राज्य
-
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गोल्फ कार्ट से पहुंचकर किया मसूरी पब्लिक स्कूल मेले का उद्घाटनइंधन बचाने की अपील के साथ स्कूल को दो स्मार्ट बोर्ड देने की घोषणाबोले- देश कठिन दौर से गुजर रहा, सभी लोग करें सार्वजनिक परिवहन का अधिक उपयोग पर्यटन नगरी मसूरी में आयोजित मसूरी पब्लिक स्कूल के वार्षिक मेले का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया। इस दौरान मंत्री गणेश जोशी ने माल रोड से स्कूल तक गोल्फ कार्ट के माध्यम से पहुंचकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण और इंधन बचत का संदेश दिया।कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि वर्तमान समय में देश कई वैश्विक चुनौतियों और आर्थिक परिस्थितियों से जूझ रहा है। ऐसे समय में सभी नागरिकों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील को गंभीरता से लेते हुए पेट्रोल और डीजल की बचत के लिए प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोगों को जहां तक संभव हो निजी वाहनों का कम उपयोग करना चाहिए और सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को बढ़ावा देना चाहिए। इससे न केवल इंधन की बचत होगी बल्कि पर्यावरण संरक्षण और ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने में भी मदद मिलेगी। मेले के दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया और वहां लगाए गए व्यंजनों का स्वाद भी लिया। उन्होंने स्कूल प्रबंधन से आग्रह किया कि भविष्य में आयोजित होने वाले ऐसे मेलों में स्थानीय और पारंपरिक उत्पादों से बने व्यंजनों को भी प्रमुखता दी जाए, ताकि स्थानीय उत्पादों को बाजार मिल सके और क्षेत्रीय लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त हों।कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने स्कूल प्रबंधन की मांग पर मुसूरी पब्लिक स्कूल को दो स्मार्ट बोर्ड देने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि आधुनिक शिक्षा के इस दौर में डिजिटल तकनीक बेहद आवश्यक हो चुकी है और बच्चों को तकनीकी रूप से सक्षम बनाना समय की जरूरत है। इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य विशाल सिंह ने कैबिनेट मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मंत्री गणेश जोशी हमेशा शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक प्रयास करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि दो स्मार्ट बोर्ड मिलने से स्कूल के छात्र-छात्राओं को आधुनिक डिजिटल शिक्षा का लाभ मिलेगा और उनकी शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार आएगा। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी ने भी लोगों से इंधन बचाने और पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूक होने की अपील की। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे प्रयासों से बड़े बदलाव संभव हैं और मसूरी जैसे पर्यटन शहर में पर्यावरण संरक्षण सभी की जिम्मेदारी है।
Read More » -
मसूरी अस्पताल का औचक निरीक्षण करने पहुंचे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, स्वास्थ्य सुविधाओं पर जताई सख्तीबोले- मरीजों को बाहर की दवा लिखी तो होगी कार्रवाईमोतीलाल नेहरू मार्ग की बदहाल स्थिति पर पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को लगाई फटकार कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शनिवार को मसूरी स्थित उप जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना और उन्हें मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली।