-
राज्य
बाल सुरक्षा और जागरूकता की ओर बड़ा कदम-जीआईसी कपरोली में 190 विद्यार्थियों को दिए गए अधिकार और सुरक्षा के मंत्र
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। वर्तमान समय में बच्चों की सुरक्षा,जागरूकता और अधिकारों को लेकर समाज में संवेदनशील वातावरण तैयार करने की दिशा…
Read More » -
राज्य
नो व्हीकल डे पर न्यायिक अधिकारियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश,पैदल पहुंचकर किया जागरुक
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। ईंधन बचत और स्वच्छ पर्यावरण को बढ़ावा देने हेतु सोमवार को सुरक्षित ईंधन-सुरक्षित जीवन अभियान के तहत जागरूकता…
Read More » -
राज्य
विशेष पुनरीक्षण और जनगणना कार्यों में पारदर्शिता से कोई समझौता नहीं–डीएम स्वाति भदौरिया
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण एवं जनगणना कार्यों को पूरी पारदर्शिता,गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ संपादित करने को…
Read More » -
राज्य
गढ़-बुरांसखण्डा मोटर मार्ग के सर्वे का कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षणअलाइनमेंट को लेकर ग्रामीणों ने जताई नाराजगी, मंत्री ने समाधान का दिया भरोसा ।मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत प्रस्तावित गढ़-बुरांसखण्डा मोटर मार्ग को लेकर रविवार को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सड़क निर्माण से जुड़े सर्वे और अलाइनमेंट कार्य का जायजा लेते हुए लोक निर्माण विभाग और जिला प्रशासन के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर मौजूद रहे। ग्रामीणों ने मोटर मार्ग के प्रस्तावित अलाइनमेंट को लेकर अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि सड़क की वर्तमान योजना से कुछ लोगों की भूमि और स्थानीय सुविधाएं प्रभावित हो सकती हैं। ग्रामीणों ने मंत्री के समक्ष अपनी समस्याएं और आपत्तियां विस्तार से रखीं। इस पर गणेश जोशी ने ग्रामीणों की बात गंभीरता से सुनते हुए सकारात्मक समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण कार्य में स्थानीय लोगों की भावनाओं और सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जाएगा तथा किसी भी समस्या का समाधान आपसी समन्वय से निकाला जाएगा। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीणों के साथ तत्काल समन्वय स्थापित कर अलाइनमेंट से जुड़ी बाधाओं को जल्द दूर किया जाए, ताकि सड़क निर्माण कार्य शीघ्र शुरू हो सके। उन्होंने कहा कि सड़क संपर्क ग्रामीण क्षेत्रों के विकास की आधारशिला है और सरकार दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर आवागमन सुविधा पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। गणेश जोशी ने कहा कि बेहतर सड़क सुविधा से ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन और रोजगार के अवसरों को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि निर्माण कार्य के दौरान गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखा जाए।मंत्री के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने संतोष जताते हुए उनका आभार व्यक्त किया। निरीक्षण के दौरान राहुल कुमार, राजेश कुमार, वीर सिंह चौहान सहित लोक निर्माण विभाग, जिला प्रशासन के अधिकारी और स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।
Read More » -
राज्य
महंगाई और केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ मसूरी में कांग्रेस का प्रदर्शनभाजपा सरकार का पुतला फूंका, कांग्रेस नेताओं ने केंद्र पर साधा निशाना मसूरी में देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मसूरी के पिक्चर पैलेस चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए सरकार का पुतला दहन किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि आम जनता को राहत देने के लिए महंगाई और बेरोजगारी पर तत्काल प्रभावी कदम उठाए जाने चाहिए। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की नीतियों के कारण आम जनता लगातार आर्थिक संकट का सामना कर रही है। उन्होंने कहा कि महंगाई लगातार बढ़ रही है, जिससे आम लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है, लेकिन सरकार जनता की समस्याओं की ओर ध्यान नहीं दे रही। इस मौके पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि आज देश की जनता महंगाई की मार से परेशान है, जबकि केंद्र सरकार केवल बड़े-बड़े दावे करने में व्यस्त है। उन्होंने आरोप लगाया कि रोजगार के अवसर लगातार कम हो रहे हैं और युवा भविष्य को लेकर चिंतित हैं।वहीं पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला ने केंद्र सरकार की विदेश नीति और आर्थिक फैसलों पर सवाल उठाते हुए कहा कि वर्तमान नीतियों के कारण देश कई आर्थिक चुनौतियों से जूझ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि उद्योगों के बंद होने और कंपनियों के दूसरे देशों में जाने से बेरोजगारी तेजी से बढ़ रही है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि वर्ष 2014 में किए गए कई वादे आज तक पूरे नहीं हुए हैं। उन्होंने दावा किया कि जनता अब सरकार की नीतियों को समझ चुकी है और आने वाले समय में इसका जवाब देगी। इस मौके पर अनुज गुप्ता, जसबीर कौर, जगपाल गुसाई, सौरभ सोनकर, राजीव अग्रवाल, महिमानंद, तेजपाल रौथाण, वसीम खान, नागेन्द्र उनियाल सहित कई लोग मौजूद थे।
Read More » -
राज्य
