमे अधिकारियों और कर्मचारियों को अन्य जनपद में भेजा जाए। रमेश जोशी ने बताया कि जांच की मांग को लेकर वे 23 मई को राजस्व परिषद कार्यालय पर धरना प्रदर्शन भी करेंगे। रमेश जोशी ने यह भी आरोप लगाया कि जनपद में बाहर रह रहे लोगों की जमीनों पर कब्जे के मामले भी बढ़ रहे हैं। जिसमें लंबी कानूनी लड़ाई के बाद भी पीड़ितों को न्याय नहीं मिल पा रहा है। पत्रकारवार्ता के दौरान रमेश जोशी के साथ संगठन के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Read More » -
93 के हुए रस्किन बॉन्ड, मसूरी की बारिश, पहाड़ और इंसानी रिश्तों को शब्दों में अमर करने वाले लेखकइस बार देहरादून में परिवार संग सादगी से मनाया जन्मदिन, मसूरी में प्रशंसकों को खली उनकी कमी मसूरी पहाड़ों की रानी मसूरी की पहचान बन चुके विश्वप्रसिद्ध अंग्रेजी लेखक पद्मश्री एवं पद्म भूषण सम्मानित रस्किन बॉन्ड मंगलवार को 93 वर्ष के हो गए। इस बार उनका जन्मदिन बेहद सादगी के साथ देहरादून स्थित आवास पर परिवार के बीच मनाया गया। स्वास्थ्य संबंधी कारणों से इस बार वह मसूरी नहीं पहुंच सके, जिससे उनके हजारों प्रशंसकों में हल्की मायूसी जरूर देखने को मिली। रस्किन बॉन्ड का नाम सुनते ही लोगों के जेहन में मसूरी की धुंध, बारिश, देवदार के जंगल, पुरानी गलियां और पहाड़ों की सादगी जीवंत हो उठती है। उन्होंने अपनी लेखनी से न केवल मसूरी को साहित्य के नक्शे पर अलग पहचान दिलाई, बल्कि पहाड़ी जीवन की आत्मा को भी दुनिया के सामने बेहद संवेदनशील अंदाज में प्रस्तुत किया। पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों के चलते चिकित्सकों की सलाह पर उन्हें मसूरी से देहरादून शिफ्ट किया गया है। परिवार के अनुसार उनका स्वास्थ्य फिलहाल स्थिर है और वह चिकित्सकीय निगरानी में हैं। उनके पुत्र राकेश बॉन्ड ने बताया कि इस बार जन्मदिन घर पर ही सादगी के साथ मनाया गया। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों की सलाह पर फिलहाल उन्हें देहरादून में रखा गया है।हर साल माल रोड पर उमड़ती थी भीड़मसूरी माल रोड स्थित प्रसिद्ध पुस्तक दुकान पर हर वर्ष उनके जन्मदिन पर विशेष आयोजन होता था। देशभर से साहित्य प्रेमी केवल रस्किन बॉन्ड की एक झलक पाने और उनसे ऑटोग्राफ लेने मसूरी पहुंचते थे। वह अपने प्रशंसकों से बेहद आत्मीयता से मिलते, किताबों पर हस्ताक्षर करते और बच्चों से खास बातचीत भी करते थे। इस बार उनके मसूरी नहीं पहुंच पाने से पर्यटकों और स्थानीय लोगों में निराशा जरूर दिखी, लेकिन लोगों ने उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की। सोशल मीडिया पर भी दिनभर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देने वालों का सिलसिला जारी रहा।बचपन से संघर्ष, फिर दुनिया भर में बनाई पहचान19 मई 1934 को हिमाचल प्रदेश के कसौली में जन्मे रस्किन बॉन्ड का बचपन पहाड़ों के बीच बीता। उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा शिमला और देहरादून में प्राप्त की। बेहद कम उम्र में उन्होंने लेखन शुरू कर दिया था। उनकी पहली चर्चित किताब ज्ीम त्ववउ वद जीम त्वव िको जॉन लेवेलिन रीस पुरस्कार मिला, जिसने उन्हें अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उनकी लेखनी में पहाड़ों की मासूमियत, अकेलापन, दोस्ती, प्रकृति और इंसानी भावनाओं का अनूठा मिश्रण देखने को मिलता है।बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक के पसंदीदा लेखकरस्किन बॉन्ड की कहानियां हर आयु वर्ग के पाठकों के बीच लोकप्रिय हैं। उनकी प्रमुख पुस्तकों में ब्लू अम्ब्रेला, स्टी सीरीज़, ख्टाइम स्टॉप्स एट शामली, अवर ट्रीज़ स्टिल ग्रो इन देहरादून, अ फ़्लाइट ऑफ़ पिजन्स, और ख्दिल्ली इज़ नॉट फ़ार,शामिल हैं। उनकी कई कहानियों पर फिल्में और टीवी धारावाहिक भी बन चुके हैं। नीला छाता और 7 खून माफ जैसी फिल्मों ने उनकी रचनाओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाया।मसूरी से आत्मीय रिश्तारस्किन बॉन्ड पिछले कई दशकों से मसूरी में रह रहे थे और उन्होंने हमेशा कहा कि पहाड़ ही उनकी सबसे बड़ी प्रेरणा हैं। मसूरी की बारिश, जंगल, बंदर, पहाड़ी बच्चे और यहां की शांत जिंदगी उनकी कहानियों के स्थायी पात्र रहे हैं।स्थानीय लोगों का कहना है कि रस्किन बॉन्ड केवल लेखक नहीं बल्कि मसूरी की सांस्कृतिक पहचान हैं। उनकी वजह से देश-दुनिया के हजारों लोग मसूरी को करीब से जान पाए। साहित्य प्रेमियों का मानना है कि रस्किन बॉन्ड की लेखनी आने वाली पीढ़ियों को भी प्रकृति, संवेदनशीलता और इंसानी रिश्तों की अहमियत सिखाती रहेगी।
Read More » -
मसूरी कंक्रीट के जंगल में हो रही तब्दील, नियोजित विकास पर उठे सवालभाजपा नेता रविंद्र ने कहा- केयरिंग कैपेसिटी की अनदेखी से बढ़ रहा दबाव, 2027 में मसूरी से टिकट का भी जताया दावा भाजपा के वरिष्ठ नेता रविन्द्र जुगराण ने पत्रकार वार्ता कर मसूरी में हो रहे विकास कार्यों और बढ़ते अनियोजित निर्माण पर गंभीर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि पर्यटन नगरी मसूरी धीरे-धीरे कंक्रीट के जंगल में तब्दील होती जा रही है, जबकि शहर की केयरिंग कैपेसिटी को लेकर कई बार विशेषज्ञों और संबंधित एजेंसियों द्वारा चेतावनी दी जा चुकी है। इसके बावजूद न तो विभागीय स्तर पर ठोस कदम उठाए जा रहे हैं और न ही आसपास के क्षेत्रों को व्यवस्थित रूप से विकसित किया जा रहा है।द उन्होंने कहा कि मसूरी पर लगातार बढ़ते दबाव को कम करने के लिए आसपास के क्षेत्रों को “स्मॉल मसूरी” के रूप में विकसित किया जा सकता है, लेकिन संबंधित विभाग इस दिशा में गंभीरता से कार्य नहीं कर रहे हैं। इसका परिणाम यह हो रहा है कि शहर में आए दिन जाम, पार्किंग संकट और अवैध निर्माण जैसी समस्याएं बढ़ती जा रही हैं। रविंद्र ने कहा कि मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण का गठन शहर के नियोजित विकास के उद्देश्य से किया गया था, लेकिन आज स्थिति यह है कि नियोजित विकास की जगह “अनियोजित विकास” तेजी से बढ़ा है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्षों से अधिकारियों की लापरवाही और इच्छाशक्ति की कमी के कारण मसूरी का प्राकृतिक स्वरूप प्रभावित हुआ है।उन्होंने कहा कि वर्ष 1995 के बाद से शहर के सुनियोजित विकास को लेकर अपेक्षित स्तर पर काम नहीं हुआ। पहाड़ों पर लगातार बढ़ रहे निर्माण कार्यों ने पर्यावरणीय संतुलन पर भी असर डाला है। उन्होंने कहा कि मसूरी की भौगोलिक स्थिति बेहद संवेदनशील है और यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए तो आने वाले समय में स्थिति और गंभीर हो सकती है।भाजपा नेता ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार मसूरी और आसपास के क्षेत्रों के विकास को लेकर लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने क्षेत्रीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री गणेष जोषी की सराहना करते हुए कहा कि वे कई योजनाओं के माध्यम से मसूरी के विकास को गति देने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन विभागीय स्तर पर अपेक्षित सहयोग नहीं मिल पा रहा है।उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा साफ है, लेकिन कुछ अधिकारियों की कार्यशैली के कारण विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। यदि योजनाओं को ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ लागू किया जाए तो मसूरी को एक बेहतर और व्यवस्थित पर्यटन नगर बनाया जा सकता है।पत्रकारों द्वारा 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर रविंद्र ने कहा कि वह मसूरी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के मजबूत दावेदार हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 25 वर्षों से वह लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनहित के मुद्दे उठाते रहे हैं और जनता के बीच उनकी साफ एवं ईमानदार छवि है। उन्होंने विश्वास जताया कि पार्टी नेतृत्व उनकी सक्रियता और जनसेवा को देखते हुए उन्हें अवसर देगा। उन्होंने कहा कि यदि उन्हें टिकट मिलता है तो वह मसूरी के समुचित और पारदर्शी विकास के लिए कार्य करेंगे तथा वर्षों से चली आ रही अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामलों को भी उजागर करेंगे। हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि पार्टी उन्हें टिकट नहीं देती तब भी वह भाजपा के साथ मजबूती से जुड़े रहेंगे और पार्टी संगठन को मजबूत करने का कार्य करते रहेंगे। रविंद्र ने कहा कि मसूरी विधानसभा उनके लिए प्राथमिकता वाला क्षेत्र है और उनका लक्ष्य क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं का स्थायी समाधान करना है, ताकि पर्यटन नगरी का प्राकृतिक स्वरूप और पहचान सुरक्षित रह सके। इस मौके पर सुनील रतूडी, नरेन्द्र पडियार, डा.दीपक जोशी, अनिल गोदियाल, गंभीर पंवार, अरविंद गुसाई, अनिल पेटवाल, विजय रमोला मौजूद थे।
Read More » -
मंगलवार को जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया की अध्यक्षता में जिला सभागार में तहसील दिवस का आयोजित हुआ। जिलाधिकारी ने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित निस्तारण सरकार की प्राथमिकता है, इसलिए अधिकारी समस्याओं को शान्त मन एवं संवेदनशील होकर सुने व गम्भीरता से तहसील दिवस में पंजीकृत समस्याओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर निस्तारित करना सुनिश्चित करें।तहसील दिवस में भूमि, मार्ग, मनरेगा भुगतान, सिंचाई गूल, गैस से सम्बन्धित 09 शिकायतें पंजीकृत हुई जिसमे से 08 शिकायतों/समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया।तहसील दिवस में महेन्द्र पोपली ने कलेक्ट्रेट आवासीय परिसर के भीतर अराजक तत्वों द्वारा नशा करने तथा मारपीट, छेड़-छाड़ करने की शिकायत की। जिसपर जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी व उप जिलाधिकारी को रात्रि 09 बजे से कलेक्ट्रेट परिसर के गेटो को बन्द करने के निर्देश देते हुए पुलिस नियमित गस्त करने के निर्देश दिये। कैलाश चन्द्र ने बताया कि गन्ना विभाग द्वारा किसी व्यक्ति को लाभ पहुंचाने हेतु चकमार्ग बनाया जा रहा है। जिसपर जिलाधिकारी ने सहायक गन्ना आयुक्त को तुरन्त निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। अब्दुल गनी ने विद्युत बिल अधिक आने की शिकायत