निरीक्षण के दौरान मंत्री ने अस्पताल प्रबंधन और चिकित्सकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी मरीज को अनावश्यक परेशानी नहीं होनी चाहिए और अस्पताल में उपलब्ध दवाओं के रहते मरीजों को बाहर की दवाइयां न लिखी जाएं। उन्होंने कहा कि यदि अस्पताल में संसाधनों की कोई कमी है तो उसकी जानकारी सीधे शासन स्तर तक पहुंचाई जाए ताकि समय पर समाधान किया जा सके। मंत्री के निरीक्षण के दौरान अस्पताल की स्टाफ नर्सों और कर्मचारियों ने फोर्थ क्लास कर्मचारियों की कमी का मुद्दा उठाया। उन्होंने बताया कि अस्पताल में सफाई व्यवस्था और अन्य आवश्यक कार्य प्रभावित हो रहे हैं, जिससे कर्मचारियों पर अतिरिक्त दबाव बढ़ रहा है। इस पर गणेश जोशी ने अधिकारियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि वह जल्द स्वास्थ्य सचिव से वार्ता कर इस दिशा में आवश्यक कदम उठाएंगे, ताकि अस्पताल में पर्याप्त स्टाफ उपलब्ध कराया जा सके और मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में बने पांच बेड के आईसीयू को लेकर भी चर्चा हुई। अस्पताल प्रबंधन ने मंत्री को बताया कि विशेषज्ञ डॉक्टरों और प्रशिक्षित स्टाफ की कमी के कारण आईसीयू का संचालन शुरू नहीं हो पा रहा है। इस पर मंत्री ने कहा कि आईसीयू को जल्द संचालित कराने के लिए आवश्यक स्टाफ और विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति को लेकर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को निर्देश देते हुए कहा कि मरीजों की सुविधा सर्वाेच्च प्राथमिकता होनी चाहिए और इलाज में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मंत्री ने यह भी बताया कि मसूरी में लंबे समय से लंबित पोस्टमार्टम हाउस निर्माण की दिशा में भी कार्रवाई चल रही है और संबंधित विभागों से लगातार समन्वय किया जा रहा है।मोतीलाल नेहरू मार्ग की बदहाल स्थिति पर जताई नाराजगीअस्पताल निरीक्षण के बाद कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी माल रोड और मोतीलाल नेहरू मार्ग का भी निरीक्षण किया। सड़क की खराब स्थिति और निर्माण कार्यों में गुणवत्ता की कमी देखकर मंत्री ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता राजेश कुमार को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि लापरवाह अधिकारियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।मंत्री ने कहा कि लगभग तीन करोड़ रुपये की लागत से मोतीलाल नेहरू मार्ग का निर्माण कराया गया था, लेकिन सड़क की हालत देखकर साफ प्रतीत हो रहा है कि कार्य की गुणवत्ता में गंभीर कमी रही है। उन्होंने तत्काल सड़क की मरम्मत और सुधार कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। इसके अलावा सड़क किनारे रेलिंग लगाने, ब्लॉक नालियों की मरम्मत और कल्वर्ट निर्माण कार्यों को भी बरसात से पहले पूरा करने के निर्देश दिए गए।गणेश जोशी ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि बरसात शुरू होने से पहले सभी जरूरी कार्य पूरे कर लिए जाएं, ताकि स्थानीय लोगों और पर्यटकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने दो टूक कहा कि यदि किसी अधिकारी की लापरवाही सामने आई तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मंत्री के निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों ने भी सड़क और स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं उनके सामने रखीं, जिस पर उन्होंने जल्द समाधान का भरोसा दिलाया। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी, मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, कुषाल राणा, सभासद विषाल खरोला, पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, विजय रमोला, सतीश ढौंडियाल, अतुल अग्रवाल, रणवीर कंडारी, उज्जवल नेगी सहित कई लोग मौजूद थे।
Read More » -
मसूरी शहीद स्थल पहुंचे धीरेंद्र प्रताप, राज्य आंदोलनकारियों के मुद्दों पर सरकार को घेरा,बोले- भ्रष्टाचार, पेपर लीक और महिला अपराधों से राज्य की छवि हो रही धूमिल कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी धीरेंद्र प्रताप ने शनिवार को मसूरी स्थित शहीद स्थल पहुंचकर उत्तराखंड आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने राज्य आंदोलनकारियों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। शहीद स्थल पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि जिन मूल मुद्दों और जनभावनाओं को लेकर उत्तराखंड राज्य निर्माण की लड़ाई लड़ी गई थी, आज सरकार उन्हें पूरी तरह भूल चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में