मसूरी में रिस्पना नदी किनारे सड़क निर्माण से बढ़ा खतरा, ग्रामीणों ने जताई बाढ़ और भू-स्खलन की आशंकामलबा डंपिंग को लेकर उठे सवाल, पर्यावरण और गांवों की सुरक्षा पर चिंतापिछले वर्ष के क्लाउडबर्स्ट के बाद सहमे ग्रामीण, प्रशासन से कार्रवाई की मांग मसूरी क्षेत्र में रिस्पना नदी के किनारे चल रहे सड़क निर्माण कार्य को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में चिंता बढ़ने लगी है। बार्लाेगंज से चामासारी गांव तक बनाई जा रही करीब चार किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण के दौरान निकाले जा रहे मलबे और मिट्टी के निस्तारण को लेकर ग्रामीणों ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। लोगों का आरोप है कि निर्माण कार्य से निकलने वाला मलबा नदी किनारे और पहाड़ी ढलानों पर डाला जा रहा है, जिससे भविष्य में बाढ़ और भू-स्खलन जैसी आपदाओं का खतरा बढ़ सकता है। जानकारी के अनुसार मसूरी नगर पालिका परिषद की ओर से लगभग 76 लाख रुपये की लागत से यह सड़क निर्माण कार्य कराया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण विकास के लिए जरूरी है, लेकिन यदि पर्यावरणीय मानकों और सुरक्षा उपायों का पालन नहीं किया गया तो इसका खामियाजा नीचे बसे गांवों को भुगतना पड़ सकता है।खेतवाला गांव निवासी सुरेंद्र पंवार ने आरोप लगाया कि सड़क निर्माण से निकलने वाला मलबा रिस्पना नदी के बेसिन में जमा हो रहा है, जिससे खेतवाला, चामासारी और मक्रेती गांवों में बाढ़ का खतरा लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि निर्माण एजेंसी की ओर से उचित डंपिंग जोन का पालन नहीं किया जा रहा और मलबे को पहाड़ियों के किनारे फेंका जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले वर्ष 16 सितंबर को क्षेत्र में आए क्लाउडबर्स्ट की त्रासदी अभी भी लोगों के जहन में ताजा है। उस घटना में कई घरों को नुकसान पहुंचा था और एक दंपती की मौत हो गई थी। ऐसे में लोग किसी भी प्रकार के पर्यावरणीय खतरे को लेकर अधिक संवेदनशील हो गए हैं।स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क निर्माण कार्य की पर्यावरणीय जांच कराई जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि मलबे का निस्तारण वैज्ञानिक तरीके से निर्धारित डंपिंग जोन में ही हो। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते उचित कदम नहीं उठाए गए तो बरसात के दौरान नदी का बहाव प्रभावित हो सकता है और निचले इलाकों में तबाही की स्थिति पैदा हो सकती है। वहीं लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता राजेश कुमार ने ग्रामीणों के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि निर्माण कार्य से निकलने वाले मलबे के लिए निर्धारित डंपिंग जोन चिन्हित किया गया है और उसी स्थान पर मलबा डाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि विभाग पर्यावरणीय मानकों का पालन करते हुए कार्य कर रहा है। हालांकि ग्रामीणों का कहना है कि केवल कागजों में नियमों का पालन दिखाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि जमीनी स्तर पर निगरानी और पारदर्शिता जरूरी है। पर्यावरणविदों का भी मानना है कि पहाड़ी क्षेत्रों में सड़क निर्माण के दौरान मलबा प्रबंधन बेहद महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि थोड़ी सी लापरवाही भी बड़े प्राकृतिक संकट को जन्म दे सकती है। बरसात का मौसम नजदीक आने के साथ ही क्षेत्र के लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि निर्माण कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और रिस्पना नदी क्षेत्र को किसी भी संभावित पर्यावरणीय खतरे से सुरक्षित रखने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं।
Read More » -
राज्य
सप्लाई-किमाड़ी मोटर मार्ग चौड़ीकरण का शिलान्यास, मसूरी क्षेत्र को मिलेगी बड़ी राहतकैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने 14.55 करोड़ की परियोजना का किया शुभारंभ कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने रविवार को गजियावाला क्षेत्र में मसूरी विधानसभा अंतर्गत देहरादून-किमाड़ी-लम्बीधार-कार्ट मैकेन्जी-कम्पनी गार्डन मोटर मार्ग के चौड़ीकरण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया। इस परियोजना के तहत सप्लाई कैंट से लम्बीधार, बासागाड़ होते हुए मसूरी तक सिंगल लेन सड़क को इंटरमीडिएट लेन में परिवर्तित किया जाएगा। करीब 14 करोड़ 55 लाख रुपये की लागत से बनने वाली इस परियोजना में अतिरिक्त पहाड़ कटान, क्रॉस ड्रेन, सुरक्षा दीवारों और सड़क सुरक्षा से जुड़े अन्य निर्माण कार्य भी किए जाएंगे।शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गणेश जोशी ने कहा कि मसूरी क्षेत्र के लिए यह सड़क बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि सड़क चौड़ीकरण से स्थानीय निवासियों, पर्यटकों और रोजाना आवागमन करने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि सड़क के सुधारीकरण से यातायात व्यवस्था बेहतर होगी, यात्रा अधिक सुरक्षित बनेगी और पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। मंत्री ने कहा कि बेहतर सड़क संपर्क से स्थानीय व्यापार और क्षेत्रीय आर्थिक गतिविधियों को भी मजबूती मिलेगी। कैबिनेट मंत्री ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्माण कार्य में गुणवत्ता बनाए रखने और तय समय सीमा के भीतर परियोजना पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान मंत्री ने यह भी घोषणा की कि गजियावाला क्षेत्र में लगभग 12 करोड़ रुपये की लागत से नए पुल का निर्माण कार्य भी शीघ्र शुरू किया जाएगा, जिससे क्षेत्र की यातायात व्यवस्था और अधिक सुगम हो सकेगी। गणेश जोशी ने कहा कि प्रदेश सरकार सड़क संपर्क मजबूत करने और सुरक्षित यातायात व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प का उल्लेख करते हुए “मेरा भारत, मेरा योगदान” अभियान के तहत लोगों से सप्ताह में एक दिन “नो व्हीकल डे” अपनाने की अपील भी की।