राज्य

नानकमत्ता में दर्दनाक सड़क हादसा: थारू जनजाति की लोक गायिका रिंकू राणा की मौत, क्षेत्र में छाया मातम।

नानकमत्ता उधमसिंह नगर जिले के नानकमत्ता क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में थारू जनजाति की लोकप्रिय लोक गायिका…

राज्य

गलत टिप्पणी पर भड़के समाजसेवी प्रदीप सिंह खालसा, चेतावनी देकर परिवार को किया माफरुद्रपुर। धरा सेवा फाउंडेशन उत्तराखण्ड के सदस्य एवं समाजसेवी प्रदीप सिंह खालसा उस समय नाराज नजर आए जब बीती रात एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन कॉल पर अभद्र भाषा और अनुचित टिप्पणी किए जाने का मामला सामने आया।प्रदीप सिंह खालसा ने बताया कि किसी व्यक्ति ने अपने परिजन के लिए रक्त की आवश्यकता बताते हुए संस्था से मदद की गुहार लगाई थी। संस्था की ओर से सहयोग की प्रक्रिया पर बातचीत चल ही रही थी कि फोन करने वाले व्यक्ति की ओर से कथित तौर पर आपत्तिजनक और अनुचित भाषा का प्रयोग किया गया।उन्होंने बताया कि इस प्रकार की बोलचाल से आहत होकर उन्होंने तत्काल उस मामले में सहायता देने से इनकार कर दिया। इसके बाद संबंधित परिवार के कुछ लोगों द्वारा भी फोन पर गलत शब्दों का प्रयोग किए जाने की बात सामने आई।हालांकि, प्रदीप सिंह खालसा ने संयम और सूझबूझ का परिचय देते हुए अज्ञात व्यक्ति की पहचान सार्वजनिक नहीं की और मानवीय आधार पर पूरे मामले को वहीं समाप्त करते हुए परिवार को माफ कर दिया।उन्होंने स्पष्ट कहा कि सामाजिक संस्थाएं लोगों की मदद के लिए कार्य करती हैं और ऐसे संगठनों का सम्मान बनाए रखना समाज की जिम्मेदारी है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि भविष्य में इस प्रकार की घटना दोबारा होती है तो वह चुप नहीं बैठेंगे और पुलिस प्रशासन की मदद लेकर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई कराई जाएगी।प्रदीप सिंह खालसा ने कहा कि किसी भी सामाजिक संस्था या स्वयंसेवकों का अपमान किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

राज्य

“एकता, अनुशासन और फिटनेस”: रिजर्व पुलिस लाइन रुद्रपुर में हुआ शुक्रवार की साप्ताहिक पुलिस परेड का आयोजन।

​वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जवानों के ड्रिल और टर्नआउट का किया निरीक्षण। आज दिनांक 06 मार्च 2026 को रिजर्व पुलिस…

राज्य

आंगनबाड़ी राशन गोदाम पर छापा। – मुख्यमंत्री पोर्टल पर लगातार मिल रही शिकायतों के बाद मुख्यमंत्री के निर्देश पर देहरादून…

राज्य

गैंगरेप पीड़िता ने आरोपी पर धमकाने और पुलिस से साठगांठ का लगाया आरोप। – गैंगरेप की पीड़ित एक महिला ने…

राज्य

सीवर लाइन चौक हो जाने से राहगीरों को हो रही परेशानी।रिपोर्ट। ललित जोशी।नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल के चन्द्र भवन मार्ग…

राज्य

दिशा की बैठक में महापौर ने उठाई रिंग रोड विस्तार की मांग

रूद्रपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में विकास और जनसमस्याओं के मुद्दे…

राज्य

कनाडा में पंजाबी मूल की यूट्यूबर नैंसी ग्रेवाल की चाकू मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटीसबहेडिंग:ओंटारियो के लासाल शहर में वारदात, सोशल मीडिया पर बेबाक राय के कारण रहती थीं चर्चा मेंविंडसर/लासाल (कनाडा)। कनाडा के ओंटारियो प्रांत के लासाल शहर में भारतीय मूल की 45 वर्षीय सोशल मीडिया एक्टिविस्ट और यूट्यूबर नैंसी ग्रेवाल की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। यह सनसनीखेज वारदात मंगलवार रात करीब 9:30 बजे टॉड लेन इलाके में हुई। पुलिस और पैरामेडिक्स को चाकूबाजी की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची टीम ने एक महिला को गंभीर रूप से घायल अवस्था में पाया। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।स्थानीय पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में मामले को फिलहाल एक अलग-थलग घटना माना जा रहा है। हालांकि अब तक किसी संदिग्ध की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस ने घटना स्थल को सील कर फोरेंसिक जांच शुरू कर दी है।बुधवार सुबह पुलिस ने टॉड लेन पर कनाडा स्ट्रीट और बिशप स्ट्रीट के बीच दो घरों को घेरकर जांच की। एक घर के बाहर कंक्रीट के रास्ते और सीढ़ियों पर कई सबूत चिन्ह (एविडेंस मार्कर) लगाए गए। इसके अलावा करीब एक किलोमीटर दूर एक जंगली इलाके को भी पुलिस टेप लगाकर सील किया गया है।पुलिस ने आसपास के लोगों से सीसीटीवी फुटेज और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी देने की अपील की है। मामले की जांच कर रहे डिटेक्टिव सार्जेंट जेमी नेस्टर ने कहा कि घटना से जुड़ी किसी भी जानकारी को साझा करना जांच में मददगार हो सकता है।नैंसी ग्रेवाल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर काफी सक्रिय और मुखर मानी जाती थीं। वह सिख राजनीति, कुछ बड़े राजनीतिक नेताओं और डेरा राधा स्वामी सत्संग ब्यास के प्रमुख के खिलाफ अपनी तीखी और विवादित टिप्पणियों के कारण चर्चा में रहती थीं। उनके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे, जिससे उन्हें समर्थन के साथ-साथ विरोध का भी सामना करना पड़ता था।फिलहाल पुलिस हत्या के कारणों और संभावित संदिग्धों की तलाश में जुटी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

