Tuesday 23/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भारतीय योग संस्थान, रुद्रपुर जिला द्वारा भव्य योग कार्यक्रम का आयोजनमसूरी मॉल रोड पर गिरा विशाल पेड़, अग्निशमन दल ने त्वरित कार्रवाई कर टाला बड़ा हादसा पर्यटन नगरी मसूरी में रविवार को एक बड़ा हादसा उस समय टल गया, जब झूलाघर स्थित इलाहाबाद बैंक के समीप मॉल रोड पर अचानक एक विशाल पेड़ गिर गया। घटना के चलते कुछ देर के लिए मार्ग अवरुद्ध हो गया और क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि समय रहते अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और पेड़ को काटकर मार्ग से हटाते हुए यातायात सुचारू कर दिया। अग्निशमन एवं आपात सेवा केंद्र मसूरी को शनिवार को सूचना मिली कि झूलाघर के निकट इलाहाबाद बैंक के पास मॉल रोड पर एक बड़ा पेड़ गिर गया है। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन से टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचने पर देखा गया कि विशाल पेड़ मुख्य मार्ग पर गिरा हुआ था, जिससे आवाजाही प्रभावित हो रही थी और दुर्घटना की आशंका बनी हुई थी। फायर यूनिट ने बिना समय गंवाए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। टीम ने दो वुडन कटरों की मदद से पेड़ को छोटे-छोटे हिस्सों में काटा और उन्हें सड़क से हटाया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद मार्ग को पूरी तरह साफ कर यातायात के लिए खोल दिया गया। गनीमत रही कि पेड़ गिरने के समय वहां कोई राहगीर या वाहन इसकी चपेट में नहीं आया, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। स्थानीय लोगों ने अग्निशमन विभाग की त्वरित कार्रवाई की सराहना की। राहत एवं बचाव अभियान में चालक महेंद्र सिंह, फायरमैन शुभाष सिंह, नितिन सिंह और रोहित रावत शामिल रहे।उत्तरा केयर हॉस्पिटल के त्रिदिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 676 लाभार्थियों ने प्राप्त किया स्वास्थ्य लाभरोजगारपरक शिक्षा और मजबूत अधोसंरचना से होगा विश्वविद्यालय का विकास–कुलपतिभक्तिमय माहौल में मना योग उत्सव: भाजपा मंडल ने श्रीनगर के ऐतिहासिक गणेश मंदिर में किया योगाभ्यासमसूरी मॉल रोड पर अतिक्रमण हटाने गई नगर पालिका टीम से अभद्रता, कर्मचारियों में आक्रोशसरकारी कार्य में बाधा डालने, धमकी देने और वाहन रोकने का आरोप; कर्मचारियों ने मुकदमा दर्ज कराने की मांग  पर्यटन नगरी मसूरी की लाइफलाइन मानी जाने वाली मॉल रोड पर अवैध रूप से पटरी लगाकर कारोबार करने वालों के खिलाफ शनिवार देर रात चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान नगर पालिका परिषद और कुछ लोगों के बीच तीखा विवाद हो गया। नगर पालिका का आरोप है कि कार्रवाई का विरोध करते हुए कुछ महिलाओं और संजय टम्टा नामक व्यक्ति ने न केवल टीम को रोका बल्कि सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए कर्मचारियों और अधिकारियों के साथ अभद्रता की तथा जब्त सामान ले जा रहे वाहन को भी बलपूर्वक रोक दिया।घटना के बाद नगर पालिका कर्मचारियों में भारी रोष व्याप्त है। रविवार को कर्मचारी संघ के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कर्मचारी मसूरी कोतवाली पहुंचे और आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होने बताया हिक नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन के नेतृत्व में शनिवार रात मॉल रोड पर विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया था। पालिका के अनुसार लंबे समय से कुछ लोग नियमों को दरकिनार कर देर रात मॉल रोड पर अवैध रूप से पटरी लगाकर कारोबार कर रहे हैं, जिससे यातायात और व्यवस्था प्रभावित हो रही है। इसी के मद्देनजर टीम ने अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की।