उन्होंने कहा कि लोग सप्ताह में कम से कम एक दिन निजी वाहनों का उपयोग कम कर पैदल चलने या साइकिल का प्रयोग करें। इससे ईंधन की बचत होगी और पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा। कार्यक्रम में मंडल महामंत्री किरण मन्युड़ी, लक्ष्मण सिंह रावत, ग्राम प्रधान सुनील क्षेत्री, विक्रम थपलियाल, विनोद अवस्थी, आरती, जगदीश रेगमी, सीमा पुंडीर, ज्योति कोटिया, लीला शर्मा, वंदना बिष्ट, जितेंद्र राणा, सतीश शर्मा, युवा मोर्चा महानगर उपाध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह, अनुराग सिंह तथा लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता राजेश कुमार सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
Read More » -
राज्य
31 वर्षों से लापता 11वें पंचेन लामा की रिहाई की मांग, मसूरी में तिब्बती समुदाय का कैंडल मार्चहैप्पी वैली से बडोनी चौक तक निकाला गया मार्च, हाथों में मोमबत्तियां और तस्वीरें लेकर जताया विरोधतिब्बती महिला संगठन बोला- धार्मिक स्वतंत्रता पर हो रहा हमला पर्यटन नगरी मसूरी में रविवार शाम तिब्बती महिला संगठन के नेतृत्व में तिब्बती समुदाय के लोगों ने 11वें पंचेन लामा की रिहाई की मांग को लेकर कैंडल मार्च निकाला। हैप्पी वैली से शुरू हुआ यह मार्च लाइब्रेरी चौक होे हुए बडोनी चौक पहुचा और वहा से वापस हैप्पी वैली तक पहुंचा, जहां लोगों ने शांतिपूर्वक प्रदर्शन करते हुए चीन सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और पंचेन लामा की सुरक्षित रिहाई की मांग उठाई। मार्च में शामिल लोगों के हाथों में मोमबत्तियां और 11वें पंचेन लामा की तस्वीरें थीं। तिब्बती समुदाय के लोगों ने कहा कि 11वें पंचेन लामा को वर्ष 1995 में मात्र छह वर्ष की आयु में उनके परिवार सहित गायब कर दिया गया था और पिछले 31 वर्षों से उनके बारे में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। तिब्बती महिला संगठन की ओर से जारी बयान में कहा गया कि 14वें दलाई लामा दलाई लामा ने 14 मई 1995 को गेदुन चोएक्यी न्यिमा को 10वें पंचेन लामा का वास्तविक पुनर्जन्म घोषित किया था। इसके तीन दिन बाद ही कथित तौर पर चीनी सरकार द्वारा उन्हें और उनके परिवार को हिरासत में ले लिया गया, जिसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल पाया। तिब्बती समुदाय के लोगों ने कहा कि यह केवल एक व्यक्ति की गुमशुदगी का मामला नहीं, बल्कि तिब्बती धार्मिक परंपराओं और मानवाधिकारों पर सीधा हमला है। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि चीन सरकार तिब्बती बौद्ध परंपराओं में हस्तक्षेप कर धार्मिक स्वतंत्रता को प्रभावित कर रही है। तिब्बती महिला संगठन के पदाधिकारियों ने संयुक्त राष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठनों से इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की। उन्होंने कहा कि पिछले तीन दशकों से दुनिया भर के तिब्बती संगठन लगातार पंचेन लामा की रिहाई और उनकी स्थिति की जानकारी सार्वजनिक करने की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस जवाब नहीं मिला है। प्रदर्शनकारियों ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील की कि वह तिब्बती लोगों के धार्मिक अधिकारों और सांस्कृतिक पहचान की रक्षा के लिए आगे आए। उन्होंने कहा कि पंचेन लामा की सुरक्षित वापसी तिब्बती समुदाय की सबसे बड़ी मांगों में शामिल है।
Read More » -
राज्य
(no title)
देवभूमि की बदलती डेमोग्राफी, लैंड जिहाद, लव जिहाद एवं धर्मांतरण के विरोध में बजरंग दल द्वारा धरना-प्रदर्शन आज दिनांक 17…
Read More » -
राज्य
मसूरी लंढौर बाजार भू-धंसाव क्षेत्र पहुंचे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, जल्द ट्रीटमेंट कार्य शुरू करने के निर्देशपीड़ित महिला से मुलाकात कर सुनी समस्या, विस्थापन और मुआवजे पर हुई चर्चा26 लाख की लागत से होगा मार्ग उपचार, माल रोड और मोतीलाल नेहरू मार्ग की मरम्मत भी जल्द पर्यटन नगरी मसूरी के लंढौर बाजार में लगातार बढ़ रहे भू-धंसाव को लेकर शनिवार को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने प्रभावित क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर पहुंचकर भू-धंसाव से प्रभावित क्षेत्र की स्थिति का जायजा लिया और नगर पालिका परिषद मसूरी को जल्द से जल्द मार्ग के ट्रीटमेंट कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मंत्री गणेश जोशी ने भू-धंसाव से प्रभावित विधवा महिला और संबंधित भू-स्वामी से मुलाकात कर दोनों पक्षों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवार की सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता है और आवश्यकता पड़ने पर उनका उचित विस्थापन सुनिश्चित किया जाएगा। इस मौके पर पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला ने भी पीड़ित महिला का पक्ष रखते हुए कहा कि केवल एक महिला को नोटिस देना उचित नहीं है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि प्रभावित महिला का सम्मानजनक विस्थापन किया जाए और उसे उचित सहायता उपलब्ध कराई जाए। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि लंढौर बाजार के भू-धंसाव क्षेत्र के उपचार और सड़क मरम्मत के लिए लगभग 26 लाख रुपये की लागत से कार्य कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि बरसात से पहले सभी जरूरी सुरक्षा और मरम्मत कार्य पूरे करने का प्रयास किया जाएगा ताकि क्षेत्र में किसी बड़ी दुर्घटना की संभावना न रहे। वहीं नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी ने बताया कि लंढौर बाजार भू-धंसाव क्षेत्र के उपचार कार्य के लिए नगर पालिका की ओर से लोक निर्माण विभाग को 26 लाख रुपये की धनराशि जारी कर दी गई है और जल्द कार्य शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि नगर पालिका लगातार लंढौर बाजार को विकसित करने और पर्यटन से जोड़ने के लिए कार्य कर रही है, लेकिन वर्तमान में प्राथमिकता सड़क और भू-धंसाव क्षेत्र को सुरक्षित करना है ताकि लोगों की आवाजाही सुरक्षित बनी रहे। इस दौरान ईओ गौरव भसीन, भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, अनीता सक्सेना, विजय रमोला सहित कई स्थानीय लोग मौजूद रहे।
