-
राज्य
फिल्म ‘गोदान’ के प्रदर्शन का महापौर ने किया शुभारम्भ-महापौर ने स्कूली बच्चों और कार्यकर्ताओं के साथ देखी फिल्म
रूद्रपुर । प्रेम सिने प्लेक्स थिएटर में बुधवार को गौ-माता के धार्मिक, सामाजिक और वैज्ञानिक महत्व पर आधारित फिल्म ‘गोदान’…
Read More » -
राज्य
रुद्रपुर में बस के अंदर कंडक्टर की जेब से चोरी करता युवक पकड़ा गया, मारपीट के बाद बस से उतारा गयारुद्रपुर में एक बस के अंदर उस समय हंगामे की स्थिति बन गई जब एक युवक कंडक्टर की जेब से पैसे चोरी करने की कोशिश कर रहा था। कंडक्टर को जब अपनी जेब में हरकत महसूस हुई तो उसने तुरंत युवक को पकड़ लिया। चोरी करते पकड़े जाने पर कंडक्टर गुस्से में आ गया और युवक के साथ मारपीट शुरू कर दी। बस में मौजूद यात्रियों के बीच कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई और लोग यह देखने लगे कि आखिर मामला क्या है।मारपीट के बाद युवक को बस से बाहर उतार दिया गया। घटना के चलते कुछ समय के लिए बस भी रुकी रही और माहौल तनावपूर्ण हो गया। बाद में स्थिति सामान्य हुई और बस आगे के लिए रवाना हो गई। इस घटना की चर्चा यात्रियों के बीच काफी देर तक होती रही।
Read More » -
राज्य
सीएम के कार्यक्रम को भव्य और दिव्य बनाने के लिए महापौर ने जिला प्रशासन के साथ बनाई रूपरेखा
जोरदार रोड शो के साथ होगा सीएम धामी का स्वागत रुद्रपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आगामी 14 फरवरी को…
Read More » -
राज्य
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा मिलने वाली निशुल्क सेवाओं की थी जानकारीगदरपुर । मा०सचिव महोदय,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधम सिंह नगर के अनुपालन में आदेश संख्या-108/2025-26 को प्रात 10.00 बजे से 11:30 बजे तक आदर्श कालौनी वार्ड नं 5 विषय-डिजिटल न्याय पहलू को सुदृढ़ बनाना,ई टू कॉपी मॉड्यूल ई सेवा केंद्र के सम्बन्ध में जागरूकता कार्यक्रम किया गया।एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा मिलने वाली निःशुल्क विधिक सेवाओं की जानकारी,स्थायी लोक अदालत,नालसा टोल फ्री नंबर 15100, राष्ट्रीय साइबर हैल्पलाईन नं1930 के बारें में जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम में पैनल अधिवक्ता राकेश कुमार सुखीजा एवं पराविधिक कार्यकर्ता राजकुमारी,संगीता सरदार एवं गोपाल सिंह गौतम द्वारा जानकारी देकर ग्रामीणों को जागरूक किया गया। इस कार्यक्रम में ग्रामीणों की संख्या 40 रही।
Read More » -
राज्य
ग्राम डलपुरा में इंटरलॉकिंग टाइल रोड निर्माण की स्वीकृति
ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह एवं भाजपा प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा का जताया आभारगदरपुर । विधानसभा क्षेत्र के ग्राम डलपुरा…
Read More » -
राज्य
राजकीय प्राथमिक विद्यालय कोपा में ‘नालसा बच्चों के लिए मैत्रीपूर्ण विधि सेवाएं योजना 2024’ पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
गदरपुर। माननीय सचिव महोदय जी के आदेशानुसार, आदेश संख्या 108/2025-26 के अनुपालन में समय प्रातः 11:00 बजे से 12:30 बजे…
Read More » -
राज्य
