Wednesday 09/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (स्था0नि0) नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगर पालिका परिषद किच्छा एवं नगर पालिका परिषद सिरौलीकला के अध्यक्ष व सदस्यों के निर्वाचन हेतु अधिसूचना जारी की गयी है।किच्छा एवं सिरौली कला में अलग-अलग नगर पालिका चुनाव की घोषणा पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्नशिक्षक दिवस पर साहित्यिक गरिमा के बीच कविराज नीरज नैथानी सम्मानित-शिक्षा और साहित्य में योगदान को मिला सम्मानश्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे–सतपाल महाराजजनता मिलन में 19 शिकायतें दर्ज,अधिकांश का मौके पर निस्तारणविद्यालय सत्यापन अभियान में बीआर मॉडर्न स्कूल की आड़ में अवैध रूप से संचालित मिली महेश सरला चिल्ड्रन्स एकेडमीसांसद भट्ट ने पंजाबी गौरव सम्मेलन की तैयारियों का लिया जायजाबाजपुर में भाजपा नेता व उसके समर्थकों द्वारा सरकारी विभाग के इंजीनियर को पीटने की घटना पर भाकपा(माले) ने आक्रोश व्यक्त करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।15वीं नेशनल वोविनाम चैंपियनशिप में उत्तराखंड शिरमौर, चैंपियन ट्रॉफी पर किया कब्जाचार माह से जारी आरक्षण आंदोलन के समर्थन में रुद्रपुर में महायज्ञ, 24 घंटे का धरना शुरू; 19 सितंबर से आमरण अनशन की चेतावनी
Crimeउत्तराखण्डनैनीताल

नैनीताल_कलियुगी पिता ने बेटी को बनाया हवस का शिकार,मां ने पुलिस को दी तहरीर

नैनीताल – उत्तराखंड के नैनीताल में रिश्तों को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक यहां एक कलियुगी पिता ने अपनी नाबालिग बेटी को हवस का शिकार बना लिया। अब मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस के अनुसार मल्लीताल कोतवाली क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति पर 10 साल की बेटी से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि पिता उसके साथ मारपीट भी करता है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मंगलवार को कोतवाली क्षेत्र निवासी मां अपनी नाबालिग बेटी को लेकर थाने पहुंची।

उसने तहरीर देकर आरोप लगाया कि जब वह काम पर जाती है तो उसका पति उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म करता है। यह सिलसिला काफी समय से चल रहा है। कुछ दिन पहले जब बेटी ने इसकी शिकायत उससे की तो उसने यकीन नहीं किया, लेकिन कुछ दिन बाद उसने यह बात फिर बताई। आरोप है कि पिता काफी समय से उसके साथ मारपीट कर रहा है और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी देता है।

कोतवाल हेम चंद्र पंत ने बताया कि महिला की तहरीर पर आरोपी पिता के खिलाफ भादंसं की धारा 67/2, 115/2, 351(2) और पॉक्सो की धारा 5(डी)/6 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के बाद पॉक्सो कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Check Also
Close