Friday 25/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
सचिव महोदय के आदेशानुस स्थान- आदर्श थारू राजकीय इंटर कॉलेज खटीमा में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में व मुख्य अतिथि डॉक्टर देश दीपक गॉड( M.O )व डॉक्टर सुनाक्षी सक्सेना ( l.M.O) , की उपस्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निशुल्क सेवाओं हेतु कैंप का आयोजन किया गया मंच का संचालन पैरा लीगल वॉलियंटर गीता शर्मा द्वारा किया गया और छात्र-छात्राओं को बताया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर द्वारा कमजोर वर्ग के लोगों के लिए, सिविल कोर्ट खटीमा मै 10 पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई और सिविल कोर्ट खटीमा में ई- सेवा केंद्र और ग्रामीण विधिक सेवा सहायता केंद्र तीन खोले गए जिसमें हर क्षेत्र के पीड़ित ग्रामीण क्षेत्र से आए व्यक्ति , अपनी समस्या का समाधान निशुल्क तरीके से ले सके और अन्य समस्याओं , के प्रति कमजोर वर्ग के लोगों को निशुल्क सुविधा और न्याय मिल पाए बच्चों को पोक्सो एक्ट अधिनियम की जानकारी दी और घरेलू हिंसा भरण पोषण चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 बताकर सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जानकारी देकर सड़क सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 112 व नालसा टोल नंबर फ्री 0 – 15100 इत्यादि की जानकारी दी गई डॉक्टर देश दीपक गॉड द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम बाल विवाह मानव तस्करी और मानसिक तनाव के प्रति जानकारी देकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया डॉक्टर सुनाक्षी, सक्सेना जी द्वारा छात्र-छात्राओं को हेल्थ हाइजीन से संबंधित जानकारी दी और बीमार बच्चों को निशुल्क उपचार कर निशुल्क औषधि प्रदान की गई छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए नशे से होने वाले , दुष्परिणाम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया डॉक्टर टीम ए द्वारा 130 बच्चों का हेल्थ चेकअप, किया कैंप में क्लास 9th बी निवासी पकरिया जंगलात चौकी के सामने रहने वाली मूल निवासी है मल्लिका यादव बच्ची की उम्र 15 साल हाइट 4 फुट बताइ और मल्लिका बच्ची, को बोना पैंशन, के बारे में जानकारी दी तो मल्लिका द्वारा बताया गया कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी मैंने कोई फॉर्म नहीं भरा है मुझे यह पता नहीं था मल्लिका यादव की समस्या नोट किया और गीता शर्मा द्वारा पेंशन फॉर्म भरने की सलाह दी और फैजान और गोटिया की निवासी सलमा बेगम w/0 मो0 सलीम का आधार कार्ड अपडेट करने में सहायता ki लाभार्थियों की संख्या 130 रही टीम नंबर 36 से पैरालेगल वॉलंटरी गीता शर्मा तहसील खटीमा से रिपोर्ट प्रस्तुत है ।सितारगंज के निकट जल पूनिया नदी के ऊपर गांव वालों के सहयोग से किया जा रहा पुल का निर्माणभूरारानी–शांति विहार–छतरपुर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू, विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया शुभारंभ2.47 करोड़ की लागत से 5 किलोमीटर हॉटमिक्स सड़क का होगा निर्माण, 12-15 वर्षों से जर्जर मार्ग से मिलेगी क्षेत्रवासियों को राहतसितारगंज उप जिला चिकित्सालय में मनाया गया फार्मासिस्ट दिवसबेहड़ प्रकरण ने पकड़ा सियासी तूल, आमने-सामने कांग्रेस और भाजपा खेमेमुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दी श्रद्धांजलि,चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन।जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के निर्देशसितारगंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नगर पालिका में श्रद्धांजलि, ‘अंत्योदय’ के संकल्प के साथ जनसेवा का लिया प्रणमहिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ
राज्य

शाश्वत धाम लक्ष्मोली ने किया समाज निर्माण में समर्पित 25 विभूतियों को शाश्वत रत्न सेवा से सम्मानित


