Friday 25/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
सचिव महोदय के आदेशानुस स्थान- आदर्श थारू राजकीय इंटर कॉलेज खटीमा में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में व मुख्य अतिथि डॉक्टर देश दीपक गॉड( M.O )व डॉक्टर सुनाक्षी सक्सेना ( l.M.O) , की उपस्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निशुल्क सेवाओं हेतु कैंप का आयोजन किया गया मंच का संचालन पैरा लीगल वॉलियंटर गीता शर्मा द्वारा किया गया और छात्र-छात्राओं को बताया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर द्वारा कमजोर वर्ग के लोगों के लिए, सिविल कोर्ट खटीमा मै 10 पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई और सिविल कोर्ट खटीमा में ई- सेवा केंद्र और ग्रामीण विधिक सेवा सहायता केंद्र तीन खोले गए जिसमें हर क्षेत्र के पीड़ित ग्रामीण क्षेत्र से आए व्यक्ति , अपनी समस्या का समाधान निशुल्क तरीके से ले सके और अन्य समस्याओं , के प्रति कमजोर वर्ग के लोगों को निशुल्क सुविधा और न्याय मिल पाए बच्चों को पोक्सो एक्ट अधिनियम की जानकारी दी और घरेलू हिंसा भरण पोषण चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 बताकर सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जानकारी देकर सड़क सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 112 व नालसा टोल नंबर फ्री 0 – 15100 इत्यादि की जानकारी दी गई डॉक्टर देश दीपक गॉड द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम बाल विवाह मानव तस्करी और मानसिक तनाव के प्रति जानकारी देकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया डॉक्टर सुनाक्षी, सक्सेना जी द्वारा छात्र-छात्राओं को हेल्थ हाइजीन से संबंधित जानकारी दी और बीमार बच्चों को निशुल्क उपचार कर निशुल्क औषधि प्रदान की गई छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए नशे से होने वाले , दुष्परिणाम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया डॉक्टर टीम ए द्वारा 130 बच्चों का हेल्थ चेकअप, किया कैंप में क्लास 9th बी निवासी पकरिया जंगलात चौकी के सामने रहने वाली मूल निवासी है मल्लिका यादव बच्ची की उम्र 15 साल हाइट 4 फुट बताइ और मल्लिका बच्ची, को बोना पैंशन, के बारे में जानकारी दी तो मल्लिका द्वारा बताया गया कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी मैंने कोई फॉर्म नहीं भरा है मुझे यह पता नहीं था मल्लिका यादव की समस्या नोट किया और गीता शर्मा द्वारा पेंशन फॉर्म भरने की सलाह दी और फैजान और गोटिया की निवासी सलमा बेगम w/0 मो0 सलीम का आधार कार्ड अपडेट करने में सहायता ki लाभार्थियों की संख्या 130 रही टीम नंबर 36 से पैरालेगल वॉलंटरी गीता शर्मा तहसील खटीमा से रिपोर्ट प्रस्तुत है ।सितारगंज के निकट जल पूनिया नदी के ऊपर गांव वालों के सहयोग से किया जा रहा पुल का निर्माणभूरारानी–शांति विहार–छतरपुर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू, विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया शुभारंभ2.47 करोड़ की लागत से 5 किलोमीटर हॉटमिक्स सड़क का होगा निर्माण, 12-15 वर्षों से जर्जर मार्ग से मिलेगी क्षेत्रवासियों को राहतसितारगंज उप जिला चिकित्सालय में मनाया गया फार्मासिस्ट दिवसबेहड़ प्रकरण ने पकड़ा सियासी तूल, आमने-सामने कांग्रेस और भाजपा खेमेमुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दी श्रद्धांजलि,चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन।जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के निर्देशसितारगंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नगर पालिका में श्रद्धांजलि, ‘अंत्योदय’ के संकल्प के साथ जनसेवा का लिया प्रणमहिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ
राज्य

वनाग्नि से निपटने की तैयारी परखी,गढ़वाल डिवीजन समेत तीन प्रभागों में अलग-अलग जगह हुई मॉक ड्रिल


पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। आगामी गर्मी के मौसम में वनाग्नि की आशंका को देखते हुए बुधवार को जनपद में वन विभाग के गढ़वाल वन प्रभाग,सिविल एवं सोयम प्रभाग पौड़ी तथा लैंसडाउन वन प्रभाग द्वारा अलग-अलग स्थानों पर मॉक ड्रिल आयोजित कर तैयारियों को परखा गया। मॉक अभ्यास के दौरान आग लगने की स्थिति में त्वरित रिस्पॉन्स,उपकरणों की उपलब्धता,विभागीय समन्वय,ग्रामीण सहभागिता,फायर टेंडर और एम्बुलेंस की व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं का परीक्षण किया गया। गढ़वाल वन प्रभाग की एसडीओ एवं नोडल अधिकारी आयशा बिष्ट ने बताया कि वनाग्नि रोकथाम के लिए बुआखाल क्षेत्र में मॉक ड्रिल आयोजित की गई। इसके लिए स्टेजिंग एरिया बुआखाल को बनाया गया था। अभ्यास में महिला मंगल दल,वन विभाग,पुलिस विभाग,एसडीआरएफ,राजस्व विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि सुबह 11:15 बजे कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि बुआखाल क्षेत्र में आबादी वाले क्षेत्र के समीप जंगल में आग फैल गई है। सूचना मिलते ही तत्काल टीम को मौके के लिए रवाना किया गया। घटनास्थल पर पहुंचने के बाद टीम ने आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया,लेकिन आग के फैलाव को देखते हुए अतिरिक्त बल की मांग की गई। इसके बाद महिला मंगल दल एवं एसडीआरएफ की टीम को भी मौके पर भेजा गया। आग का दायरा बढ़ने पर अग्निशमन वाहन की मांग की गई,जिसे तत्काल भेजा गया। वहीं आग बुझाने के दौरान दो फायर वाचर आग की चपेट में आने से घायल हो गए। स्थिति को गंभीर मानते हुए तुरंत एम्बुलेंस को घटनास्थल पर भेजा गया और घायलों को जिला अस्पताल पौड़ी लाया गया,जहां उनका उपचार कराया गया। इसके बाद टीम द्वारा आबादी क्षेत्र तथा जंगल की आग को चरणबद्ध तरीके से नियंत्रण में कर लिया गया। इसी क्रम में सिविल एवं सोयम प्रभाग द्वारा डांडापानी क्षेत्र में तथा लैंसडाउन वन प्रभाग द्वारा लालपानी और मटियाली में भी मॉक अभ्यास कराया गया। यहां भी आग की सूचना मिलने पर त्वरित कार्रवाई,संसाधनों की उपलब्धता,फायर लाइन,बीट स्तर पर टीम की सक्रियता और स्थानीय सहभागिता का परीक्षण किया गया। डीएफओ गढ़वाल महातिम यादव ने बताया कि वनाग्नि रोकथाम को लेकर विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में है। उन्होंने कहा कि जनपद में वनाग्नि की घटनाओं को रोकने और त्वरित नियंत्रण के लिए विभागीय टीमों को लगातार प्रशिक्षित किया जा रहा है। मॉक ड्रिल के माध्यम से यह परखा गया कि कंट्रोल रूम से सूचना मिलने के बाद रिस्पॉन्स टाइम कितना है,उपकरण मौके तक कितनी जल्दी पहुंच रहे हैं और विभागीय समन्वय किस स्तर पर है। ग्रामीणों,महिला मंगल दल और एसडीआरएफ जैसी टीमों की सहभागिता से वनाग्नि पर नियंत्रण की क्षमता और मजबूत होगी। उन्होंने आम जनता से अपील की कि जंगलों के आसपास आग जलाने,बीड़ी-सिगरेट फेंकने और सूखी घास में किसी भी प्रकार की लापरवाही करने से बचें तथा आग की सूचना तत्काल वन विभाग या कंट्रोल रूम को दें।

Check Also
Close