की। जिसपर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता विद्युत को विद्युत मीटर का निरीक्षण करते हुए समस्या का तुरन्त निस्तरण करने के निर्देश दिये। सुखदेव सिंह ने मनरेगा का भुगतान करने का अनुरोध किया। जिसपर जिलाधिकारी ने जिला विकास अधिकारी को शीघ्र भुगतान करने के निर्देश दिये। मुकेश कुमार ने घरेलु गैस सिलेंडर न मिलने की समस्या रखी। जिसपर जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी को तुरन्त नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दियेंतहसील दिवस में मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, एसपी सिटी डॉ0 उत्तम सिंह नेगी, उप जिलाधिकारी मनीष बिष्ट, पीडी हिमांशु जोशी, जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 केके अग्रवाल, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ0 आशुतोष जोशी, महाप्रबंधक उद्योग विपिन कुमार, मुख्य शिक्षा अधिकारी हरेन्द्र मिश्रा, अधिशासी अभियंता सिंचाई बीएस डांगी, आनंद सिंह नेगी, लघु सिंचाई सुशील कुमार, लोनिवि गजेन्द्र सिंह, विद्युत उमाकांत चतुर्वेदी, पेयजल निगम सुनील जोशी, आरडब्लूडी अमित भारती, जिला समाज कल्याण अधिकारी अमन अनिरूद्ध, जिला प्रोवेशन अधिकारी व्योमा जैन, जिला अल्पसंख्यक अधिकारी नंदनी तोमर, जिला क्रीडा अधिकारी जानकी कार्की आदि मौजूद थे।
जिला सूचना अधिकारी ऊधम सिंह नगर।
Read More » -
ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में मेडिकल स्टोरो में लटके रहे ताले मरीज रहे परेशान।
ऑनलाइन व्यापार को लेकर केमिस्ट एसोसिएशन ने जताई चिंता।देस में लगातार दवा के बढ़ रहे ऑनलाइन व्यापार को लेकर दवा…
Read More » -
सरोवर नगरी व उसके आसपास लगा पर्यटकों का तांता। नोकाविहार करने के लिए हुजूम उमड़ पड़ा। सरोवर नगरी व उसके आसपास पर्यटकों का तांता लगा हुआ दिखाई दे रहा है। झील में नोकाविहार करने के लिए पर्यटकों का हुजूम उमड़ पड़ा अपनी बारी का इंतजार करते हुए नजर आए। पर्यटकों की चहल कदमी से स्थानीय रोजगार करने वाले दुकानदारों के चेहरे भी खिला खिलाए हुए नजर आ रहे हैं। यहाँ पर्यटक स्थलों हिमालय दर्शन, स्नोव्यू देव मंदिर, हनुमान गढ़, माँ नैना देवी मंदिर, समेत घोड़ाखाल मंदिर , कैची धाम नीम करौली महाराज मंदिर, सातताल, भीमताल, एवं नकुचियाताल , चिड़ियाघर, केव गार्डन आदि स्थलों में भी पर्यटकों की आवाजाही बनी हुई है। जाम के झाम से निपटने के लिए जगह जगह चौराहों पर पुलिस बल तैनात किया गया है।यहाँ इस बार अधिक बारिश न होने से झील का पानी कम होते जा रहा है जल स्रोत में भी पानी कम हो गया है। अगर तराई व मैदानी क्षेत्रों की तरह सरोवर नगरी व उसके आसपास भीषण गर्मी पड़ जाती है तो आने वाले समय में पानी की किल्लत हो सकती है। अभी नैनीताल व उसके आसपास गर्मी चरम सीमा पर नही पहुँची हैं हाँ गर्म होने लग गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक नैनीताल का तापमान 30 सेंटीग्रेड तक पहुँच गया है। अलबत्ता अभी दूर दूर तक मौसम का मिजाज बिगड़ने की कोई सम्भावना व्यक्त नही की जा सकती है। सुबह शाम भी हल्की गर्मी का एहसास होता जा रहा है। देर रात तो गर्मी से बुरा हाल हो रहा है। इधर कैची धाम मंदिर में श्रद्धालुओं का भयंकर तांता लगा हुआ दिखाई दे रहा है जबकि 15 जून को हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बाबा नीम करौली महाराज का स्थापना दिवस बनाये जाने के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही है लाखों भक्तों के आने की उम्मीद जताई जा रही है।