Read More » -
राज्य
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गोल्फ कार्ट से पहुंचकर किया मसूरी पब्लिक स्कूल मेले का उद्घाटनइंधन बचाने की अपील के साथ स्कूल को दो स्मार्ट बोर्ड देने की घोषणाबोले- देश कठिन दौर से गुजर रहा, सभी लोग करें सार्वजनिक परिवहन का अधिक उपयोग पर्यटन नगरी मसूरी में आयोजित मसूरी पब्लिक स्कूल के वार्षिक मेले का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया। इस दौरान मंत्री गणेश जोशी ने माल रोड से स्कूल तक गोल्फ कार्ट के माध्यम से पहुंचकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण और इंधन बचत का संदेश दिया।कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि वर्तमान समय में देश कई वैश्विक चुनौतियों और आर्थिक परिस्थितियों से जूझ रहा है। ऐसे समय में सभी नागरिकों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील को गंभीरता से लेते हुए पेट्रोल और डीजल की बचत के लिए प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोगों को जहां तक संभव हो निजी वाहनों का कम उपयोग करना चाहिए और सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को बढ़ावा देना चाहिए। इससे न केवल इंधन की बचत होगी बल्कि पर्यावरण संरक्षण और ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने में भी मदद मिलेगी। मेले के दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया और वहां लगाए गए व्यंजनों का स्वाद भी लिया। उन्होंने स्कूल प्रबंधन से आग्रह किया कि भविष्य में आयोजित होने वाले ऐसे मेलों में स्थानीय और पारंपरिक उत्पादों से बने व्यंजनों को भी प्रमुखता दी जाए, ताकि स्थानीय उत्पादों को बाजार मिल सके और क्षेत्रीय लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त हों।कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने स्कूल प्रबंधन की मांग पर मुसूरी पब्लिक स्कूल को दो स्मार्ट बोर्ड देने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि आधुनिक शिक्षा के इस दौर में डिजिटल तकनीक बेहद आवश्यक हो चुकी है और बच्चों को तकनीकी रूप से सक्षम बनाना समय की जरूरत है। इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य विशाल सिंह ने कैबिनेट मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मंत्री गणेश जोशी हमेशा शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक प्रयास करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि दो स्मार्ट बोर्ड मिलने से स्कूल के छात्र-छात्राओं को आधुनिक डिजिटल शिक्षा का लाभ मिलेगा और उनकी शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार आएगा। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी ने भी लोगों से इंधन बचाने और पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूक होने की अपील की। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे प्रयासों से बड़े बदलाव संभव हैं और मसूरी जैसे पर्यटन शहर में पर्यावरण संरक्षण सभी की जिम्मेदारी है।
Read More » -
राज्य
मसूरी अस्पताल का औचक निरीक्षण करने पहुंचे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, स्वास्थ्य सुविधाओं पर जताई सख्तीबोले- मरीजों को बाहर की दवा लिखी तो होगी कार्रवाईमोतीलाल नेहरू मार्ग की बदहाल स्थिति पर पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को लगाई फटकार कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शनिवार को मसूरी स्थित उप जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना और उन्हें मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली।निरीक्षण के दौरान मंत्री ने अस्पताल प्रबंधन और चिकित्सकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी मरीज को अनावश्यक परेशानी नहीं होनी चाहिए और अस्पताल में उपलब्ध दवाओं के रहते मरीजों को बाहर की दवाइयां न लिखी जाएं। उन्होंने कहा कि यदि अस्पताल में संसाधनों की कोई कमी है तो उसकी जानकारी सीधे शासन स्तर तक पहुंचाई जाए ताकि समय पर समाधान किया जा सके। मंत्री के निरीक्षण के दौरान अस्पताल की स्टाफ नर्सों और कर्मचारियों ने फोर्थ क्लास कर्मचारियों की कमी का मुद्दा उठाया। उन्होंने बताया कि अस्पताल में सफाई व्यवस्था और अन्य आवश्यक कार्य प्रभावित हो रहे हैं, जिससे कर्मचारियों पर अतिरिक्त दबाव बढ़ रहा है। इस पर गणेश जोशी ने अधिकारियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि वह जल्द स्वास्थ्य सचिव से वार्ता कर इस दिशा में आवश्यक कदम उठाएंगे, ताकि अस्पताल में पर्याप्त स्टाफ उपलब्ध कराया जा सके और मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में बने पांच बेड के आईसीयू को लेकर भी चर्चा हुई। अस्पताल प्रबंधन ने मंत्री को बताया कि विशेषज्ञ डॉक्टरों और प्रशिक्षित स्टाफ की कमी के कारण आईसीयू का संचालन शुरू नहीं हो पा रहा है। इस पर मंत्री ने कहा कि आईसीयू को जल्द संचालित कराने के लिए आवश्यक स्टाफ और विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति को लेकर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को निर्देश देते हुए कहा कि मरीजों की सुविधा सर्वाेच्च प्राथमिकता होनी चाहिए और इलाज में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मंत्री ने यह भी बताया कि मसूरी में लंबे समय से लंबित पोस्टमार्टम हाउस निर्माण की दिशा में भी कार्रवाई चल रही है और संबंधित विभागों से लगातार समन्वय किया जा रहा है।