नगर पालिका के अनुसार अभियान के दौरान कुछ लोगों ने टीम का विरोध शुरू कर दिया। आरोप है कि संजय टम्टा और उनके साथ मौजूद अन्य लोगों ने कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज की, अभद्र व्यवहार किया और कार्रवाई रोकने का प्रयास किया। इतना ही नहीं, जब्त सामान लेकर जा रहे पालिका के वाहन को भी रोक दिया गया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक और कहासुनी हुई, जिससे मौके पर तनाव की स्थिति बन गई। नगर पालिका प्रशासन ने कोतवाली में दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि घटना से पहले भी संजय टम्टा ने पालिका कर्मचारी रोबिन को मोबाइल फोन पर धमकी दी थी। शिकायत में कहा गया है कि फोन पर कहा गया, ईओ साहब तो चले जाएंगे, अध्यक्ष जी भी पांच साल तक ही हैं, लेकिन तुम्हें तो यहीं रहना है। पालिका का दावा है कि इस बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग भी उपलब्ध है, जिसे आवश्यकता पड़ने पर पुलिस को साक्ष्य के रूप में सौंपा जाएगा।नगर पालिका कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों को कहना है कि लगातार मिल रही धमकियों और अभद्र व्यवहार से कर्मचारियों में असुरक्षा का माहौल पैदा हो गया है। कर्मचारियों का कहना है कि वे अपने शासकीय दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं, लेकिन ड्यूटी के दौरान ही उन्हें धमकियां दी जा रही हैं, जो गंभीर चिंता का विषय है।नगर पालिका कर्मचारी संघ के महामंत्री चंद्र प्रकाश बडोनी ने कहा कि पालिका कर्मचारी और अधिकारी मॉल रोड की व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग जानबूझकर अवैध रूप से पटरी लगाकर व्यवस्थाओं को बिगाड़ने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है, लेकिन कार्रवाई का विरोध कर कर्मचारियों और अधिकारियों के साथ अभद्रता की जा रही है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों का मनोबल तोड़ने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो कर्मचारी आंदोलन और कार्य बहिष्कार करने को मजबूर होंगे, जिसका सीधा असर शहर की व्यवस्थाओं पर पड़ेगा।अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन ने प्रभारी निरीक्षक मसूरी को भेजे पत्र में घटना को गंभीर बताते हुए संजय टम्टा और उनके साथियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, कर्मचारियों को धमकी देने, अभद्रता करने और कानून व्यवस्था प्रभावित करने के आरोप में तत्काल एफआईआर दर्ज कर कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पत्र की प्रतिलिपि जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पालिका अध्यक्ष और उपजिलाधिकारी को भी भेजी गई है।मसूरी कोतवाल देवेन्द्र चौहान ने कहा कि नगर पालिका की ओर से प्राप्त शिकायत और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच की जाएगी तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।