भ्रष्टाचार, महिलाओं पर बढ़ते अपराध और लगातार हो रहे पेपर लीक मामलों ने युवाओं और आम जनता का भरोसा तोड़ा है। धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि उत्तराखंड राज्य महिलाओं और आंदोलनकारियों के संघर्ष और बलिदान से बना है, लेकिन आज सबसे अधिक अत्याचार महिलाओं पर ही हो रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि महिला अपराध के मामलों में उत्तराखंड देश के पर्वतीय राज्यों में सबसे ऊपर पहुंच गया है, जो बेहद चिंताजनक स्थिति है। उन्होंने कहा कि राज्य आंदोलन के दौरान “पानी और जवानी” बचाने की लड़ाई लड़ी गई थी, लेकिन आज युवा बेरोजगारी से जूझ रहे हैं और प्रदेश भ्रष्टाचार की गिरफ्त में है। उन्होंने पेपर लीक मामलों को लेकर सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि अन्य देशों में परीक्षा प्रणाली को सुरक्षित रखने के लिए सख्त व्यवस्थाएं हैं, जबकि उत्तराखंड में आए दिन पेपर लीक होने से युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों की लंबे समय से उपेक्षा की जा रही है और आज भी कई वास्तविक आंदोलनकारी चिन्हीकरण से वंचित हैं। उन्होंने कहा कि जब वह पूर्व उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी परिषद के अध्यक्ष थे, तब उन्होंने चिन्हीकरण की प्रक्रिया शुरू करवाई थी, लेकिन आज भी कई पात्र आंदोलनकारियों को उसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग करते हुए कहा कि आगामी छह माह के भीतर राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण की प्रक्रिया पूरी की जाए और जिलाधिकारियों को इस संबंध में विवेकाधीन अधिकार दिए जाएं। साथ ही आंदोलनकारियों को स्वतंत्रता सेनानियों के समान सुविधाएं और सम्मान दिया जाए। धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों को राजनीति में भी उचित प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए और सभी दलों को उन्हें चुनाव में टिकट देने पर विचार करना चाहिए। उन्होंने प्रदेश में विधान परिषद गठन की आवश्यकता पर भी जोर दिया। इस दौरान उन्होंने अंकिता भंडारी प्रकरण का भी जिक्र करते हुए कहा कि न्याय की लड़ाई लगातार जारी है और सरकार को इस मामले में संवेदनशीलता दिखानी चाहिए। कार्यक्रम में शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता, महेश चंद, राजीव अग्रवाल, दर्शन रावत, कांग्रेस प्रदेश महासचिव हरिकृष्ण भट्ट, कमला पांडे, सावित्री नेगी तथा कांग्रेस प्रवक्ता महेश जोशी सहित कई राज्य आंदोलनकारी और कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Read More » -
भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री ने त्रिशूल चौक की भव्यता को सराहा
रुद्रपुर के कायाकल्प के लिए महापौर विकास शर्मा की पीठ थपथपाई रुद्रपुर। भारतीय जनता पार्टी की दो दिवसीय प्रांतीय प्रशिक्षण…
Read More » -
2027 के चुनावी रण का शंखनाद,संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने में जुटें कार्यकर्ता–अनिल बलूनी
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। गढ़वाल लोकसभा सांसद अनिल बलूनी ने शनिवार को पौड़ी स्थित भाजपा जिला कार्यालय पहुंचकर भवन का निरीक्षण किया…
Read More » -
चारधाम यात्रियों की सुरक्षा को सतपाल महाराज की बड़ी पहल-मानव उत्थान सेवा समिति ने कराया 10 करोड़ का दुर्घटना बीमा
देहरादून/श्रीनगर गढ़वाल। उत्तराखंड की विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं संरक्षण को लेकर प्रदेश सरकार और…
Read More » -
रुद्रपुर मटके वाली गली मे चार शोरूम मे चोरी की वारदात पर विधायक शिव अरोरा ने दुकानों का किया दौरा
विधायक ने एसपी सिटी उत्तम नेगी से दूरभाष पर की वार्ता बोले चोरी का हो जल्द से जल्द खुलासा रुद्रपुर।…
Read More » -
