Friday 25/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
सचिव महोदय के आदेशानुस स्थान- आदर्श थारू राजकीय इंटर कॉलेज खटीमा में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में व मुख्य अतिथि डॉक्टर देश दीपक गॉड( M.O )व डॉक्टर सुनाक्षी सक्सेना ( l.M.O) , की उपस्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निशुल्क सेवाओं हेतु कैंप का आयोजन किया गया मंच का संचालन पैरा लीगल वॉलियंटर गीता शर्मा द्वारा किया गया और छात्र-छात्राओं को बताया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर द्वारा कमजोर वर्ग के लोगों के लिए, सिविल कोर्ट खटीमा मै 10 पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई और सिविल कोर्ट खटीमा में ई- सेवा केंद्र और ग्रामीण विधिक सेवा सहायता केंद्र तीन खोले गए जिसमें हर क्षेत्र के पीड़ित ग्रामीण क्षेत्र से आए व्यक्ति , अपनी समस्या का समाधान निशुल्क तरीके से ले सके और अन्य समस्याओं , के प्रति कमजोर वर्ग के लोगों को निशुल्क सुविधा और न्याय मिल पाए बच्चों को पोक्सो एक्ट अधिनियम की जानकारी दी और घरेलू हिंसा भरण पोषण चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 बताकर सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जानकारी देकर सड़क सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 112 व नालसा टोल नंबर फ्री 0 – 15100 इत्यादि की जानकारी दी गई डॉक्टर देश दीपक गॉड द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम बाल विवाह मानव तस्करी और मानसिक तनाव के प्रति जानकारी देकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया डॉक्टर सुनाक्षी, सक्सेना जी द्वारा छात्र-छात्राओं को हेल्थ हाइजीन से संबंधित जानकारी दी और बीमार बच्चों को निशुल्क उपचार कर निशुल्क औषधि प्रदान की गई छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए नशे से होने वाले , दुष्परिणाम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया डॉक्टर टीम ए द्वारा 130 बच्चों का हेल्थ चेकअप, किया कैंप में क्लास 9th बी निवासी पकरिया जंगलात चौकी के सामने रहने वाली मूल निवासी है मल्लिका यादव बच्ची की उम्र 15 साल हाइट 4 फुट बताइ और मल्लिका बच्ची, को बोना पैंशन, के बारे में जानकारी दी तो मल्लिका द्वारा बताया गया कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी मैंने कोई फॉर्म नहीं भरा है मुझे यह पता नहीं था मल्लिका यादव की समस्या नोट किया और गीता शर्मा द्वारा पेंशन फॉर्म भरने की सलाह दी और फैजान और गोटिया की निवासी सलमा बेगम w/0 मो0 सलीम का आधार कार्ड अपडेट करने में सहायता ki लाभार्थियों की संख्या 130 रही टीम नंबर 36 से पैरालेगल वॉलंटरी गीता शर्मा तहसील खटीमा से रिपोर्ट प्रस्तुत है ।सितारगंज के निकट जल पूनिया नदी के ऊपर गांव वालों के सहयोग से किया जा रहा पुल का निर्माणभूरारानी–शांति विहार–छतरपुर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू, विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया शुभारंभ2.47 करोड़ की लागत से 5 किलोमीटर हॉटमिक्स सड़क का होगा निर्माण, 12-15 वर्षों से जर्जर मार्ग से मिलेगी क्षेत्रवासियों को राहतसितारगंज उप जिला चिकित्सालय में मनाया गया फार्मासिस्ट दिवसबेहड़ प्रकरण ने पकड़ा सियासी तूल, आमने-सामने कांग्रेस और भाजपा खेमेमुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दी श्रद्धांजलि,चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन।जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के निर्देशसितारगंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नगर पालिका में श्रद्धांजलि, ‘अंत्योदय’ के संकल्प के साथ जनसेवा का लिया प्रणमहिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ
राज्य

कलावीर देवता का दो दिवसीय (जात)-20 फरवरी को देवप्रयाग संगम तक निकलेगी ऐतिहासिक गंगा स्नान यात्रा,22 को पूर्णाहुति के साथ समापन