मसूरी होमस्टे मौत मामलारू पिता की शिकायत पर हत्या का मुकदमा दर्ज, अब वैज्ञानिक जांच के घेरे में हर पहल धनोल्टी मार्ग स्थित कियाना होमस्टे में गुरुग्राम की सॉफ्टवेयर इंजीनियर पारुपुडी राधा गायत्री (27) की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में बड़ा घटनाक्रम सामने आया था। मृतका के पिता द्वारा दामाद पर संदेह जताते हुए दी गई तहरीर के आधार पर मसूरी पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही अब यह मामला सामान्य संदिग्ध मौत से आगे बढ़कर आपराधिक जांच के दायरे में आ गया है।मसूरी कोतवाल देवेन्द्र चौहान ने बताया कि 15 जून की सुबह 112 कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना मिली थी कि कियाना होमस्टे के एक कमरे में ठहरी महिला की हालत गंभीर है। सूचना पर पुलिस और 108 एंबुलेंस तत्काल मौके पर पहुंची, जहां फार्मासिस्ट ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया।होमस्टे के कमरे से मिले थे कई अहम सुरागप्रारंभिक जांच में सामने आया था कि मृतका अपने पति श्री चरण सोमयाजुलू के साथ 14 जून की रात होमस्टे में ठहरी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कमरे का निरीक्षण किया तो कई ऐसे तथ्य सामने आए, जिन्होंने मामले को और संवेदनशील बना दिया। कमरे में खून के निशान, शराब की खाली बोतलें और अन्य साक्ष्य मिले थे। मृतका का शव संदिग्ध अवस्था में पाया गया था, जिसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए वैज्ञानिक जांच शुरू कर दी थी।पिता ने जताई हत्या की आशंकाषनिवार को मृतका के पिता पारुपुडी सुधाकर, निवासी विशाखापट्टनम (आंध्र प्रदेश), अपने परिजनों के साथ मसूरी कोतवाली पहुंचे और पुलिस को विस्तृत टाइपशुदा शिकायत सौंपी। शिकायत में उन्होंने अपनी बेटी की मौत को संदिग्ध बताते हुए दामाद पर गंभीर आरोप लगाए और निष्पक्ष जांच की मांग की। परिजनों का कहना है कि उनकी बेटी की मौत स्वाभाविक नहीं लगती और मामले के कई पहलुओं की गहन जांच आवश्यक है। उन्होंने पुलिस से मांग की कि घटना से जुड़े प्रत्येक तथ्य की वैज्ञानिक तरीके से पड़ताल की जाए ताकि सच्चाई सामने आ सके।पोस्टमार्टम के बाद फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजारमामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पोस्टमार्टम डॉक्टरों के पैनल से वीडियोग्राफी के साथ कराया था। पोस्टमार्टम के दौरान लिए गए विसरा नमूने तथा घटनास्थल से एकत्रित साक्ष्यों को विधि विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) देहरादून भेजा गया है। वहीं मृतका के हृदय (हार्ट) को भी विशेष परीक्षण के लिए हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चिकित्सकों ने मृत्यु का अंतिम कारण फॉरेंसिक रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद बताए जाने की बात कही है। ऐसे में अब पूरे मामले की दिशा एफएसएल रिपोर्ट और अन्य वैज्ञानिक जांच पर निर्भर करेगी।हत्या का मुकदमा दर्ज, जांच तेजमृतका के परिजनों द्वारा व्यक्त किए गए संदेह के आधार पर मसूरी कोतवाली में मु0अ0सं0 19/2026 के तहत धारा 103(1) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीओ मसूरी जगदीश पंत ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की शुरुआत से ही पुलिस सभी पहलुओं की निष्पक्ष, गहन और वैज्ञानिक जांच कर रही है। विवेचना के दौरान जो भी तथ्य और साक्ष्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।