भाजपा सरकार की महंगाई से जनता त्रस्त : रवि छाबड़ासमाजवादी पार्टी ने काशीपुर में पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के विरोध में फूंका केंद्र सरकार का पुतलाकाशीपुर। पेट्रोल और डीजल की बढ़ी हुई कीमतों के विरोध में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को काशीपुर स्थित महाराणा प्रताप चौक पर केंद्र सरकार का पुतला दहन कर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व समाजवादी Party के जिला अध्यक्ष रवि छाबड़ा ने किया।इस दौरान रवि छाबड़ा ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पेट्रोल और डीजल के दामों में अचानक की गई वृद्धि ने आम जनता की कमर तोड़ दी है। उन्होंने कहा कि डीजल महंगा होने से परिवहन खर्च बढ़ेगा, जिसका सीधा असर बाजार में मिलने वाली रोजमर्रा की वस्तुओं की कीमतों पर पड़ेगा। इससे मध्यम वर्ग और निम्न वर्ग के परिवारों को सबसे अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।उन्होंने कहा कि पहले से ही महंगाई की मार झेल रही जनता पर सरकार लगातार आर्थिक बोझ डाल रही है। हाल ही में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में हुई बढ़ोतरी से आम लोगों की रसोई का बजट भी बिगड़ गया है।रवि छाबड़ा ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार अपनी नाकामियों से जनता का ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने नीट परीक्षा पेपर लीक मामले का उल्लेख करते हुए कहा कि लाखों छात्र-छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ है, लेकिन सरकार जवाबदेही तय करने के बजाय महंगाई बढ़ाकर जनता पर अतिरिक्त बोझ डाल रही है।प्रदर्शन के दौरान प्रदेश सचिव मोहम्मद इमरान खान, प्रदेश उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ मोहम्मद नाजिम सैफी, काशीपुर विधानसभा अध्यक्ष रमेश यादव, ब्लॉक अध्यक्ष मोहम्मद महमूद अली, सरदार विक्की सिंह, मोहम्मद आरिफ सलमानी, जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद नईम चौधरी, मोहम्मद महीगीर सहित समाजवादी पार्टी के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Read More » -
जेसीज में ‘1 मिलियन फाउंडर्स-इनोवेशन इन एक्शन’ पर प्रेरणादायक सत्र आयोजितविकसित भारत 2047 के विजन के अनुरूप छात्रों को उद्यमिता और नवाचार के लिए किया प्रेरित’जेसीज पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर में 1 मिलियन फाउंडर्स-इनोवेशन इन एक्शन’ विषय पर एक प्रेरणादायक सत्र का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम ‘विकसित भारत 2047’ के विजन के अनुरूप छात्रों में उद्यमिता, नवाचार एवं व्यावहारिक समस्या-समाधान की भावना जागृत करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था।इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में सुश्री प्रियंका शर्मा, विकसित भारत लीडर PMO, ग्लोबल डायरेक्टर-स्ट्रेटेजी एंड ग्रोथ, कॉनसैट ओराही तथा गूगल फॉर एजुकेशन की रणनीतिक साझेदार उपस्थित रहीं। उन्होंने मीडिया, शिक्षा, प्रौद्योगिकी एवं स्टार्ट-अप क्षेत्रों में अपने अनुभव साझा करते हुए छात्रों को नवाचार अपनाने और बड़े सपने देखने के लिए प्रेरित किया।सुश्री अनन्या भारद्वाज, बिजनेस डेवलपमेंट, कॉनसैट ओराही, ने बताया कि ‘1 मिलियन फाउंडर्स’ पहल किस प्रकार कम उम्र से ही छात्रों को उद्यमी बनने की दिशा में तैयार कर रही है।सत्र में सहायक टीम के रूप में श्री शोएब खान-टेक लीड, कॉनसैट ओराही, सुश्री श्वेता नैन-गूगल AI प्रोग्राम्स लीड तथा श्री मयंक शर्मा-पार्टनरशिप्स हेड, कॉनसैट ओराही ने भी भाग लिया और छात्रों के प्रश्नों का समाधान किया।विद्यालय प्रबंधन समिति के महासचिव श्री सुरजीत सिंह ग्रोवर ने कहा, “ऐसे सत्र विद्यार्थियों को वैश्विक सोच और नवाचार की दिशा में आगे बढ़ाते हैं। यह विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।”विद्यालय के निदेशक ने बताया कि जेसीज पब्लिक स्कूल सदैव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु इस प्रकार के प्रेरक कार्यक्रम आयोजित करने के लिए प्रयासरत है। कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय के निदेशक द्वारा सभी सम्मानित अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंटकर आभार व्यक्त किया गया।
Read More » -
(no title)
रुद्रपुर में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर व्यापार मंडल ने जताया रोष गत रात्रि मटके वाली गली स्थित चार शोरूमों…