मोतीलाल नेहरू मार्ग की बदहाल स्थिति पर जताई नाराजगीअस्पताल निरीक्षण के बाद कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी माल रोड और मोतीलाल नेहरू मार्ग का भी निरीक्षण किया। सड़क की खराब स्थिति और निर्माण कार्यों में गुणवत्ता की कमी देखकर मंत्री ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता राजेश कुमार को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि लापरवाह अधिकारियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।मंत्री ने कहा कि लगभग तीन करोड़ रुपये की लागत से मोतीलाल नेहरू मार्ग का निर्माण कराया गया था, लेकिन सड़क की हालत देखकर साफ प्रतीत हो रहा है कि कार्य की गुणवत्ता में गंभीर कमी रही है। उन्होंने तत्काल सड़क की मरम्मत और सुधार कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। इसके अलावा सड़क किनारे रेलिंग लगाने, ब्लॉक नालियों की मरम्मत और कल्वर्ट निर्माण कार्यों को भी बरसात से पहले पूरा करने के निर्देश दिए गए।गणेश जोशी ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि बरसात शुरू होने से पहले सभी जरूरी कार्य पूरे कर लिए जाएं, ताकि स्थानीय लोगों और पर्यटकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने दो टूक कहा कि यदि किसी अधिकारी की लापरवाही सामने आई तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मंत्री के निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों ने भी सड़क और स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं उनके सामने रखीं, जिस पर उन्होंने जल्द समाधान का भरोसा दिलाया। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी, मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, कुषाल राणा, सभासद विषाल खरोला, पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, विजय रमोला, सतीश ढौंडियाल, अतुल अग्रवाल, रणवीर कंडारी, उज्जवल नेगी सहित कई लोग मौजूद थे।
Read More » -
राज्य
मसूरी शहीद स्थल पहुंचे धीरेंद्र प्रताप, राज्य आंदोलनकारियों के मुद्दों पर सरकार को घेरा,बोले- भ्रष्टाचार, पेपर लीक और महिला अपराधों से राज्य की छवि हो रही धूमिल कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी धीरेंद्र प्रताप ने शनिवार को मसूरी स्थित शहीद स्थल पहुंचकर उत्तराखंड आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने राज्य आंदोलनकारियों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। शहीद स्थल पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि जिन मूल मुद्दों और जनभावनाओं को लेकर उत्तराखंड राज्य निर्माण की लड़ाई लड़ी गई थी, आज सरकार उन्हें पूरी तरह भूल चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में भ्रष्टाचार, महिलाओं पर बढ़ते अपराध और लगातार हो रहे पेपर लीक मामलों ने युवाओं और आम जनता का भरोसा तोड़ा है। धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि उत्तराखंड राज्य महिलाओं और आंदोलनकारियों के संघर्ष और बलिदान से बना है, लेकिन आज सबसे अधिक अत्याचार महिलाओं पर ही हो रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि महिला अपराध के मामलों में उत्तराखंड देश के पर्वतीय राज्यों में सबसे ऊपर पहुंच गया है, जो बेहद चिंताजनक स्थिति है। उन्होंने कहा कि राज्य आंदोलन के दौरान “पानी और जवानी” बचाने की लड़ाई लड़ी गई थी, लेकिन आज युवा बेरोजगारी से जूझ रहे हैं और प्रदेश भ्रष्टाचार की गिरफ्त में है। उन्होंने पेपर लीक मामलों को लेकर सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि अन्य देशों में परीक्षा प्रणाली को सुरक्षित रखने के लिए सख्त व्यवस्थाएं हैं, जबकि उत्तराखंड में आए दिन पेपर लीक होने से युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों की लंबे समय से उपेक्षा की जा रही है और आज भी कई वास्तविक आंदोलनकारी चिन्हीकरण से वंचित हैं। उन्होंने कहा कि जब वह पूर्व उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी परिषद के अध्यक्ष थे, तब उन्होंने चिन्हीकरण की प्रक्रिया शुरू करवाई थी, लेकिन आज भी कई पात्र आंदोलनकारियों को उसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग करते हुए कहा कि आगामी छह माह के भीतर राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण की प्रक्रिया पूरी की जाए और जिलाधिकारियों को इस संबंध में विवेकाधीन अधिकार दिए जाएं। साथ ही आंदोलनकारियों को स्वतंत्रता सेनानियों के समान सुविधाएं और सम्मान दिया जाए। धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों को राजनीति में भी उचित प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए और सभी दलों को उन्हें चुनाव में टिकट देने पर विचार करना चाहिए। उन्होंने प्रदेश में विधान परिषद गठन की आवश्यकता पर भी जोर दिया। इस दौरान उन्होंने अंकिता भंडारी प्रकरण का भी जिक्र करते हुए कहा कि न्याय की लड़ाई लगातार जारी है और सरकार को इस मामले में संवेदनशीलता दिखानी चाहिए। कार्यक्रम में शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता, महेश चंद, राजीव अग्रवाल, दर्शन रावत, कांग्रेस प्रदेश महासचिव हरिकृष्ण भट्ट, कमला पांडे, सावित्री नेगी तथा कांग्रेस प्रवक्ता महेश जोशी सहित कई राज्य आंदोलनकारी और कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Read More » -