राज्य

हरिद्वार के ग्राम रावली महदूद में ग्राम प्रधान के घर पर हमला, इलाके में सनसनी। करीब 20 से ज्यादा लोगों…

राज्य

हरिद्वार में होली पर बड़ा हादसा टला, लक्सर–पुरकाजी मार्ग पर दो सीएनजी वाहनों की भीषण टक्कर, ब्राह्मणवाली पुलिया के पास…

राज्य

खाड़ी देशों में फंसे जिले के आठ नागरिक सभी सुरक्षित प्रशासन लगातार संपर्क में: डीएम

ईरान युद्ध में चंपावत जिले के आठ नागरिक भी विभिन्न खाड़ी देशों में फंसे हुए हैं। जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार…

राज्य

सपा विधायक ने जसपुर में किया कार्यालय का शुभारंभ_ मिशन 2027 उत्तराखंड को लेकर सपा ने किया शंखनाद_

जसपुर -2027 को लेकर जहां सभी पार्टियों अपनी उत्तराखंड में चुनावी बिसात बिछाने में जुटी हैं वहीं समाजवादी पार्टी भी…

राज्य

अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय स्कूटनी कमेटी द्वारा जाति प्रमाण पत्र संबंधी 3 प्रकरणों में सुनवाई करते हुए तहसील गदरपुर क्षेत्र अंतर्गत निर्गत एक ही परिवार के पांच जाति प्रमाण पत्रो को निरस्त किए जाने की संस्तुति की गई। तहसील किच्छा क्षेत्र अंतर्गत शिकायतकर्ता रवि कुमार द्वारा प्रस्तुत शिकायती प्रार्थना पत्र में उल्लेखित समस्त संबंधितो के अभिलेखों का पूर्ण सत्यापन व उनके पूर्वजों के जाति/निवास के प्रमाण की जांच कराए जाने हेतु तहसील स्तर पर तहसीलदार किच्छा की अध्यक्षता में समिति गठित करते हुए 15 दिवस के भीतर सत्यापन आख्या स्पष्ट मंतव्य सहित उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए गए तथा माननीय उच्च न्यायालय नैनीताल द्वारा रिट याचिका संख्या 3255/ 25 हरबंस सिंह बनाम सुंदर कौर में पारित आदेशो के अनुपालन अनुरूप सुनवाई करते हुए दोनों पक्षों को 15 दिवस का समय देते हुए अपने-अपने समर्थन में साक्ष्य/अभिलेख प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।

बैठक उप जिलाधिकारी गौरव पांडेय, ऋचा सिंह, रविंद्र जुवांठा, जिला समाज कल्याण अधिकारी अमन अनिरूद्ध, तहसीलदार किच्छा गिरीश त्रिपाठी, पटल…

राज्य

हरिद्वार स्थित पथरी थाना क्षेत्र के बिशनपुर कुंडी में होली खेलते समय खूनी संघर्ष, मामूली कहासुनी ने लिया हिंसक रूप,…

राज्य

होली, एवं रमजान पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन हुआ चौकन्ना चेकिंग अभियान चलाया। नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल व उसके आसपास…

राज्य

हुड़दंगियों को बक्शा नहीं जायेगा एसएसपीरिपोर्ट नसीम अहमदस्थान अल्मोड़ाएंकर अल्मोड़ा में 76 खोए मोबाइल मालिकों को किए सुपुर्दवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके द्वारा जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से बरामद किए गए खोए हुए मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किए गए। पुलिस की तत्परता से कुल 76 मोबाइल फोन, जिनकी अनुमानित कीमत करीब साढ़े 11 लाख रुपये बताई गई है, संबंधित मालिकों को वापस सौंपे गए। सोमवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एसएसपी ने मोबाइल प्राप्त करने आए लोगों को फोन सौंपते हुए कहा कि आमजन की संपत्ति की सुरक्षा और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने साइबर सेल और संबंधित थाना पुलिस की टीमों की सराहना करते हुए कहा कि आधुनिक तकनीक और सतत प्रयासों से यह सफलता संभव हो सकी है। एसएसपी ने कहा कि होली पर्व के दौरान हुड़दंग करने वालों लोगों से सख्ती से निपटा जाएगा

राज्य

श्रीनगर में रतूड़ा बैण्ड पर कूड़ेदान और कुर्सियां सड़क से नीचे फेंकी गईं,स्वच्छ भारत अभियान की भावना को ठेस

श्रीनगर गढ़वाल। एक ओर जहां केंद्र सरकार का स्वच्छ भारत अभियान देशभर में स्वच्छता और जनभागीदारी का संदेश दे रहा…

राज्य

रंगों से सजेगा सौहार्द का मंच-भागीरथी कला संगम और अवकाश प्राप्त कर्मचारी संगठन की होली मिलन को लेकर संयुक्त बैठक

श्रीनगर गढ़वाल। फागुन की मस्ती और आपसी सौहार्द के रंगों को और गाढ़ा करने के उद्देश्य से नगर में एक…

राज्य

देवप्रयाग में पेयजल क्रांति की शुरुआत-विधायक विनोद कंडारी ने कीर्तिनगर क्षेत्र में 91 लाख से अधिक की योजनाओं का किया शिलान्यास

कीर्तिनगर/श्रीनगर गढ़वाल। पहाड़ की सबसे बड़ी चुनौतियों में शुमार पेयजल समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र…