विश्वकर्मा मंदिर में श्री शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन:भाईचारे और अमन शांति के लिए की प्रार्थना:
काशीपुर -मनीमाजरा के मनसा देवी रोड स्थित विश्वकर्मा मंदिर में पंडित राजीव भारद्वाज द्वारा आयोजित 11 दिवसीय श्री शिव महापुराण…
Read More » -
राज्य
स्लाग : ssp का सड़कों का किया जायजा
क्षेत्र में लगातार बढ़ रही सडक दुर्घटनाओं को लेकर ssp मणिकांत मिश्रा हुए सख्त,गांव की सभी छोटी बड़ी सड़कों का…
Read More » -
राज्य
सितारगंज के श्री सनातन धर्म मंदिर में तीन दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन रखा गया
सितारगंज के श्री सनातन धर्म मंदिर में तीन दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन इस धार्मिक आयोजन की शुरुआत आज…
Read More » -
राज्य
डेमोग्राफी व जनसांख्यिकी बदलाव पर जिलाधिकारी को सौंपा पत्र।
मस्जिद की भूमि की जांच की भी मांग। नैनीताल। नगर की डेमोग्राफी व जनसांख्यिकी बदलाव को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने…
Read More » -
राज्य
विधायक सरिता आर्या ने नाबालिग पीड़ित से की मुलाकात
भवाली। विधायक सरिता आर्या ने मंगलवार को पीड़ित नाबालिग के परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने पीड़ित परिवार…
Read More » -
राज्य
(no title)
रूद्रपुर, 10 फरवरी श्रमिक संयुक्त मोर्चा, उधम सिंह नगर के बैनर तले श्रमिक नेताओं ने आज रूद्रपुर के नैनी व्यू…
Read More » -
राज्य
रा0पॉलिटेक्निक में केमिकल की बोतल फटने से 7 छात्राओं सहित एक शिक्षिका गंभीर।
मचा हरकंप लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में चल रहा उपचार।लोहाघाट के रा 0पॉलिटेक्निक में आज शनिवार को फार्मेसी प्रथम वर्ष…
Read More » -
राज्य
विकसित भारत की आधारशिला रख रहा केंद्रीय बजट- अजय भट्टरुद्रपुर। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान केंद्रीय बजट की बारीकियों को साझा करते हुए क्षेत्रीय सांसद अजय भट्ट ने इसे देश के कायाकल्प का बजट बताया। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह बजट केवल आंकड़ों का लेखा-जोखा नहीं, बल्कि किसान, युवा, महिला और मध्यम वर्ग को सशक्त बनाने वाला एक दूरगामी विजन है।सांसद भट्ट ने आंकड़ों के साथ सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि भारत आज खाद्यान्न के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। 3.5 सौ मिलियन टन से अधिक का रिकॉर्ड खाद्यान्न उत्पादन और चावल के क्षेत्र में दुनिया का सबसे बड़ा उत्पादक बनना हमारी कृषि नीतियों की सफलता है। इतना ही नहीं, दूध और मछली उत्पादन में भी भारत आज विश्व के अग्रणी देशों की कतार में खड़ा है।प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग का विशेष उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि भारत आज दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल निर्माता देश है। चालू वित्तीय वर्ष के महज पांच महीनों में एक लाख करोड़ रुपये से अधिक का स्मार्टफोन निर्यात होना इस बात का प्रमाण है कि ‘आत्मनिर्भर भारत’ का सपना अब धरातल पर सच हो रहा है।