राज्य
-
डीएम के निर्देश पर जिलेभर में छापेमारी,दो मामलों में 9200 रुपये का अर्थदंड
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जिलाधिकारी स्वाति एस.भदौरिया के निर्देशन में जनपद में एलपीजी गैस की आपूर्ति व्यवस्था को पारदर्शी बनाए रखने और…
Read More » -
घरेलू गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त-जमाखोरों के खिलाफ होगी कार्रवाई–मंजू राजपूत
/श्रीनगर गढ़वाल। क्षेत्र में घरेलू गैस सिलेंडरों की जमाखोरी और कालाबाजारी की बढ़ती शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन…
Read More » -
योग केवल व्यायाम नहीं,बल्कि वसुधैव कुटुंबकम् को चरितार्थ करने वाला सार्वभौमिक विज्ञान–मुख्यमंत्री
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को ऋषिकेश स्थित परमार्थ निकेतन में आयोजित 38 वें अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव…
Read More » -
रूद्रपुर में हाईवे चौड़ीकरण के दूसरे चरण की कवायद शुरू
महापौर विकास शर्मा ने प्रशासनिक अमले के साथ डीडी चौक से अटरिया मोड़ तक किया सर्वे रुद्रपुर (उद संवाददाता)। शहर…
Read More » -
नैनीताल बार में वरिष्ठ अधिवक्ताओं का सम्मान 50 वर्ष की वकालत पूरी करने पर न्यायमूर्ति आलोक मेहरा ने किया अभिनंदन
नैनीताल। जिला बार एसोसिएशन में आयोजित सम्मान समारोह में उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति आलोक मेहरा ने वकालत के क्षेत्र में…
Read More » -
सितारगंज गैस सिलेंडर को लेकर अफवाह में ना पड़ेगैस लेने में किसी को कोई दिक्कत नहीं हो रही
सितारगंज में गैस एजेंसी पर लगी भीड़ को लेकर कुछ लोगों द्वारा यह अफवाह फैलाई जा रही थी कि गैस…
Read More » -
रुद्रपुर। शहर में घरेलू गैस सिलेंडर की बुकिंग और आपूर्ति में आ रही दिक्कतों को लेकर परेशान उपभोक्ताओं के बीच उस समय राहत की उम्मीद जगी जब रुद्रपुर के पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल स्वयं गैस एजेंसी पहुंच गए। पिछले कुछ दिनों से गैस उपभोक्ताओं को ऑनलाइन बुकिंग न होने और समय पर सिलेंडर उपलब्ध न होने की समस्या का सामना करना पड़ रहा था, जिसके कारण बड़ी संख्या में लोग एजेंसी पर पहुंचकर अपनी नाराज़गी जता रहे थे।स्थिति की जानकारी मिलते ही पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल मौके पर पहुंचे और वहां मौजूद उपभोक्ताओं से उनकी समस्याओं को विस्तार से सुना। कई उपभोक्ताओं ने बताया कि ऑनलाइन बुकिंग बार-बार फेल हो रही है, वहीं जिन लोगों की बुकिंग हो भी रही है उन्हें समय पर सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। इस वजह से आम परिवारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।इसके बाद पूर्व विधायक ने गैस एजेंसी के प्रबंधक से बातचीत कर पूरी स्थिति की जानकारी ली और उपभोक्ताओं को हो रही परेशानियों को गंभीरता से लेने की बात कही। उन्होंने एजेंसी प्रबंधन से व्यवस्था में सुधार करते हुए जल्द से जल्द गैस आपूर्ति सामान्य करने तथा बुकिंग की तकनीकी समस्या को तत्काल ठीक कराने के लिए कहा, ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।इस दौरान एजेंसी पर मौजूद कुछ लोग समस्या को लेकर काफी आक्रोशित भी दिखाई दिए। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने लोगों को शांत कराया और भरोसा दिलाया कि उनकी समस्या का समाधान जल्द कराया जाएगा। उनकी समझाइश के बाद माहौल शांत हुआ और लोगों ने भी अपनी शिकायतें व्यवस्थित तरीके से दर्ज कराईं।पूर्व विधायक ने कहा कि गैस जैसी जरूरी सुविधा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आम जनता को समय पर गैस सिलेंडर मिलना चाहिए और यदि कहीं भी लापरवाही या अव्यवस्था सामने आती है तो उसे तुरंत ठीक कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता की समस्या उनके लिए सर्वोपरि है और वह हमेशा लोगों की आवाज बनकर उनके साथ खड़े रहेंगे।
Read More » -
टीएमयू में दीक्षांत समारोह आज, अभिनंदन को सजा भव्य पंडाल
डीएम श्री अनुज सिंह, एसएसपी श्री सतपाल अंतिल के संग कुलाधिपति श्री सुरेश जैन ने लिया दीक्षांत समारोह- 2026 की…
Read More » -
नारी हमारी शान 2026 से पुरस्कृत हुई समाजसेविका विभा तिवारी
