Wednesday 26/ 08/ 2026 

Bharat Najariya
महापौर ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायल महिला कांस्टेबल का हाल जानासंस्कृत के जयघोष से गूंज उठा श्रीनगर-भव्य शोभायात्रा ने जगाया संस्कृति और संस्कारों का गौरवगढ़वाल विश्वविद्यालय के बीजीआर परिसर पौड़ी में उद्यमिता की पाठशाला-छात्रों ने सीखा आइडिया को कारोबार में बदलने का हुनरजयालगढ़ में भाजपा का बढ़ा कुनबा-विधायक विनोद कंडारी के नेतृत्व में मातृशक्ति ने थामा भगवासंस्कृत शिक्षकों की समस्याओं पर गरजी आवाज,मानदेय वृद्धि से समान कार्य-समान वेतन तक उठी मजबूत मांगगौधामों की व्यवस्थाओं पर संयुक्त मजिस्ट्रेट की पैनी नजर,चारा-पानी से लेकर स्वास्थ्य जांच तक दिए सख्त निर्देशपैठाणी में उमड़ा मातृशक्ति का सैलाब-ऋतु खंडूड़ी और डॉ.धन सिंह रावत ने रक्षाबंधन पर दिया महिला सम्मान और सशक्तिकरण का संदेशदोगुना मुनाफे का झांसा देकर 3.30 करोड़ की ठगी,कथित डॉक्टर बहन गुजरात से गिरफ्तारएसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं निर्वाचन अधिकारियों के साथ हुई बैठकमुख्यमंत्री ने पांच वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित विशेष एल्बम गीत का किया विमोचन
Haldwaniउत्तराखंड

अंतरजनपदीय क्रिकेट लीग में बागेश्वर और ऊधमसिंह नगर की टीम जीती

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

 

क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के दिशा निर्देश पर जिला नैनीताल क्रिकेट एसोसिएशन तत्वावधान में सीनियर अंतरजनपदीय लीग में जीएनजी क्रिकेट एरीना हल्द्वानी में बागेश्वर और टिहरी के मध्य मैच में टिहरी ने पहले बल्लेबाजी करते हुऐ 45 ओवर में सभी विकेट खोकर 203 रन बनाये। रोहित यादव और विपिन अधिकारी ने 33-33 रन का योगदान दिया। बागेश्वर के लिये देवेंद्र बोरा, आर्यन, विलास जोशी, नीरज राठौर ने 2-2 विकेट लिये। जवाब में खेलने उतरी बागेश्वर की टीम ने निर्धारित लक्ष्य को 6 विकेट के नुकसान पर पूरा कर मैच को 4 विकेट जीत लिया। टीम के लिये विलास जोशी ने 4 छक्के 5 चौके की मदद से 52 रन प्रताप सिंह ने 1 छक्के 6 चौके की मदद से 42 रन,मो हारून ने 37 रन का योगदान दिया,टिहरी के लिये किशन वीर ने 5 विकेट लिये,दूसरा मैच रामनगर के कौशिकी मैदान में हरिद्वार ने पहले बल्लेबाजी करते हुऐ निर्धारित ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 269 रन बनाये रन,आयुष चौहान ने 64 रन,लवलीत ने 60 रन,अंनत ने 49 रन का योगदान दिया। ऊधमसिंह नगर के लिये अवनीश सूदा और विनय ने 2-2 विकेट लिये। ऊधमसिंह नगर ने निर्धारित लक्ष्य को अंतिम ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर कर मैच को 2 विकेट से जीत लिया।‌ टीम के लिए अभिमन्यु सिंह ने 76 और आर्यन चौधरी ने 45 रन विनय कुमार ने नाबाद 57 रन की पारी खेल टीम को जीत दिलाई। हरिद्वार के शहंशाह आलम ने 3 विकेट लिये। मैच के अंपायर विजय आर्या, गणेश रोहियाल, आयुष सिंह, सुमित गुप्ता जबकि स्कोर मनीष कुमार, शुभम कौशल थे। इस मौके पर सीएयू के पूर्व कार्यवाहक कोषाध्यक्ष दीपक मेहरा, अल्मोड़ा सचिव हर्ष गोयल, बागेश्वर सचिव रमेश दानू, जिला नैनीताल क्रिकेट एसोशिएशन के कोषाध्यक्ष कमल पपनै, किशन अनेरिया,आनंद बिष्ट,अमर संधू, दिग्विजय कनवाल,नरेंद्र अधिकारी मौजूद रहे। रविवार को जीएनजी मैदान हल्द्वानी में हरिद्वार और अल्मोड़ा के मध्य जबकि रामनगर के कौशिकी मैदान में चंपावत और बागेश्वर के मध्य होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close