मां भगवती की महिमा से आलोकित हुआ सरणा-धर्म-संस्कृति की रक्षा का दिया संदेश-ध्याणियों के सम्मान से भावविभोर हुआ कथा पंडालश्रीनगर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग महोत्सव आयोजित-बड़ी संख्या में लोगों ने किया योगाभ्यासरुद्रपुर के शिमला पिस्तौर स्थित क्रिम्सन वर्ल्ड स्कूल में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने पहुंचकर अभिभावकों एवं स्कूल प्रबंधन से बात कि इस दौरान उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी को सारी वस्तुस्थिति से अवगत करवाते हुए कहा की बीच सेशन में स्कूल बंद करना न्याय संगत नहीं है स्कूल प्रबंधन के खिलाफ़ सख़्त कार्यवाही हो पूर्व विधायक ने कहा कि यदि ऐसा हुआ तो वह स्वयं उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाएंगेउन्होंने कहा कि स्कूल प्रबंधन की हिटलर शाही औरघोर लापरवाही के कारण से 400 छात्र-छात्राओं का जहां भविष्य अंधकार मय है हो रहा है वहीं 80 से अधिक अध्यापक अध्यापिकाओं सहित स्कूल स्टाफ के लिए भी रोजगार का संकट पैदा हो गया उन्होंने कहा कि प्रबंधन को यह अधिकार किसने दिया कि वो बीच सेशन स्कूल बंद करने पर उतारू हैउन्होंने कहा कि स्कूल प्रबंधन को अपना फैसला वापिस लेना चाहिए l
राज्य

रुद्रपुर में आस्था का बड़ा केन्द्र बनेगा भव्य शिव कॉरिडोरः विकास शर्मा

  • मुख्यमंत्री की पांच बड़ी घोषणाओं से बदलेगी शहर की तस्वीर

रुद्रपुर। महापौर विकास शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा की गई नई घोषणाएं रुद्रपुर के विकास की नई तकदीर लिखेंगी। उन्होंने कहा कि शिव कॉरिडोर सहित कुल पांच नई घोषणाएं करके मुख्यमंत्री ने रुद्रपुर वासियों की भावनाओं का सम्मान किया है। महापौर ने विश्वास दिलाया कि मुख्यमंत्री की घोषणाओं पर जल्द काम शुरू होगा और इन नए कार्यों से रुद्रपुर को पूरे प्रदेश में एक नई पहचान मिलेगी। सोमवार को महापौर विकास शर्मा ने शिव कॉरिडोर का हिस्सा बनने जा रहे नीलकंठ धाम में रुद्राभिषेक किया और इसके पश्चात नगर आयुक्त शिप्रा जोशी व नगर निगम की टीम के साथ प्रस्तावित शिव कॉरिडोर के लिए नीलकंठ धाम, शिव मंदिर और गोल्ज्यू मंदिर का स्थलीय निरीक्षण कर कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की।

पत्रकारों से वार्ता करते हुए महापौर ने कहा कि नीलकंठ धाम वही स्थान है जिसकी भूमि को लेकर उन पर कुछ लोग अनर्गल आरोप लगाकर उन्हें भूमाफिया घोषित करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन आज सच्चाई सबके सामने है कि यह भूमि उनके व्यक्तिगत हित के लिए नहीं बल्कि ऐतिहासिक शिव कॉरिडोर का हिस्सा बनने जा रही है। उन्होंने बताया कि हाल ही में नीलकंठ धाम के पास छह एकड़ भूमि को कालनेमियों के कब्जे से मुक्त कराया गया था, जिस पर अब शिव कॉरिडोर का सपना साकार होगा। महापौर ने कहा कि गांधी पार्क में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने मानसखंड कॉरिडोर में तीन मंदिरों को जोड़ने की घोषणा की है, जिसके अंतर्गत गंगापुर रोड स्थित नीलकंठ धाम, गोल्ज्यू मंदिर और आस्था के केन्द्र शिव मंदिर के साथ ही गुरुचांद मंदिर परिसर का कायाकल्प होगा। इन मंदिरों को एक साथ जोड़ते हुए त्रिभुजाकार स्वरूप दिया जाएगा और यहां पर नीलकंठ भवन के साथ ही 51 फुट ऊंची भगवान शिव की मूर्ति स्थापित की जाएगी। शिव कॉरिडोर के लिए एक अलग से मार्ग बनाया जायेगा। यह कॉरिडोर रूद्रपुर में आस्था का बड़ा केन्द्र बनकर उभरेगा। इसे पर्यटन की दृष्टि से भी विकसित किया जायेगा।