Read More » -
मानकों के विपरित संचालित 96 होमस्टे के डीएम ने किए पंजीकरण निरस्त
देहरादून मानकों के विपरित संचालित 96 होमस्टे के डीएम ने किए पंजीकरण निरस्त; पर्यटन वेबसाइट से विलोपन प्रक्रिया शुरू जिला…
Read More » -
आवास विकास के महादेव पार्क की बदलेगी सूरत
महापौर ने किया 16 लाख के सौंदर्यीकरण कार्यों का शिलान्यास हर वार्ड में बिना भेदभाव विकास हमारी प्राथमिकताः महापौर रूद्रपुर।…
Read More » -
एसएसपी अजय गणपति की रणनीति रंग लाई, पुलभट्टा पुलिस ने लाखों की चोरी का किया खुलासा रुद्रपुर। जनपद ऊधमसिंहनगर की पुलभट्टा पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशन में बड़ी सफलता हासिल करते हुए घर में हुई लाखों रुपये की चोरी का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने चोरी के जेवरात बरामद करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है, जबकि एक विधि विवादित किशोर को संरक्षण में लिया गया है। मामले में शामिल दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।जानकारी के अनुसार, ग्राम बरा निवासी ओमकार पुत्र सोमलाल ने थाना पुलभट्टा में तहरीर देकर बताया था कि 30 अप्रैल एवं 1 मई 2026 की रात अज्ञात चोर उनके घर के पीछे लगे गेट का ताला तोड़कर अंदर घुस गए और कमरे में रखी अलमारी के लॉकर से सोने-चांदी के जेवरात व नकदी चोरी कर ले गए। मामले में थाना पुलभट्टा में एफआईआर संख्या 71/2026 धारा 305(A)/331(4) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।घटना को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी अजय गणपति ने पुलिस अधीक्षक नगर रुद्रपुर एवं क्षेत्राधिकारी सितारगंज के निर्देशन में थानाध्यक्ष पुलभट्टा के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया। पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें चार संदिग्ध युवक एक मोटरसाइकिल पर आते-जाते दिखाई दिए।सर्विलांस, मुखबिर तंत्र एवं एसओजी रुद्रपुर की सहायता से पुलिस ने 14 मई 2026 को अभियुक्त राज पुत्र प्रकाश निवासी ट्रांजिट कैंप, चामुंडा मंदिर के पास थाना ट्रांजिट कैंप, जनपद ऊधमसिंहनगर को क्राउन होटल पुलभट्टा के पास से गिरफ्तार कर लिया। साथ ही एक विधि विवादित किशोर को भी संरक्षण में लिया गया।पूछताछ में आरोपियों ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर ग्राम बरा स्थित घर में चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की। पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।बरामद सामानपुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से सोने-चांदी के आभूषण एवं अन्य सामान बरामद किया है, जिनकी अनुमानित कीमत करीब छह लाख रुपये बताई जा रही है। बरामद सामान में गले की चेन, मंगलसूत्र, डायमंड अंगूठी, लेडीज एवं जेंट्स अंगूठियां तथा एक घड़ी शामिल है।गिरफ्तारी करने वाली टीमकार्रवाई में उपनिरीक्षक दिनेश चन्द्र भट्ट, अपर उपनिरीक्षक प्रकाश चन्द्र, कांस्टेबल गजेन्द्र सिंह, अनिल कुमार, प्रेम कनवाल, दीपक बिष्ट तथा एसओजी रुद्रपुर के कांस्टेबल भूपेन्द्र आर्या शामिल रहे।एसएसपी का बयानएसएसपी अजय गणपति ने कहा कि जनपद में संपत्ति संबंधी अपराधों में संलिप्त अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। आमजन की सुरक्षा और उनकी संपत्ति की रक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। कानून व्यवस्था को चुनौती देने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
Read More » -