Read More » -
माता जी की आँखों से दुनिया देखेंगे दो लोग। जाते जाते किया महादान।
वसुधैब कुटुम्बकम् काशीपुर के तत्वधान में 49वां नेत्रदान संपन्न। ब्रह्मालीन श्री मति राजरानी मित्तल जी (पत्नी स्व. श्री हर प्रसाद…
Read More » -
शहर की सुरक्षा अब पीएसी जवानों के हवाले
महापौर विकास शर्मा की पहल पर बनी नई सुरक्षा रणनीति रातभर बाजार क्षेत्र में गश्त करेंगे पीएसी जवान चार शोरूमों…
Read More » -
रुद्रपुर । नगर के अनेक थोक व रिटेल दवा विक्रेताओं ने ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एण्ड ड्रगिस्ट्स द्वारा ऑनलाइन दवा की बिक्री बंद करने, कॉरपोरेट कंपनियों द्वारा दी जा रही भारी छूट के नाम पर नकली दवाइयों का कारोबार करने के विरोध में किए जा रहे आंदोलन का जहां समर्थन किया है तो वहीँ उन्होंने जनहित में देशव्यापी दुकानें बंद करने के प्रस्ताव पर असहमति व्यक्त करते हुए मेडिकल स्टोर खोलने का निर्णय लिया है। इस संदर्भ में अनेक दवा विक्रेताओं ने उपजिलाधिकारी व औषधि निरीक्षक रुद्रपुर को ज्ञापन सौंपकर उनसे दवा वितरण कार्य को बाधा रहित बनाने का आग्रह किया है। उनका कहना है कि वह रुद्रपुर के दवा विक्रेता हैं। ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एण्ड ड्रगिस्ट्स की मांगों का पूर्ण समर्थन करते हैं। किन्तु व्यापक जनहित व भौगोलिक विशेष परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए वह अपनी दुकानें बंद नहीं करना चाहते हैं। वह संगठन की उक्त मांगों की पूर्ति हेतु दिनांक 20 मई को अपने-अपने प्रतिष्ठानों पर काली पट्टी बांधकर शांतिपूर्ण विरोध दर्ज कराएंगे, जिससे कि हमारी मांग सरकार तक पहुंचे, परन्तु दवाओं के अभाव में किसी भी मरीज को कोई असुविधा या जनहानि न हो। उन्होंने आशंका व्यक्त की है कि कुछ विरोधाभाषी जबरन उनकी दुकानों को बंद कराने का प्रयास कर सकते हैं, जिससे उनके कार्य में बाधा तथा आम जनमानस को असुविधा होने की संभावना है। अतः उक्त परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए उचित कार्यवाही कर दवा विक्रेताओं के हितों एवं आम जनता की सुविधा की रक्षा करने की जाए, जिससे कि वह सुरक्षित व शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध दर्ज कर सकें। ज्ञापन देने वालों में हरीश मुंजाल, राजकुमार हुड़िया, सुमित खुराना, संजीव कुमार, रुशील अरोड़ा, चेतन कुमार, अमित छाबड़, सुशान्त रंग, राणा प्रताप, महेंद्र सिंह, अशोक, मुनिराज, राजेश कुमार, कुलदीप कुमार, शैलेन्द्र गंगवार, छत्रपाल सैनी, अजय राजपूत आदि शामिल थे।
Read More » -
(no title)
दहरादून परम पूज्य महंत श्री श्री 108 रवींद्र पुरी जी महाराज के पवन सानिध्य में श्री पृथ्वीनाथ महादेव जी मंदिर…
Read More » -
केदारनाथ यात्रा में महाराष्ट्र की महिला श्रद्धालु बनीं मानवता की मिसाल,बेस अस्पताल को सौंपे ऑक्सीजन कैन
श्रीनगर गढ़वाल। विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम की कठिन और चुनौतीपूर्ण यात्रा के बीच महाराष्ट्र से आई एक महिला श्रद्धालु ने…
Read More » -
जनता मिलन में जिलाधिकारी का सख्त संदेश-जनसमस्याओं के समाधान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जनसमस्याओं के त्वरित समाधान और प्रशासनिक जवाबदेही को लेकर सोमवार को आयोजित जनता मिलन एवं सीएम हेल्पलाइन समीक्षा…
Read More »