श्रीनगर गढ़वाल। गढ़भूमि की पावन वादियों में स्थित शाश्वत धाम लक्ष्मोली आज उस ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बना,जब समाज,शिक्षा,पर्यावरण,प्रशासन और सांस्कृतिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 25 कर्मनिष्ठ व्यक्तित्वों को शाश्वत रत्न सेवा सम्मान से अलंकृत किया गया। यह भव्य सम्मान समारोह शाश्वत धाम एवं आध्यात्मिक शोध केंद्र तथा ग्राम पंचायत लक्ष्मोली के तत्वावधान में महाशक्ति एजुकेशन सोसाइटी के सहयोग से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आध्यात्मिक गरिमा और सामाजिक सरोकारों का अद्भुत संगम देखने को मिला।‌सम्मान शाश्वत धाम के संस्थापक स्वामी अद्वेतानंद महाराज,पर्वतीय विकास शोध केंद्र के नोडल अधिकारी डॉ.अरविंद दरमोडा तथा ग्राम प्रधान सुरेश सिंह नेगी द्वारा प्रदान किया गया। सम्मानित विभूतियों को स्मृति चिह्न,सम्मान-पत्र,रुद्राक्ष माला एवं अंगवस्त्र भेंट कर अभिनंदित किया गया। शिक्षा,पर्यावरण और समाज सेवा की विभूतियां शाश्वत रत्न सेवा से सम्मानित होने वालों में शिक्षा जगत,पर्यावरण संरक्षण,प्रशासनिक सेवा और सामाजिक चेतना के अग्रदूत शामिल रहे। प्रमुख नामों में दिल्ली यूनिवर्सिटी के पूर्व प्राध्यापक ए.के.नागर,हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के प्राध्यापक मोहन सिंह पंवार,प्राध्यापक विजय कांत पुरोहित,प्राध्यापक नरेंद्र सिंह चौहान,हिमालय बचाओ आंदोलन के अध्यक्ष समीर रतूड़ी,रेल परियोजना से जुड़े वरिष्ठ अधिकारी सुरेश बाली,शांतनु,मधुसूदन,सामाजिक कार्यकर्ता शूरवीर सिंह बिष्ट,रवि चड्ढा,राजेश अरोड़ा,वैभव नेगी,भूषण डंग,अवधेश,आचार्य ब्रह्मानंद उनियाल,विशाल राणा,दुर्गेश,कन्हैय्या,गौरा देवी कीर्तन मंडली लक्ष्मोली एवं शाश्वत सेवादल के सदस्य पूर्व प्रमुख वन संरक्षक भारतीय वन सेवा विनोद उनियाल इन सभी विभूतियों को समाज में सकारात्मक परिवर्तन और जनहित में समर्पित कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर स्वामी अद्वेतानंद महाराज ने कहा जिन्हें शाश्वत रत्न सेवा से अलंकृत किया गया है,वे समाज के जीवंत आदर्श हैं। इनके जीवन से प्रेरणा लेकर ही हम सशक्त और संस्कारित समाज की रचना कर सकते हैं। डॉ.अरविंद दरमोडा ने कहा कि सम्मान केवल उपलब्धि नहीं,बल्कि जिम्मेदारी भी है। सम्मान मिलने के साथ ही उत्तरदायित्व भी बढ़ता है। यह समाज के प्रति और अधिक समर्पण का आह्वान है। पूर्व प्रमुख वन संरक्षक विनोद उनियाल ने संस्था के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उनके लिए नई ऊर्जा और प्रेरणा का स्रोत है। रेल परियोजना से जुड़े सुरेश बाली के नेतृत्व में उनकी पूरी टीम ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि,बुद्धिजीवी एवं क्षत्रिय समाज के लोग उपस्थित रहे। समारोह ने यह सिद्ध कर दिया कि जब आध्यात्म,शिक्षा और सामाजिक चेतना एक मंच पर आते हैं,तो विकास की नई दिशा निर्धारित होती है। गढ़भूमि में आयोजित यह सम्मान समारोह केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि समाज को समर्पण,सेवा और संस्कार का संदेश देने वाला ऐतिहासिक आयोजन सिद्ध हुआ। शाश्वत रत्न सेवा ने कर्मयोगियों के सम्मान के माध्यम से यह स्पष्ट कर दिया कि सच्ची प्रतिष्ठा वही है,जो समाज के कल्याण में निहित हो।

Check Also
Close