जेसीज में ‘1 मिलियन फाउंडर्स-इनोवेशन इन एक्शन’ पर प्रेरणादायक सत्र आयोजितविकसित भारत 2047 के विजन के अनुरूप छात्रों को उद्यमिता और नवाचार के लिए किया प्रेरित’जेसीज पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर में 1 मिलियन फाउंडर्स-इनोवेशन इन एक्शन’ विषय पर एक प्रेरणादायक सत्र का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम ‘विकसित भारत 2047’ के विजन के अनुरूप छात्रों में उद्यमिता, नवाचार एवं व्यावहारिक समस्या-समाधान की भावना जागृत करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था।इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में सुश्री प्रियंका शर्मा, विकसित भारत लीडर PMO, ग्लोबल डायरेक्टर-स्ट्रेटेजी एंड ग्रोथ, कॉनसैट ओराही तथा गूगल फॉर एजुकेशन की रणनीतिक साझेदार उपस्थित रहीं। उन्होंने मीडिया, शिक्षा, प्रौद्योगिकी एवं स्टार्ट-अप क्षेत्रों में अपने अनुभव साझा करते हुए छात्रों को नवाचार अपनाने और बड़े सपने देखने के लिए प्रेरित किया।सुश्री अनन्या भारद्वाज, बिजनेस डेवलपमेंट, कॉनसैट ओराही, ने बताया कि ‘1 मिलियन फाउंडर्स’ पहल किस प्रकार कम उम्र से ही छात्रों को उद्यमी बनने की दिशा में तैयार कर रही है।सत्र में सहायक टीम के रूप में श्री शोएब खान-टेक लीड, कॉनसैट ओराही, सुश्री श्वेता नैन-गूगल AI प्रोग्राम्स लीड तथा श्री मयंक शर्मा-पार्टनरशिप्स हेड, कॉनसैट ओराही ने भी भाग लिया और छात्रों के प्रश्नों का समाधान किया।विद्यालय प्रबंधन समिति के महासचिव श्री सुरजीत सिंह ग्रोवर ने कहा, “ऐसे सत्र विद्यार्थियों को वैश्विक सोच और नवाचार की दिशा में आगे बढ़ाते हैं। यह विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।”विद्यालय के निदेशक ने बताया कि जेसीज पब्लिक स्कूल सदैव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु इस प्रकार के प्रेरक कार्यक्रम आयोजित करने के लिए प्रयासरत है। कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय के निदेशक द्वारा सभी सम्मानित अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंटकर आभार व्यक्त किया गया।
Read More » -
रुद्रपुर मटके वाली गली मे चार शोरूम मे चोरी की वारदात पर विधायक शिव अरोरा ने दुकानों का किया दौरा
विधायक ने एसपी सिटी उत्तम नेगी से दूरभाष पर की वार्ता बोले चोरी का हो जल्द से जल्द खुलासा रुद्रपुर।…
Read More » -
भाजपा सरकार की महंगाई से जनता त्रस्त : रवि छाबड़ासमाजवादी पार्टी ने काशीपुर में पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के विरोध में फूंका केंद्र सरकार का पुतलाकाशीपुर। पेट्रोल और डीजल की बढ़ी हुई कीमतों के विरोध में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को काशीपुर स्थित महाराणा प्रताप चौक पर केंद्र सरकार का पुतला दहन कर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व समाजवादी Party के जिला अध्यक्ष रवि छाबड़ा ने किया।इस दौरान रवि छाबड़ा ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पेट्रोल और डीजल के दामों में अचानक की गई वृद्धि ने आम जनता की कमर तोड़ दी है। उन्होंने कहा कि डीजल महंगा होने से परिवहन खर्च बढ़ेगा, जिसका सीधा असर बाजार में मिलने वाली रोजमर्रा की वस्तुओं की कीमतों पर पड़ेगा। इससे मध्यम वर्ग और निम्न वर्ग के परिवारों को सबसे अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।उन्होंने कहा कि पहले से ही महंगाई की मार झेल रही जनता पर सरकार लगातार आर्थिक बोझ डाल रही है। हाल ही में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में हुई बढ़ोतरी से आम लोगों की रसोई का बजट भी बिगड़ गया है।रवि छाबड़ा ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार अपनी नाकामियों से जनता का ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने नीट परीक्षा पेपर लीक मामले का उल्लेख करते हुए कहा कि लाखों छात्र-छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ है, लेकिन सरकार जवाबदेही तय करने के बजाय महंगाई बढ़ाकर जनता पर अतिरिक्त बोझ डाल रही है।प्रदर्शन के दौरान प्रदेश सचिव मोहम्मद इमरान खान, प्रदेश उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ मोहम्मद नाजिम सैफी, काशीपुर विधानसभा अध्यक्ष रमेश यादव, ब्लॉक अध्यक्ष मोहम्मद महमूद अली, सरदार विक्की सिंह, मोहम्मद आरिफ सलमानी, जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद नईम चौधरी, मोहम्मद महीगीर सहित समाजवादी पार्टी के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Read More » -