किच्छाअंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च 2026 के अवसर पर धरा सेवा फाउंडेशन उत्तराखण्ड की अध्यक्ष समाजसेविका विभा तिवारी जी को…
Read More » -
गैरसैण विधानसभा सत्र के दौरान विधायक शिव अरोरा ने कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाक़ात! जल्द आरम्भ होगा मोदी मैदान मे इंडोर आउटडोर खेल स्टेडियम का निर्माण
रुद्रपुर। गैरसैण विधानसभा सत्र के दौरान विधायक शिव अरोरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाक़ात कर मोदी मैदान मे…
Read More » -
पंतनगर में 13 से 16 मार्च तक लगेगा 119वां अखिल भारतीय किसान मेला, मुख्यमंत्री धामी करेंगे उद्घाटन पंतनगर। गोविन्द बल्लभ पन्त कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, पंतनगर में 13 से 16 मार्च 2026 तक आयोजित होने वाले 119वें अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी का उद्घाटन पुष्कर सिंह धामी करेंगे। मेले का विधिवत उद्घाटन 14 मार्च को दोपहर 3 बजे गांधी हॉल में किया जाएगा।विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि चार दिवसीय यह किसान मेला पंतनगर में कृषि कुम्भ के रूप में प्रसिद्ध है। मेले में विश्वविद्यालय द्वारा विकसित नवीनतम कृषि तकनीकों का एक ही स्थान पर प्रदर्शन किया जाएगा, जिससे किसानों को आधुनिक खेती की जानकारी मिल सकेगी।उन्होंने बताया कि इस वर्ष मेले की पशु प्रदर्शनी में पहली बार कुत्तों की प्रदर्शनी को भी शामिल किया जा रहा है। इसके अलावा “समृद्ध महिला, सशक्त महिला” थीम के माध्यम से महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया जाएगा।मेले में विश्वविद्यालय तथा विभिन्न निजी संस्थानों द्वारा बीज, उद्यानिकी, खाद, कृषि मशीनरी और कृषि से जुड़ी अन्य सामग्री के लगभग 500 स्टॉल लगाए जाएंगे। देश के विभिन्न राज्यों से हजारों किसान इस मेले में प्रतिभाग कर आधुनिक कृषि तकनीकों और नवाचारों की जानकारी प्राप्त करेंगे।उद्घाटन समारोह में सांसद, कृषि मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक भी मौजूद रहेंगे। वहीं मेले का समापन 16 मार्च को अपराह्न 3 बजे होगा, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भगत सिंह कोश्यारी शामिल होंगे।
Read More » -
डी.पी.एस रुद्रपुर के छात्रों ने सीए इंटरमीडिएट में किया शानदार प्रदर्शन——
दिल्ली पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर के छात्रों ने सीए इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट सफलता प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया…
Read More » -
जिले में घरेलू गैस (LPG) की कालाबाजारी रोकने हेतु एसएसपी अजय गणपति ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सभी थाना प्रभारियों के साथ की गोष्ठी।
घरेलू गैस की कालाबाजारी पर लगेगा अंकुश, दिए कड़े निर्देश, बनाई गई विशेष ‘त्वरित कार्यवाही दल’ (QRT)। “सोशल मीडिया पर…
Read More » -
उत्तराखंड में पेट्रोल और डीजल माफिया सक्रिय न हो : अलका पाल काशीपुर : महानगर कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष अलका पाल ने कहा कि रसोई गैस, डीजल और पेट्रोल के बढ़ते दामों ने आम जनता को मुश्किल में डाल दिया है। प्रदेश में लगातार बढ़ रही रसोई गैस, पेट्रोल, डीजल की किल्लत को राज्य सरकार नियंत्रित करने में असफल हो रही है। जिससे हर परिवार का बजट पूरी तरह से प्रभावित हो रहा है । लेकिन केंद्र और राज्य की सरकार असंवेदनशील बनी हुई है। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष अलका पाल ने कहा की महंगाई का सबसे ज्यादा असर गरीब और मध्यम वर्ग पर पड़ रहा है । रसोई गैस की बढ़ती कीमतें लगातार परिवार का बजट बिगाड़ रही है। पेट्रोलडीजल के दाम बढ़ने से परिवहन महंगा हो रहा है, जिसका सीधा असर खाद्य पदार्थ और दैनिक उपयोग की वस्तुओं पर पड़ रहा है। अलका पाल ने कहा कि प्रदेश और देश के अंदर जनता असमंजस्य की स्थिति में है। पेट्रोल और डीजल में कमी से प्रदेश में तेल माफिया सक्रिय हो गए हैं। देश और प्रदेश की जनता को बताना होगा कि उत्तराखंड सहित किसी भी हिस्से में पेट्रोल डीजल की कोई कमी नहीं है। कहीं ऐसा ना हो कि खनन और भू_माफियाओं की तरह पेट्रोल और डीजल माफिया भी प्रदेश में सक्रिय हो जाए। कांग्रेस भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ सड़क से सदन तक विरोध करती रहेगी।