राज्य
भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री ने त्रिशूल चौक की भव्यता को सराहा
रुद्रपुर के कायाकल्प के लिए महापौर विकास शर्मा की पीठ थपथपाई रुद्रपुर। भारतीय जनता पार्टी की दो दिवसीय प्रांतीय प्रशिक्षण…
Read More » -
राज्य
2027 के चुनावी रण का शंखनाद,संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने में जुटें कार्यकर्ता–अनिल बलूनी
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। गढ़वाल लोकसभा सांसद अनिल बलूनी ने शनिवार को पौड़ी स्थित भाजपा जिला कार्यालय पहुंचकर भवन का निरीक्षण किया…
Read More » -
राज्य
चारधाम यात्रियों की सुरक्षा को सतपाल महाराज की बड़ी पहल-मानव उत्थान सेवा समिति ने कराया 10 करोड़ का दुर्घटना बीमा
देहरादून/श्रीनगर गढ़वाल। उत्तराखंड की विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं संरक्षण को लेकर प्रदेश सरकार और…
Read More » -
राज्य
रुद्रपुर मटके वाली गली मे चार शोरूम मे चोरी की वारदात पर विधायक शिव अरोरा ने दुकानों का किया दौरा
विधायक ने एसपी सिटी उत्तम नेगी से दूरभाष पर की वार्ता बोले चोरी का हो जल्द से जल्द खुलासा रुद्रपुर।…
Read More » -
राज्य
भाजपा सरकार की महंगाई से जनता त्रस्त : रवि छाबड़ासमाजवादी पार्टी ने काशीपुर में पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के विरोध में फूंका केंद्र सरकार का पुतलाकाशीपुर। पेट्रोल और डीजल की बढ़ी हुई कीमतों के विरोध में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को काशीपुर स्थित महाराणा प्रताप चौक पर केंद्र सरकार का पुतला दहन कर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व समाजवादी Party के जिला अध्यक्ष रवि छाबड़ा ने किया।इस दौरान रवि छाबड़ा ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पेट्रोल और डीजल के दामों में अचानक की गई वृद्धि ने आम जनता की कमर तोड़ दी है। उन्होंने कहा कि डीजल महंगा होने से परिवहन खर्च बढ़ेगा, जिसका सीधा असर बाजार में मिलने वाली रोजमर्रा की वस्तुओं की कीमतों पर पड़ेगा। इससे मध्यम वर्ग और निम्न वर्ग के परिवारों को सबसे अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।उन्होंने कहा कि पहले से ही महंगाई की मार झेल रही जनता पर सरकार लगातार आर्थिक बोझ डाल रही है। हाल ही में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में हुई बढ़ोतरी से आम लोगों की रसोई का बजट भी बिगड़ गया है।रवि छाबड़ा ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार अपनी नाकामियों से जनता का ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने नीट परीक्षा पेपर लीक मामले का उल्लेख करते हुए कहा कि लाखों छात्र-छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ है, लेकिन सरकार जवाबदेही तय करने के बजाय महंगाई बढ़ाकर जनता पर अतिरिक्त बोझ डाल रही है।प्रदर्शन के दौरान प्रदेश सचिव मोहम्मद इमरान खान, प्रदेश उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ मोहम्मद नाजिम सैफी, काशीपुर विधानसभा अध्यक्ष रमेश यादव, ब्लॉक अध्यक्ष मोहम्मद महमूद अली, सरदार विक्की सिंह, मोहम्मद आरिफ सलमानी, जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद नईम चौधरी, मोहम्मद महीगीर सहित समाजवादी पार्टी के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Read More » -
राज्य
जेसीज में ‘1 मिलियन फाउंडर्स-इनोवेशन इन एक्शन’ पर प्रेरणादायक सत्र आयोजितविकसित भारत 2047 के विजन के अनुरूप छात्रों को उद्यमिता और नवाचार के लिए किया प्रेरित’जेसीज पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर में 1 मिलियन फाउंडर्स-इनोवेशन इन एक्शन’ विषय पर एक प्रेरणादायक सत्र का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम ‘विकसित भारत 2047’ के विजन के अनुरूप छात्रों में उद्यमिता, नवाचार एवं व्यावहारिक समस्या-समाधान की भावना जागृत करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था।इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में सुश्री प्रियंका शर्मा, विकसित भारत लीडर PMO, ग्लोबल डायरेक्टर-स्ट्रेटेजी एंड ग्रोथ, कॉनसैट ओराही तथा गूगल फॉर एजुकेशन की रणनीतिक साझेदार उपस्थित रहीं। उन्होंने मीडिया, शिक्षा, प्रौद्योगिकी एवं स्टार्ट-अप क्षेत्रों में अपने अनुभव साझा करते हुए छात्रों को नवाचार अपनाने और बड़े सपने देखने के लिए प्रेरित किया।सुश्री अनन्या भारद्वाज, बिजनेस डेवलपमेंट, कॉनसैट ओराही, ने बताया कि ‘1 मिलियन फाउंडर्स’ पहल किस प्रकार कम उम्र से ही छात्रों को उद्यमी बनने की दिशा में तैयार कर रही है।सत्र में सहायक टीम के रूप में श्री शोएब खान-टेक लीड, कॉनसैट ओराही, सुश्री श्वेता नैन-गूगल AI प्रोग्राम्स लीड तथा श्री मयंक शर्मा-पार्टनरशिप्स हेड, कॉनसैट ओराही ने भी भाग लिया और छात्रों के प्रश्नों का समाधान किया।विद्यालय प्रबंधन समिति के महासचिव श्री सुरजीत सिंह ग्रोवर ने कहा, “ऐसे सत्र विद्यार्थियों को वैश्विक सोच और नवाचार की दिशा में आगे बढ़ाते हैं। यह विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।”विद्यालय के निदेशक ने बताया कि जेसीज पब्लिक स्कूल सदैव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु इस प्रकार के प्रेरक कार्यक्रम आयोजित करने के लिए प्रयासरत है। कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय के निदेशक द्वारा सभी सम्मानित अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंटकर आभार व्यक्त किया गया।