सांसद ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के बुनियादी ढांचे (इंफ्रास्ट्रक्चर) को आधुनिक बनाने के लिए 50 लाख करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया गया है। इस निवेश ने न केवल परिवहन को सुगम बनाया, बल्कि युवाओं के लिए रोजगार के नए द्वार भी खोले हैं। मुद्रा योजना के माध्यम से 38 लाख करोड़ रुपये का ऋण छोटे उद्यमियों को दिया गया, जिससे 12 करोड़ से अधिक लोगों को स्वरोजगार की राह मिली। साथ ही, देश का स्टार्टअप इकोसिस्टम दुनिया में तीसरे स्थान पर पहुंच चुका है, जहां 50 हजार से अधिक स्टार्टअप्स में लाखों युवाओं को रोजगार मिल रहा है।सुरक्षा के मोर्चे पर उपलब्धि गिनाते हुए उन्होंने कहा कि माओवाद प्रभावित जिलों में भारी कमी आई है और पूर्वोत्तर के विकास के लिए 11,639 करोड़ रुपये का विशेष बजट स्वीकृत किया गया है। वंदे भारत ट्रेनों का विस्तार और चिनाब ब्रिज जैसे इंजीनियरिंग के बेजोड़ नमूने भारत की बदलती तस्वीर पेश कर रहे हैं।इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष कमल जिंदल, विधायक शिव अरोरा, महापौर विकास शर्मा, जिला महामंत्री तरुण दत्ता, जिला उपाध्यक्ष अमित नारंग, दर्जा राज्य मंत्री उत्तम दत्ता, पूर्व मेयर रामपाल, नेतृपाल मौर्या, अनुभव चौधरी, रश्मि रस्तोगी, विजय पाल सिंह तोमर, मोर सिंह, सुरेंद्र चौधरी, अक्षय गहलोत, योगेश वर्मा, परवेज़ खान और मुकेश पाल सहित अनेक पदाधिकारी एवं पत्रकार मौजूद रहे।
Read More » -
राज्य
टीएमयू के फिजिकल एजुकेशन कॉलेजने मेडिकल की टीम को 108 रनों से रौंदा
तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी की इंटरकॉलिजिएट चैंपियनशिप में क्रिकेट के फाइनल मुकाबले में भिड़ेंगी फिजिकल एजुकेशन और सीसीएसआईटी की टीमें ख़ास…
Read More » -
राज्य
(no title)
4 श्रम संहिताओं (लेबर कोड्स) के विरोध में 12 फरवरी की राष्ट्रीय आम हड़ताल को सफल बनाने को लेकर श्रमिक…
Read More » -
राज्य
उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की बरिष्ठ उपाध्यक्ष, और पूर्व पालिका अध्यक्ष, श्रीमती मीना शर्मा,ने कहा है कि रुद्रपुर निवासी युवा क्रिकेटर मयंक मिश्रा के शानदार प्रदर्शन के बाद उत्तराखंड की क्रिकेट टीम पहली बार रणजी ट्राफी के सेमी फाइनल में पहुंची है जिसके लिए वह मयंक मिश्रा को बधाई देती है l श्रीमती शर्मा ने कहा की मयंक मिश्रा प्रारंभ में कई बर्षों तक कांग्रेस नेता अनिल शर्मा के नेत्रत्व में रुद्रपुर में आयोजित डॉक्टर सुशीला तिवारी मेमोरियल स्टेट लेवल क्रिकेट प्रतियोगिता में खेलते रहे है, और अब उत्तराखण्ड की रणजी टीम की तरफ से खेलते हुए शानदार प्रदर्शन से उन्हें बेहद खुशी हो रही है l
Read More » -
राज्य
(no title)
विषय: 5वीं जिला स्तरीय महिला जु–जित्सू प्रतियोगिता हु इस संपन्न। जनपद की 143 बालिकाओं ने दिखाया दम। प्रतियोगिता में राजकीय…
Read More » -
राज्य
विषय: प्रशासन की लापरवाही से ‘डेंजर जोन’ बना मनीमाजरा का नागला मोहल्ला पार्क; मासूमों की जान दांव पर!-मनीमाजरा के नागला मोहल्ला पार्क में आवारा कुत्तों का आतंक; बच्चे और बुजुर्ग घरों में कैद होने को मजबूर