Read More » -
मझेड़ा के जंगल में लगी भीषण आग पर फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू।
तत्काल कार्रवाई के लिए ग्रामीणों ने फायर टीम की कार्यप्रणाली की सराहना।चंपावत जिले की ग्राम सभा मझेडा के जंगल में…
Read More » -
(no title)
विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम में सुप्रसिद्ध गायक विशाल मिश्रा ने लिया नीम करौली बाबा का आशीर्वाद। उत्तराखंड सरकार व पुलिस…
Read More » -
गैस सिलेंडर के लिए उमड़ी भीड़, घंटों इंतजार से नाराज़ उपभोक्ताओं का हंगामा; पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने संभाला मोर्चारुद्रपुर। गुरुवार को शहर स्थित Indane Gas एजेंसी के गोदाम पर गैस सिलेंडर लेने के लिए हजारों की संख्या में उपभोक्ता पहुंच गए, जिससे परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घंटों तक इंतजार करने के बावजूद गैस सिलेंडर नहीं मिलने से नाराज़ लोगों ने एजेंसी परिसर में जमकर हंगामा किया और अव्यवस्थित वितरण प्रणाली के खिलाफ नाराजगी जताई।सूचना मिलने पर पूर्व विधायक Rajkumar Thukral अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे और गैस वितरण व्यवस्था को लेकर कड़ा रोष व्यक्त किया। उन्होंने एजेंसी के प्रबंधक प्रमोद पांडे को व्यवस्था में सुधार लाने के निर्देश देते हुए उपभोक्ताओं को हो रही परेशानी पर नाराजगी जताई।पूर्व विधायक ठुकराल ने कहा कि भीषण गर्मी के बीच लोग सुबह से लंबी कतारों में खड़े हैं, लेकिन उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिल रहा है। यह आम जनता के साथ अन्याय है और इसे किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।मौके से ही उन्होंने दूरभाष के माध्यम से प्रशासनिक अधिकारियों से संपर्क साधते हुए अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (एडीएम), उप जिलाधिकारी (एसडीएम), तहसीलदार दिनेश कुटौला तथा जिला पूर्ति अधिकारी से गैस वितरण व्यवस्था को तत्काल दुरुस्त करने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि जल्द ही व्यवस्था नहीं सुधरी तो जनता का आक्रोश सड़कों पर दिखाई देगा।उन्होंने ऑनलाइन गैस बुकिंग में आ रही तकनीकी दिक्कतों और सर्वर की समस्या पर भी अधिकारियों के समक्ष कड़ी आपत्ति दर्ज कराई तथा ऑनलाइन व्यवस्था सुचारु होने तक ऑफलाइन बुकिंग की व्यवस्था शुरू करने की मांग की।पूर्व विधायक से वार्ता के बाद तहसीलदार दिनेश कुटौला तत्काल एजेंसी पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर मौजूद भीड़ को शांत कराते हुए जल्द व्यवस्था सुधारने का आश्वासन दिया।हंगामे के बाद पुलिस की मौजूदगी में गैस सिलेंडरों का वितरण शुरू कराया गया। इस दौरान पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल भी कई घंटों तक मौके पर मौजूद रहकर व्यवस्था को सुचारु कराने में जुटे रहे।
Read More » -
नियमितीकरण की मांग को लेकर महापौर और नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन
मामले में महापौर ने दिया जल्द नियमानुसार कार्यवाही का आश्वासन रुद्रपुर। देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने नगर…
Read More » -
एनएसएस स्वयंसेवियों ने निकाली पर्यावरण संरक्षण व एड्स जागरूकता रैली, युवाओं को बताया समाज की जिम्मेदारी।
नानकमत्ता:श्री गुरु नानक देव स्नातकोत्तर महाविद्यालय नानकमत्ता साहिब की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर के…
Read More » -
