Tuesday 18/ 08/ 2026 

Bharat Najariya
खटीमा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 45 लीटर कच्ची शराब बरामद; एक गिरफ्तारभारत में सिकुड़ते जा रहे लोकतंत्र की वापसी हेतु मजदूर वर्ग की मांगों को पुरजोर तरीके से उठाने का आवाहनटीएमयू सीसीएसआईटी की उपलब्धिः दो टीचर्सको पीएचडी तो एक को पोस्ट डॉक्टोरल अवार्डराष्ट्रध्वज के सम्मान में GMVN में हुआ ध्वजारोहणसांस की तकलीफ से हृदय रोग तक-उत्तरा केयर हॉस्पिटल की विशेष ओपीडी में मरीजों को मिला विशेषज्ञ परामर्शरतोड़ा बैंड पर चला भागीरथी कला संगम का स्वच्छता अभियान-झाड़ियों और चीड़ की पत्तियों से मिली सड़क को निजातदेहरादून में आर्यिका श्री पूर्णमति माताजी का 38वां दीक्षोत्सव धूमधाम से शुरूउत्तराखंड वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति कि आज कार्यकारिणी की बैठक होटल कैलिस्ता पटेल नगर देहरादून में संपन्न हुई जहां आगामी 1 अक्टूबर 2026 को वरिष्ठ नागरिक कल्याण दिवस के अवसर पर निम्न कार्यक्रमों पर सहमति बनीवरिष्ठ नागरिक संगठन कोटद्वार द्वारा आयोजित बैठक में कोटद्वार एवं श्रीनगर में सीजीएचएस डिस्पेंसरी खोलने पर हुई चर्चा।पूर्वी पटेल नगर में धूमधाम से मनाया गया तीज उत्सव
Haldwaniउत्तराखंड

हल्द्वानी में यहां लाखों के जेवरात व नगदी चुराने वाला शातिर मनीष दबोचा

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले के हल्द्वानी में टीपीनगर और मुखानी क्षेत्र में हुई चोरियों का आज गुरुवार 20 मार्च को एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने खुलासा किया। पुलिस ने इन घटनाओं में संलिप्त एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया है, और चोरी किए गए लाखों के जेवरात और दो स्कूटी भी बरामद की है। जानकारी के अनुसार 18 मार्च 2025 को चंदन सिंह गुसाई, निवासी बालाजी विहार, जीतपुर नेगी, रामपुर रोड ने शिकायत दर्ज कराई कि उनके घर का ताला तोड़कर 3.5 तोला सोना और 2.75 लाख रुपये नकद चोरी कर लिए गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोर की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज जांचे और स्थानीय लोगों से पूछताछ की। जांच के दौरान पुलिस ने 19 मार्च को जीतपुर नेगी जंगल के अंदर, मुक्त विश्वविद्यालय को जाने वाले बजरी रोड से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से चोरी के जेवरात भी बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने थाना मुखानी क्षेत्र से दो स्कूटी भी चोरी की थीं। उसने बताया कि चोरी की स्कूटी को कमलुवागांजा रोड स्थित एक खंडहर में छिपाया गया था। थाना मुखानी में इन चोरी की घटनाओं पर पहले से ही मामले दर्ज थे। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी की गई दो स्कूटी होंडा एक्टिवा बरामद की। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मनीष कुमार निवासी प्रगतिशील कॉलोनी, भगवानपुर तल्ला थाना मुखानी बताया। उसके पास से पुलिस ने चोरी किये गये एक जोड़ी टॉप्स और एक अंगूठी पीली धातु, होंडा एक्टिवा स्कूटी और नीली होंडा एक्टिवा बरामद किये। आरोपी मनीष कुमार का लंबा आपराधिक इतिहास है। इससे पहले भी वह कई चोरी की घटनाओं में शामिल रहा है। उसके खिलाफ मुखानी थाने में चार मामले दर्ज हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close