देवप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। देवभूमि उत्तराखण्ड की पावन वादियों में एक बार फिर आस्था,परंपरा और लोक-संस्कृति का अद्भुत संगम साकार होने जा रहा है। लोस्तु के पारीपंडोली स्थित प्रसिद्ध श्री कलावीर देवता मंदिर में 21 फरवरी से दो दिवसीय अनुष्ठान (जात) का शुभारंभ होगा। 22 फरवरी को पूर्णाहुति और सामूहिक आशीर्वाद के साथ इस धार्मिक आयोजन का समापन किया जाएगा। इस बार का अनुष्ठान विशेष महत्व रखता है,क्योंकि ग्रामवासियों और प्रवासी ग्रामीणों के सामूहिक सहयोग से मंदिर का जीर्णोद्धार कर उसे भव्य और दिव्य स्वरूप प्रदान किया गया है। मंदिर समिति के अध्यक्ष कपिल बर्त्वाल ने बताया कि वर्षों पुरानी आस्था के इस केंद्र को नया स्वरूप देना समूचे गांव के लिए गर्व का विषय है। इसी उपलक्ष्य में 20 फरवरी को भव्य गंगा स्नान यात्रा का आयोजन किया गया है। ब्रह्ममुहूर्त में देवयात्रा,संगम पर होगा अभिनंदन 20 फरवरी को प्रातः ब्रह्ममुहूर्त में देवताओं के पश्वाओं,निशानों और पारंपरिक वाद्य-यंत्रों के साथ श्रद्धालु देवप्रयाग के लिए प्रस्थान करेंगे। पवित्र संगम में गंगा स्नान के पश्चात श्रद्धालु भगवान रघुनाथ के मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। विशेष उल्लेखनीय है कि केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय,रघुनाथ कीर्ति परिसर के निदेशक प्रो.पी.वी.बी.सुब्रह्मण्यम को मंदिर समिति द्वारा औपचारिक निमंत्रण दिया गया है। प्रो.सुब्रह्मण्यम ने जानकारी दी कि संगम तट पर गंगा स्नान यात्रा का परिसर की ओर से विधिवत अभिनंदन किया जाएगा। विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राएं वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजन-अर्चन करेंगे तथा यात्रा में सम्मिलित श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। यह पहल धार्मिक आस्था और शैक्षणिक-सांस्कृतिक समन्वय का एक सुंदर उदाहरण प्रस्तुत करेगी। शुद्धिकरण एवं प्राणप्रतिष्ठा के साथ आरंभ होगा अनुष्ठान गंगा स्नान यात्रा गांव लौटने के पश्चात मंदिर में शुद्धिकरण और प्राणप्रतिष्ठा की विधि सम्पन्न की जाएगी। 21 फरवरी को विधिवत् अनुष्ठान प्रारंभ होगा,जिसमें क्षेत्र के श्रद्धालु,प्रवासीजन और आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में भक्तगण सम्मिलित होंगे। कलावीर देवता क्षेत्रीय लोकआस्था के प्रमुख देवता माने जाते हैं। ग्रामीण समाज में उनके प्रति अटूट श्रद्धा और विश्वास है। यह अनुष्ठान केवल धार्मिक आयोजन नहीं,बल्कि सामाजिक एकता,सांस्कृतिक संरक्षण और परंपरा के पुनर्स्मरण का भी अवसर होता है। आस्था,संस्कृति और सामाजिक समरसता का संगम देवभूमि की परंपराओं में देवयात्राएं केवल पूजा-अर्चना तक सीमित नहीं रहतीं,बल्कि वे समाज को जोड़ने,नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से परिचित कराने और सामूहिक जिम्मेदारी का बोध कराने का माध्यम भी बनती हैं। मंदिर के भव्य जीर्णोद्धार और गंगा स्नान यात्रा के माध्यम से यह संदेश भी दिया जा रहा है कि जब गांव और प्रवासीजन एक सूत्र में बंधते हैं,तो आस्था के केंद्र और अधिक सशक्त और प्रेरणादायी बनते हैं। समूचा क्षेत्र इस आयोजन को लेकर उत्साह और श्रद्धा से परिपूर्ण है। प्रशासनिक स्तर पर भी व्यवस्थाओं को लेकर तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं।‌आस्था की यह अलौकिक यात्रा निश्चित ही देवप्रयाग संगम से लेकर पारीपंडोली गांव तक भक्तिभाव की गूंज भर देगी।

Check Also
Close