दिल्ली पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर के छात्रों ने फिर रचा इतिहास – कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा में भी शानदार प्रदर्शनरुद्रपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर के विद्यार्थियों ने CBSE कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में इतिहास दोहराते हुए विद्यालय को गौरवान्वित किया है। इस वर्ष का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत सफलता के साथ-साथ उच्च उपलब्धियों का प्रतीक बनकर उभरा है, जिसने विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता और अनुशासन को एक बार फिर सिद्ध किया है।विद्यालय की मेधावी छात्रा सुनंदा खंडेलवाल ने ह्यूमैनिटीज वर्ग में 98.6% अंक प्राप्त कर शहर में सर्वोच्च स्थान हासिल किया। उनकी यह सफलता उनके अथक परिश्रम, दृढ़ संकल्प, समयबद्ध अध्ययन और उत्कृष्टता के प्रति समर्पण का प्रत्यक्ष उदाहरण है। उन्होंने न केवल विद्यालय, बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।कॉमर्स वर्ग में लावेन्या गर्ग (97%) तथा नमन धौंडियाल (97%) ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का गौरव बढ़ाया।विद्यालय के इन शानदार परिणामों से पूरे विद्यालय परिवार, अभिभावकों तथा क्षेत्र में अत्यंत गर्व और हर्ष का वातावरण व्याप्त है। यह उपलब्धि इस बात का प्रमाण है कि सही मार्गदर्शन, अनुशासन और निरंतर प्रयास से विद्यार्थी उच्चतम सफलता प्राप्त कर सकते हैं।इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन श्री सुरजीत सिंह ग्रोवर जी, वाइस चेयरमैन श्री हरमन सिंह ग्रोवर जी एवं प्राचार्य श्री चेतन चौहान जी ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन तथा विद्यालय के उत्कृष्ट एवं प्रेरणादायक शैक्षणिक वातावरण का परिणाम है।उन्होंने विशेष रूप से सुनंदा खंडेलवाल की उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के परिणाम न केवल विद्यालय की प्रतिष्ठा को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाते हैं, बल्कि अन्य विद्यार्थियों को भी बड़े लक्ष्य निर्धारित करने और उन्हें प्राप्त करने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए धन्यवाद भी दिया। उन्होंने यह भी कहा कि दसवीं के ऐतिहासिक परिणाम के बाद बारहवीं का परिणाम भी विद्यालय के लिए अत्यंत गौरव का विषय है।विद्यालय प्रशासन एवं समस्त शिक्षकों ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन करते रहेंगे।यह सफलता इस तथ्य को पुनः स्थापित करती है कि दृढ़ निश्चय, अनुशासन, सकारात्मक सोच और निरंतर प्रयास से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।
Read More » -
जेसीज का 12वीं बोर्ड परीक्षा में ह्यूमिनिटीज एवं विज्ञान वर्ग में जिले में उत्कृष्ट परिणाम
जेसीज पब्लिक स्कूल रुद्रपुर का बारहवीं कक्षा का परीक्षाफल सर्वोत्तम रहा। जिसमें प्राची मटेला ने ह्यूमिनिटीज में 98.6% अंक लेकर…
Read More » -
भारतीय मजदूर संघ के कम्पनी गेट के बाहर लगे यूनियन के झंडे को सिडकुल प्रशासन द्वारा हटाने के विषय पर विधायक शिव अरोरा के नेतृत्व मे जिला अधिकारी को सौपा ज्ञापनविधायक बोले श्रमिकों के मन सम्मान से खिलाफ बर्दाश्त नहीं होगाजिला अधिकारी ने एडीएम के नेतृत्व मे कमेटी गठन के दिये निर्देश, जल्द होगा समधान
रुद्रपुर। विधायक शिव अरोरा के नेतृत्व मे भारतीय मजदूर संघ के प्रतिनिधिमंडल ने जिला अधिकारी को ज्ञापन सौपा।विधायक शिव अरोरा…
Read More » -
रेनबो पब्लिक स्कूल के 12वीं का परीक्षाफल अधिकतम शत प्रतिशत अंको के साथ शत प्रतिशत रहा
रुद्रपुर सी.बी.एस.ई की 12वीं कक्षा का परीक्षाफल घोषित किया गया जिसमे रेनबो पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा।…
Read More » -
नीट परीक्षा पेपर लीक पर भड़के सामाजिक कार्यकर्ता, सुशील गाबा ने जताई नाराजगी
एनटीए पर लगाए गंभीर आरोप रुद्रपुर। सामाजिक कार्यकर्ता एवं पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष सुशील गाबा ने नीट परीक्षा पेपर लीक प्रकरण…
Read More » -