महापौर ने मुख्यमंत्री की अन्य बड़ी घोषणाओं का विवरण देते हुए बताया कि खेड़ा में अतिक्रमण मुक्त कराई गई भूमि पर पर्यावरण मित्रों के लिए अत्याधुनिक सरकारी आवासों का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए भूरारानी रोड और गंगापुर रोड के चौड़ीकरण को मंजूरी दी गई है। अटरिया मोड़ से इंदिरा कॉलोनी तक ‘मिनी बाईपास’ के निर्माण का भी ऐलान मुख्यमंत्री ने किया है, जिससे शहर के मुख्य मार्गों पर वाहनों का दबाव कम होगा। इसके साथ ही किच्छा रोड पर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनाने का भी ऐलान हुआ है, जिसमें बास्केटबॉल, क्रिकेट, बैडमिंटन, इंडोर जिम सहित विभिन्न खेलों की सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। महापौर ने इन घोषणाओं पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की योजनाओं में विकास, अंत्योदय और विरासत को शामिल किया गया है।

महापौर ने उन सभी योजनाओं का भी विवरण साझा किया जिनका लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है, जिनमें प्रमुख रूप से नगर निगम के मुख्य कार्यालय भवन का पुनर्निर्माण (15.74 करोड़), विभिन्न मार्गों में हॉटमिक्स कार्य (9.90 करोड़), विभिन्न निर्माण कार्य (7.50 करोड़), विभिन्न वार्डों में 52 विकास कार्य (6.38 करोड़), 8 आरोग्य मंदिरों का निर्माण (5.60 करोड़), बजाज सखी स्किल केंद्र (5.00 करोड़), वार्ड संख्या 28 में निगम बाजार व रोड निर्माण (4.80 करोड़), आईओसीएल के साथ पेट्रोल पंप स्थापना (4.00 करोड़), गौशाला का निर्माण (3.69 करोड़), वीर हकीकत राय मार्ग का सुदृढ़ीकरण (2.56 करोड़), स्वच्छता वाहन (2.50 करोड़), स्ट्रीट लाइट कार्य (2.50 करोड़), वेंडिंग जोन निर्माण (2.00 करोड़), फ्रेश वेस्ट प्लांट (1.71 करोड़), देवभूमि रजत जयंती पार्क (1.59 करोड़), जेसीबी मशीनें (1.50 करोड़), यूआईडीएफ के अंतर्गत विशेष विकास कार्य (14.26 करोड़), मुख्यमंत्री घोषणा के 17 विकास कार्य (1.00 करोड़), ओपन जिम व झूले (0.60 करोड़), घंटाघर चौक का सौंदर्यीकरण (0.48 करोड़), सब्जी मंडी निर्माण (0.48 करोड़), अंबेडकर पार्क सौंदर्यीकरण (0.48 करोड़), सुभाष चंद्र बोस मूर्ति स्थापना (0.25 करोड़), डमरू चौक निर्माण (0.24 करोड़) और त्रिशूल चौक निर्माण (0.21 करोड़) शामिल हैं। इन सभी विकास कार्यों की कुल लागत 100.03 करोड़ रुपये है। पत्रकार वार्ता में नगर आयुक्त शिप्रा जोशी पाण्डेय, मंदिर के महंत प्रकाश जी, शिव कुमार राय, पार्षद सुशील चौहान, पार्षद चिराग कालरा, हरि अधिकारी,एम पी मौर्या आदि भी मौजूद रहै।

त्रिशूल चौक के बाद अब डमरू चौक का नंबर
रुद्रपुर । महापौर विकास शर्मा ने कहा कि रुद्रपुर को भगवान शिव की नगरी का स्वरूप प्रदान करने के लिए त्रिशूल चौक की स्थापना के बाद अब डमरू चौक की तैयारी शुरू हो गई है। उन्होंने बताया कि नगर निगम ने विभिन्न चौराहों को नई धार्मिक पहचान देने का खाका तैयार किया था, जिसके तहत इंदिरा चौक पर भव्य त्रिशूल पहले ही स्थापित किया जा चुका है। इसी तर्ज पर अब डीडी चौक को डमरू चौक के रूप में सजाने के लिए मुख्यमंत्री ने शिलान्यास कर दिया है। 24 लाख रुपये की लागत से डीडी चौक को डमरू चौक के रूप में परिवर्तित किया जाएगा, जिससे शहर की सुंदरता और धार्मिक महत्ता में वृद्धि होगी। महापौर ने स्पष्ट किया कि शहर के विकास और सौंदर्यीकरण का यह सिलसिला भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा।

Check Also
Close