Saturday 30/ 05/ 2026 

Bharat Najariya
मुख्यमंत्री धामी की पहल से पेंशनरों के लिए जीवन प्रमाण का सत्यापन करना हुआ आसानकोसी नदी किनारे बस्ती में आबकारी विभाग की छापेमारी,खिलाड़ियों को मिली खेल किट व मल्टीविटामिन सहायतापाकिस्तान से संदिग्ध करोड़ों के लेन-देन मामले में हरिद्वार से युवती गिरफ्तार, हवाला नेटवर्क की जांच तेजखड़कपुर में कांग्रेस एससी विभाग की बैठक आयोजित, जिला अध्यक्ष इन्दर पाल आर्य का हुआ भव्य स्वागतNH-74 के जाफरपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, क्लीनिक से घर लौट रहे डॉक्टर की मौतझूला क्षेत्र में गंगा में डूबे 2 लोग, एसडीआरएफ का सर्च ऑपरेशन जारी लगभग 1:50 बजे दोपहर थाना लक्ष्मण झूलाभद्रकाली तिराहे से आगे ब्रह्मानंद मोड़ के पास ट्रक-डंपर दुर्घटना, 2 की मौत।कर्तव्य अकेडमी का सेना कोअनमोल तोहफा, आधा दर्जनयुवा अग्निवीर के लिए चयनित21वीं कैडेट नेशनल फेंसिंग चैंपियनशिप का भव्य समापन, एपी स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
Almora NewsAlmora policeCrimeUttarakhand News

Almora News:SSP अल्मोड़ा के कुशल नेतृत्व में नशे के विरुद्ध ताबड़तोड़ एक्शन जारी ढाई लाख से अधिक कीमत का 11.325 kg गांजा बरामद

स्मैक के बाद अब गांजे की बारी,एक के बाद एक हो रही हैं तस्करों की गिरफ्तारी

लगेज बैग में कपड़े बताकर गांजा भरकर मुरादाबाद ले जा रहा था तस्कर,सल्ट पुलिस की सतर्कता से आया पकड़ में

ढाई लाख से अधिक कीमत का 11.325 kg गांजा बरामद

श्री देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा नशे के विरुद्ध जीरो टाँलरेन्स की नीति अपनाकर जनपद के समस्त थाना प्रभारियों एवं ANTF/SOG टीम को नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश पर लगातार नशा तस्करों की गिरफ्तारी की जा रही है।           अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा श्री हरबन्स सिंह व सीओ रानीखेत श्री विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सल्ट श्री प्रमोद पाठक के नेतृत्व में दिनांक 15.05.2025 को सल्ट पुलिस टीम द्वारा कूपी बैण्ड तिराहा, यात्री प्रतिक्षालय में एक युवक लगेज बैग के साथ बस का इन्तजार कर रहा था, पूछताछ की गयी तो बैग में कपड़े होना बता रहा था, शक होने पर लगेज बैग को खोलकर चेक किया गया। तलाशी में बैग से 11.325.Kg अवैध गांजा बरामद हुआ। अभियुक्त नसीम को गिरफ्तार करते हुए थाना सल्ट में उपरोक्त के विरुद्ध मु0अ0स0- 09/2025 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में एफआईआर पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की गई है।

अभियुक्त गांजे को सराईखेत से मुरादाबाद की ओर ले जा रहा था जिसे छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर ऊंचे दामों में बेच कर मुनाफा कमाने की फिराक में था।

🌸अभियुक्त का नाम व पता-

 नसीम उम्र-26 वर्ष पुत्र कलवे हसन निवासी तुमडिया कला थाना डिलारी जिला मुरादाबाद, उत्तर-प्रदेश 

🌸बरामदगी-11.325 किलोग्राम अवैध गांजा

🌸कीमत-2,83,125/-  रुपये 

🌸थाना सल्ट पुलिस टीम-

1-म0उ0नि0 श्रीमती सरोज कम्बोज

2-हेड कानि0 श्री संजू कुमार

3-हेड कानि0 श्री दीपक कुमार

4-कानि0 श्री विपिन कुमार

5-कानि0 श्री हेमन्त मनराल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close