ग्रीष्मकालीन धान नष्ट करने के विरोध में किसानों का उग्र प्रदर्शन, सितारगंज तहसील में दिया धरना सितारगंज। प्रशासन द्वारा ग्रीष्मकालीन धान की फसल नष्ट किए जाने के विरोध में क्षेत्र के किसानों का आक्रोश फूट पड़ा। बड़ी संख्या में किसानों ने सितारगंज तहसील परिसर में एकत्र होकर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया और सरकार व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कार्रवाई पर कड़ा विरोध दर्ज कराया।धरने का नेतृत्व पूर्व पालिका अध्यक्ष हरीश दुबे और कांग्रेस नेता नवतेज पाल सिंह ने किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि किसानों की मेहनत से तैयार की गई ग्रीष्मकालीन धान की फसल को नष्ट कर प्रशासन ने किसानों की आजीविका पर सीधा प्रहार किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिना वैकल्पिक व्यवस्था किए या किसानों की बात सुने इस प्रकार की कार्रवाई करना पूरी तरह अन्यायपूर्ण है।धरने को संबोधित करते हुए पूर्व पालिका अध्यक्ष हरीश दुबे ने कहा कि किसान पहले ही बढ़ती लागत, मौसम की मार और बाजार की अनिश्चितता से जूझ रहा है। ऐसे समय में प्रशासन द्वारा फसल को नष्ट करना किसानों के साथ अन्याय है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसानों को हुए नुकसान की भरपाई और समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।कांग्रेस नेता नवतेज पाल सिंह ने कहा कि सरकार को किसानों के हितों की रक्षा करनी चाहिए, लेकिन इसके विपरीत किसानों की फसल ही उजाड़ दी जा रही है। उन्होंने मांग की कि जिन किसानों की फसल नष्ट की गई है, उन्हें उचित मुआवजा दिया जाए और भविष्य में ऐसी कार्रवाई से पहले किसानों के साथ संवाद स्थापित किया जाए।धरने के दौरान किसानों ने तहसील प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए ग्रीष्मकालीन धान को नष्ट करने की कार्रवाई पर रोक लगाने तथा किसानों को हुए नुकसान की भरपाई करने की मांग की। प्रदर्शन में क्षेत्र के कई किसान नेता और बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।किसानों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।
Read More » -
एलपीजी की कमी से होटल-रेस्टोरेंट पर संकट, पेट्रोलियम दानों (कच्चा माल) के दाम बढ़ने से रोजमर्रा की चीजें भी हो सकती हैं महंगी :– संजय जुनेजा
रुद्रपुर–पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और बढ़ते तनाव का असर अब रुद्रपुर में भी दिखाई देने लगा है। शहर की…
Read More » -
अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर को भगवानपुर पुलिस में गिरफ्तार किया
भगवानपुर पुलिस ने 18.20 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जिसके बाद आरोपी को पुलिस…
Read More » -
नैनीताल महिला आयोग आपके द्वार के तहत जनसुनवाई कार्यक्रम हुआ आयोजित । सरोवर नगरी नैनीताल राज्य अतिथि गृह सभागार में महिला आयोग आपके द्वार के तहत जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। महिला आयोग की उपाध्यक्ष सायरा बानो ने कहा राज्य सरकार और महिला आयोग महिलाओं के अधिकारों की रक्षा तथा उन्हें न्याय दिलाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।
महिला आयोग उन महिलाओं को जो अपनी शिकायतों को लेकर आयोग तक नहीं पंहुच पाती हैं उनकी समस्याओं के त्वरित…
Read More » -
उत्तराखंड राज्य आंदोलन से जुड़े रामपुर तिराहा कांड मामले सुनवाई हुई जिसमें निर्णय सुरक्षित रख दिया है। सरोवर नगरी नैनीताल केउत्तराखंड हाईकोर्ट में उत्तराखंड राज्य आंदोलन से जुड़े बहुचर्चित रामपुर तिराहा कांड मामले में महत्वपूर्ण सुनवाई हुई।सुनवाई पूरी होने के बाद न्यायमूर्ति आशीष नैथानी की एकलपीठ ने मामले में अपना निर्णय सुरक्षित रख लिया है।
सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से उन छह मुकदमों की वर्तमान स्थिति के बारे में जानकारी मांगी, जो…
Read More » -
महिला दिवस पर खटीमा में मिलेट मेले की धूम, लेकिन मुख्य अतिथि महिला ब्लॉक प्रमुख ही रहीं नदारद !
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जहाँ पूरी दुनिया नारी शक्ति का जश्न मना रही है, वहीं उत्तराखंड के खटीमा…
Read More » -
(no title)
जन शिकायतों कि सुनवाई होगी प्राथमिकता से। बागेश्वर में नए जिला आबकारी अधिकारी के रूप में दुर्गेश त्रिपाठी ने कार्यभार…
Read More » -
एसएसपी ऊधमसिंहनगर अजय गणपति का अपराधियों पर सख्त प्रहार — गैंगस्टर एक्ट में 04 गिरोहबंद अभियुक्त गिरफ्तार
➡️ माननीय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर श्री अजय गणपति के जनपद में सक्रिय अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही…
Read More »