काशीपुर -नगर निगम की अनदेखी और प्रशासनिक सुस्ती ने मनीमाजरा के नागला मोहल्ला पार्क को नरक में तब्दील कर…
Read More » -
राज्य
नहर पटरी पर अवैध कब्जों पर चला प्रशासन का डंडा, 105 दुकानों को हटाने का अल्टीमेटम — बिजली कनेक्शन भी काटेगदरपुर । महतोष बाजार क्षेत्र में निचली भाखड़ा नहर की पटरी पर हुए अवैध कब्जों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। उपजिलाधिकारी एवं तहसीलदार ऋचा सिंह व तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और सिंचाई विभाग की भूमि पर बनी 105 अवैध दुकानों को एक सप्ताह के भीतर स्वयं हटाने के निर्देश दिए।प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी कि निर्धारित समय सीमा में अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो बुलडोजर कार्रवाई की जाएगी और संबंधित लोगों से जुर्माना वसूला जाएगा। कार्रवाई के दौरान विद्युत विभाग भी सक्रिय रहा। एसडीओ के निर्देश पर अवैध रूप से संचालित दुकानों के बिजली कनेक्शन तत्काल प्रभाव से कटवा दिए गए।अधिकारियों ने कहा कि नहर पटरी पर अतिक्रमण से सिंचाई व्यवस्था प्रभावित होने के साथ-साथ दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है, इसलिए जनहित में यह अभियान चलाया जा रहा है। प्रशासन की इस सख्ती से अवैध कब्जाधारियों में हड़कंप मचा हुआ है। मौके पर सिंचाई विभाग के अधिकारी कर्मचारी विद्युत विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे।
Read More » -
राज्य
निचले इलाकों में ग्रीष्मकालीन धाम रोपाई की अनुमति दिए जाने पर किसानों ने जताया आभारगदरपुर। उधमसिंह नगर जिला प्रशासन द्वारा जलभराव वाले निचले क्षेत्रों में ग्रीष्मकालीन धान (सांठी) की नर्सरी और रोपाई की विशेष अनुमति दिए जाने के फैसले का क्षेत्र के किसानों ने स्वागत किया है। इस आदेश के बाद गदरपुर विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों से आए किसानों ने भाजपा उत्तराखंड के प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा के कार्यालय पहुँचकर उनका आभार व्यक्त किया।गौरतलब है कि जनपद में ग्रीष्मकालीन धान पर प्रतिबंध के बीच उन क्षेत्रों के किसानों के सामने संकट खड़ा हो गया था जहाँ अत्यधिक जलभराव के कारण मक्का या अन्य फसलें उगाना संभव नहीं है। किसानों की इस जायज समस्या को देखते हुए गुंजन सुखीजा ने प्रशासन के समक्ष प्रभावी पैरवी की थी,जिसके परिणामस्वरूप जिलाधिकारी कार्यालय द्वारा विशेष परिस्थितियों में अनुमति देने का आदेश जारी किया गया।किसानों के हित में बड़ा निर्णय:जिलाधिकारी कार्यालय द्वारा जारी पत्र के अनुसार,जिन क्षेत्रों में जलभराव के कारण मक्का नहीं उगाई जा सकती, वहाँ के किसान अब निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर धान की खेती कर सकेंगे। इसके लिए किसानों को कृषि विभाग या राजस्व विभाग के कार्यालय में आवेदन करना होगा,जिसकी स्थलीय जांच के बाद अनुमति प्रदान की जाएगी।किसानों से मुलाकात के दौरान प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा ने कहा, “हमारी सरकार सदैव किसानों के हितों के लिए प्रतिबद्ध है। निचले क्षेत्रों के किसानों की पीड़ा जायज थी क्योंकि उनके पास धान के अलावा कोई विकल्प नहीं था। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि किसी भी किसान का नुकसान न हो।”इस अवसर पर भाजपा नेता भोला शर्मा,क्षेत्र पंचायत सदस्य गुरप्रीत सिंह,हजारा सिंह,आशीष मंडल,रणजीत सिंह,लाखन मंडल,प्रभजोत सिंह,नदायी विश्वास,भूपेंद्र कोशियारी,गौरव कुमार सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के किसान उपस्थित रहे,जिन्होंने इस निर्णय को खेती-किसानी के लिए एक बड़ी राहत बताया।
Read More » -
राज्य
दिल्ली वाला होने के नाते मेरा फ़र्ज़ है कि मैं आपको कुछ ऐसी बातें बताऊँ जो आपके काम की हों!एयरपोर्ट पर सावधानियां :
काशीपुर -दिल्ली मे तीन एयरपोर्ट हैं जिनका नाम एक ही है, इंदिरा गाँधी एयरपोर्ट लेकिन इसके तीन अलग अलग टर्मिनल…
Read More » -
राज्य
नेत्रदान-महादान,मृत्योपरांत भी देखेंगी श्री सोमनाथ चावला जी की आंखें,अब उनकी आंखों से होगा दो लोगों के जीवन मे उजाला*गदरपुर । वार्ड नं 6 कुंज विहार कॉलोनी गदरपुर निवासी श्री सोमनाथ चावला के देहावसान के पश्चात उनके पुत्र श्री पंकज चावला और अनुज चावला ने नेत्रदान हेतु सहमति देकर एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया। श्री सोमनाथ चावला जी के ब्रह्मलीन होने के समाचार पर सोचो डिफरेंट संस्था के संदीप चावला व विकास भुसरी के अनुरोध पर महाराजा अग्रसेन ग्लोबल चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन एस के मित्तल की उपस्थिति में सी आर मित्तल नेत्रदान केंद्र के मेडिकल डायरेक्टर डॉ एल एम उप्रेती के निर्देशन में आई टेक्नीशियन मनीष रावत ने कागजी औपचारिकता पूरी कर नेत्रदान की प्रकिया सम्पन्न की। इस नेत्रदान के लिए महाराजा अग्रसेन ग्लोबल चैरिटेबल ट्रस्ट के ट्रस्टियों ने परिवार के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया और सोचो डिफरेंट,भारत विकास परिषद एवम अन्य सभी स्वयंसेवी संस्थाओं का इस महत्वपूर्ण कार्य में योगदान के लिए आभार जताया।
Read More » -
राज्य
सीएम धामी कल अपनी विधानसभा चम्पावत के भ्रमण पर, शारदा कॉरिडोर का करेंगे शिलान्यास।
प्रदेश के मुख्यमंत्री व चंपावत विधायक पुष्कर सिंह धामी कल शनिवार, 07 फरवरी को अपनी विधानसभा चम्पावत के भ्रमण पर…
Read More » -
राज्य
अशोक फॉर्म में फसल बर्बादी पर महापंचायत: मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार, उग्र आंदोलन की चेतावनी
खटीमा ऊधम सिंह नगर उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर के खटीमा स्थित अशोक फॉर्म में 120 एकड़ खड़ी फसल को बेरहमी…
Read More » -
राज्य
12 फरवरी की राष्ट्रव्यापी हड़ताल में पूरी ताकत से शामिल होगी उत्तराखण्ड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन
सरकार कर रही है आशाओं का शोषण, चाहिए नियमित वेतन, पक्की नौकरी और सम्मान : सरस्वती पुनेठा ट्रेड यूनियन ऐक्टू…
Read More » -
राज्य
ज्योतिष की गरिमा और आध्यात्मिक स्वरूप के संरक्षण पर मंथन
श्रीनगर गढ़वाल। ज्योतिष विद्या के मूल आध्यात्मिक स्वरूप,वैज्ञानिक दृष्टिकोण और सामाजिक उपयोगिता को संरक्षित एवं सुदृढ़ करने के उद्देश्य से…
Read More »