Read More » -
राज्य
(no title)
रुद्रपुर में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर व्यापार मंडल ने जताया रोष गत रात्रि मटके वाली गली स्थित चार शोरूमों…
Read More » -
राज्य
मानकों के विपरित संचालित 96 होमस्टे के डीएम ने किए पंजीकरण निरस्त
देहरादून मानकों के विपरित संचालित 96 होमस्टे के डीएम ने किए पंजीकरण निरस्त; पर्यटन वेबसाइट से विलोपन प्रक्रिया शुरू जिला…
Read More » -
राज्य
आवास विकास के महादेव पार्क की बदलेगी सूरत
महापौर ने किया 16 लाख के सौंदर्यीकरण कार्यों का शिलान्यास हर वार्ड में बिना भेदभाव विकास हमारी प्राथमिकताः महापौर रूद्रपुर।…
Read More » -
राज्य
एसएसपी अजय गणपति की रणनीति रंग लाई, पुलभट्टा पुलिस ने लाखों की चोरी का किया खुलासा रुद्रपुर। जनपद ऊधमसिंहनगर की पुलभट्टा पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशन में बड़ी सफलता हासिल करते हुए घर में हुई लाखों रुपये की चोरी का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने चोरी के जेवरात बरामद करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है, जबकि एक विधि विवादित किशोर को संरक्षण में लिया गया है। मामले में शामिल दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।जानकारी के अनुसार, ग्राम बरा निवासी ओमकार पुत्र सोमलाल ने थाना पुलभट्टा में तहरीर देकर बताया था कि 30 अप्रैल एवं 1 मई 2026 की रात अज्ञात चोर उनके घर के पीछे लगे गेट का ताला तोड़कर अंदर घुस गए और कमरे में रखी अलमारी के लॉकर से सोने-चांदी के जेवरात व नकदी चोरी कर ले गए। मामले में थाना पुलभट्टा में एफआईआर संख्या 71/2026 धारा 305(A)/331(4) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।घटना को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी अजय गणपति ने पुलिस अधीक्षक नगर रुद्रपुर एवं क्षेत्राधिकारी सितारगंज के निर्देशन में थानाध्यक्ष पुलभट्टा के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया। पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें चार संदिग्ध युवक एक मोटरसाइकिल पर आते-जाते दिखाई दिए।सर्विलांस, मुखबिर तंत्र एवं एसओजी रुद्रपुर की सहायता से पुलिस ने 14 मई 2026 को अभियुक्त राज पुत्र प्रकाश निवासी ट्रांजिट कैंप, चामुंडा मंदिर के पास थाना ट्रांजिट कैंप, जनपद ऊधमसिंहनगर को क्राउन होटल पुलभट्टा के पास से गिरफ्तार कर लिया। साथ ही एक विधि विवादित किशोर को भी संरक्षण में लिया गया।पूछताछ में आरोपियों ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर ग्राम बरा स्थित घर में चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की। पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।बरामद सामानपुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से सोने-चांदी के आभूषण एवं अन्य सामान बरामद किया है, जिनकी अनुमानित कीमत करीब छह लाख रुपये बताई जा रही है। बरामद सामान में गले की चेन, मंगलसूत्र, डायमंड अंगूठी, लेडीज एवं जेंट्स अंगूठियां तथा एक घड़ी शामिल है।गिरफ्तारी करने वाली टीमकार्रवाई में उपनिरीक्षक दिनेश चन्द्र भट्ट, अपर उपनिरीक्षक प्रकाश चन्द्र, कांस्टेबल गजेन्द्र सिंह, अनिल कुमार, प्रेम कनवाल, दीपक बिष्ट तथा एसओजी रुद्रपुर के कांस्टेबल भूपेन्द्र आर्या शामिल रहे।एसएसपी का बयानएसएसपी अजय गणपति ने कहा कि जनपद में संपत्ति संबंधी अपराधों में संलिप्त अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। आमजन की सुरक्षा और उनकी संपत्ति की रक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। कानून व्यवस्था को चुनौती देने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
Read More » -
राज्य
जेसीज में ‘1 मिलियन फाउंडर्स-इनोवेशन इन एक्शन’ पर प्रेरणादायक सत्र आयोजितविकसित भारत 2047 के विजन के अनुरूप छात्रों को उद्यमिता और नवाचार के लिए किया प्रेरित’जेसीज पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर में 1 मिलियन फाउंडर्स-इनोवेशन इन एक्शन’ विषय पर एक प्रेरणादायक सत्र का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम ‘विकसित भारत 2047’ के विजन के अनुरूप छात्रों में उद्यमिता, नवाचार एवं व्यावहारिक समस्या-समाधान की भावना जागृत करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था।इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में सुश्री प्रियंका शर्मा, विकसित भारत लीडर PMO, ग्लोबल डायरेक्टर-स्ट्रेटेजी एंड ग्रोथ, कॉनसैट ओराही तथा गूगल फॉर एजुकेशन की रणनीतिक साझेदार उपस्थित रहीं। उन्होंने मीडिया, शिक्षा, प्रौद्योगिकी एवं स्टार्ट-अप क्षेत्रों में अपने अनुभव साझा करते हुए छात्रों को नवाचार अपनाने और बड़े सपने देखने के लिए प्रेरित किया।सुश्री अनन्या भारद्वाज, बिजनेस डेवलपमेंट, कॉनसैट ओराही, ने बताया कि ‘1 मिलियन फाउंडर्स’ पहल किस प्रकार कम उम्र से ही छात्रों को उद्यमी बनने की दिशा में तैयार कर रही है।सत्र में सहायक टीम के रूप में श्री शोएब खान-टेक लीड, कॉनसैट ओराही, सुश्री श्वेता नैन-गूगल AI प्रोग्राम्स लीड तथा श्री मयंक शर्मा-पार्टनरशिप्स हेड, कॉनसैट ओराही ने भी भाग लिया और छात्रों के प्रश्नों का समाधान किया।विद्यालय प्रबंधन समिति के महासचिव श्री सुरजीत सिंह ग्रोवर ने कहा, “ऐसे सत्र विद्यार्थियों को वैश्विक सोच और नवाचार की दिशा में आगे बढ़ाते हैं। यह विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।”विद्यालय के निदेशक ने बताया कि जेसीज पब्लिक स्कूल सदैव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु इस प्रकार के प्रेरक कार्यक्रम आयोजित करने के लिए प्रयासरत है। कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय के निदेशक द्वारा सभी सम्मानित अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंटकर आभार व्यक्त किया गया।