विशेष सघन प्रवर्तन अभियान के तहत महेशपुरा चेक पोस्ट पर आबकारी विभाग की सघन चेकिंगबाजपुर। माननीय आबकारी आयुक्त के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष सघन प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत अपराध निरोध क्षेत्र-4 बाजपुर की टीम द्वारा महेशपुरा चेक पोस्ट पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य अवैध मादक द्रव्यों के निर्माण, बिक्री एवं भंडारण पर प्रभावी रोक लगाना रहा।चेकिंग अभियान के दौरान कुल 35 वाहनों की गहन जांच की गई। आबकारी विभाग की टीम ने संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए वाहनों की तलाशी ली तथा लोगों से आवश्यक पूछताछ भी की।अभियान में आबकारी निरीक्षक महेंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में प्रधान आबकारी सिपाही पवन कुमार कम्बोज, आबकारी सिपाही वंदना घिल्डियाल, अर्चना यादव एवं रेनुका बोरा मौजूद रहे। विभाग द्वारा बताया गया कि अवैध शराब एवं मादक पदार्थों के खिलाफ इस प्रकार के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।
Read More » -
नीट पेपर लीक के विरोध में कांग्रेसियों ने फूंका केन्द्र सरकार का पुतला
रूद्रपुर। नीट यूजी परीक्षा में सामने आई कथित गड़बड़ियों, पेपर लीक और अव्यवस्थाओं को लेकर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष ममता रानी…
Read More » -
इंटर डीपीएस नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में डीपीएस रुद्रपुर का शानदार प्रदर्शन जीता गोल्डनिशानेबाजी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने जीते स्वर्ण और रजत पदकरुद्रपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर के विद्यार्थियों ने इंटर डीपीएस नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया। यह प्रतियोगिता 1 मई से 3 मई तक डी० पी० एस० यमुनानगर में आयोजित की गई, जिसमें देशभर के डीपीएस विद्यालयों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने भाग लिया।प्रतियोगिता के 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में डीपीएस रुद्रपुर के खिलाड़ियों ने अपनी एकाग्रता, सटीक निशानेबाजी एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया।धैर्य डांगी ने व्यक्तिगत वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया, जबकि सिमरजीत सिंह भुल्लर ने व्यक्तिगत वर्ग में रजत पदक जीतकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।इसके अतिरिक्त, धैर्य डांगी, सिमरजीत सिंह भुल्लर एवं यश कुमार मिश्रा की टीम ने बेहतरीन तालमेल और उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 10 मीटर एयर पिस्टल टीम इवेंट में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि ने विद्यालय परिवार को गौरवान्वित कर दिया।विद्यालय के चेयरमैन श्री सुरजीत सिंह ग्रोवर, वाइस चेयरमैन श्री हरमन सिंह ग्रोवर तथा प्रधानाचार्य श्री चेतन चौहान ने सभी विजेता खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की यह उपलब्धि उनके कठिन परिश्रम, अनुशासन, समर्पण एवं निरंतर अभ्यास का परिणाम है।विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि डीपीएस रुद्रपुर सदैव विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी उत्कृष्ट अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है तथा विद्यार्थियों की यह सफलता अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी।“डीपीएस रुद्रपुर — जहां प्रतिभा बनती है पहचान और सपने बनते हैं उपलब्धियां।”
Read More » -
अग्रसेन चौक से शिफ्ट होगा मजदूर अड्डा
अब नगर निगम के पास खाली भूखंड में जुटेंगे श्रमिक महापौर विकास शर्मा ने अधिकारियों के साथ किया स्थलीय निरीक्षण…
Read More » -
विकास की मुख्यधारा से जुड़ रहा है हर वार्डः विकास शर्मा
महापौर ने कृष्णा कॉलोनी में किया सीसी मार्ग एवं नाली निर्माण का शिलान्यास रूद्रपुर। महापौर विकास शर्मा ने वार्ड नंबर…
Read More » -
ब्राह्मण महासभा ने मेयर विकास शर्मा के लिए मांगी अतिरिक्त सुरक्षा
जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, भू-माफियाओं से जान का खतरा बताते हुए राज्यपाल के नाम भेजा पत्र रूद्रपुर। रूद्रपुर के महापौर…
Read More »