Read More » -
राज्य
रुद्रपुर मटके वाली गली मे चार शोरूम मे चोरी की वारदात पर विधायक शिव अरोरा ने दुकानों का किया दौरा
विधायक ने एसपी सिटी उत्तम नेगी से दूरभाष पर की वार्ता बोले चोरी का हो जल्द से जल्द खुलासा रुद्रपुर।…
Read More » -
राज्य
भाजपा सरकार की महंगाई से जनता त्रस्त : रवि छाबड़ासमाजवादी पार्टी ने काशीपुर में पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के विरोध में फूंका केंद्र सरकार का पुतलाकाशीपुर। पेट्रोल और डीजल की बढ़ी हुई कीमतों के विरोध में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को काशीपुर स्थित महाराणा प्रताप चौक पर केंद्र सरकार का पुतला दहन कर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व समाजवादी Party के जिला अध्यक्ष रवि छाबड़ा ने किया।इस दौरान रवि छाबड़ा ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पेट्रोल और डीजल के दामों में अचानक की गई वृद्धि ने आम जनता की कमर तोड़ दी है। उन्होंने कहा कि डीजल महंगा होने से परिवहन खर्च बढ़ेगा, जिसका सीधा असर बाजार में मिलने वाली रोजमर्रा की वस्तुओं की कीमतों पर पड़ेगा। इससे मध्यम वर्ग और निम्न वर्ग के परिवारों को सबसे अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।उन्होंने कहा कि पहले से ही महंगाई की मार झेल रही जनता पर सरकार लगातार आर्थिक बोझ डाल रही है। हाल ही में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में हुई बढ़ोतरी से आम लोगों की रसोई का बजट भी बिगड़ गया है।रवि छाबड़ा ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार अपनी नाकामियों से जनता का ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने नीट परीक्षा पेपर लीक मामले का उल्लेख करते हुए कहा कि लाखों छात्र-छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ है, लेकिन सरकार जवाबदेही तय करने के बजाय महंगाई बढ़ाकर जनता पर अतिरिक्त बोझ डाल रही है।प्रदर्शन के दौरान प्रदेश सचिव मोहम्मद इमरान खान, प्रदेश उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ मोहम्मद नाजिम सैफी, काशीपुर विधानसभा अध्यक्ष रमेश यादव, ब्लॉक अध्यक्ष मोहम्मद महमूद अली, सरदार विक्की सिंह, मोहम्मद आरिफ सलमानी, जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद नईम चौधरी, मोहम्मद महीगीर सहित समाजवादी पार्टी के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Read More » -
राज्य
दिल्ली पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर के छात्रों ने फिर रचा इतिहास – कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा में भी शानदार प्रदर्शनरुद्रपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर के विद्यार्थियों ने CBSE कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में इतिहास दोहराते हुए विद्यालय को गौरवान्वित किया है। इस वर्ष का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत सफलता के साथ-साथ उच्च उपलब्धियों का प्रतीक बनकर उभरा है, जिसने विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता और अनुशासन को एक बार फिर सिद्ध किया है।विद्यालय की मेधावी छात्रा सुनंदा खंडेलवाल ने ह्यूमैनिटीज वर्ग में 98.6% अंक प्राप्त कर शहर में सर्वोच्च स्थान हासिल किया। उनकी यह सफलता उनके अथक परिश्रम, दृढ़ संकल्प, समयबद्ध अध्ययन और उत्कृष्टता के प्रति समर्पण का प्रत्यक्ष उदाहरण है। उन्होंने न केवल विद्यालय, बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।कॉमर्स वर्ग में लावेन्या गर्ग (97%) तथा नमन धौंडियाल (97%) ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का गौरव बढ़ाया।विद्यालय के इन शानदार परिणामों से पूरे विद्यालय परिवार, अभिभावकों तथा क्षेत्र में अत्यंत गर्व और हर्ष का वातावरण व्याप्त है। यह उपलब्धि इस बात का प्रमाण है कि सही मार्गदर्शन, अनुशासन और निरंतर प्रयास से विद्यार्थी उच्चतम सफलता प्राप्त कर सकते हैं।इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन श्री सुरजीत सिंह ग्रोवर जी, वाइस चेयरमैन श्री हरमन सिंह ग्रोवर जी एवं प्राचार्य श्री चेतन चौहान जी ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन तथा विद्यालय के उत्कृष्ट एवं प्रेरणादायक शैक्षणिक वातावरण का परिणाम है।उन्होंने विशेष रूप से सुनंदा खंडेलवाल की उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के परिणाम न केवल विद्यालय की प्रतिष्ठा को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाते हैं, बल्कि अन्य विद्यार्थियों को भी बड़े लक्ष्य निर्धारित करने और उन्हें प्राप्त करने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए धन्यवाद भी दिया। उन्होंने यह भी कहा कि दसवीं के ऐतिहासिक परिणाम के बाद बारहवीं का परिणाम भी विद्यालय के लिए अत्यंत गौरव का विषय है।विद्यालय प्रशासन एवं समस्त शिक्षकों ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन करते रहेंगे।यह सफलता इस तथ्य को पुनः स्थापित करती है कि दृढ़ निश्चय, अनुशासन, सकारात्मक सोच और निरंतर प्रयास से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।
Read More »