Sunday 21/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
स्वस्थ रुद्रपुर के संकल्प के साथ मनाया योग दिवसआज ऑल इंडिया‌ मतूआ महासंघ udham सिंह नगर जिला अध्यक्ष, श्री विधान पांडे जी के नेतृत्व में एक मीटिंग का आयोजन किया गया।निरंकारी मिशन का योग दिवसरोज़गार की तलाश में नोएडा की एक निजी कंपनी में काम करने गए काशीपुर निवासी युवक समीर की अपने ही सहकर्मियों की कथित शरारत के कारण दर्दनाक मौत हो गई।उत्तराखण्ड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग को मिला प्रतिष्ठित गोल्ड स्कॉच अवॉर्ड*सामूहिक कन्या विवाह समारोहमसूरी में ‘वीआईपी रौब’ दिखाना पड़ा महंगा, हूटर-लालबत्ती लगी दिल्ली की कार सीजको माननीय आबकारी आयुक्त महोदया के आदेशानुसार क्षेत्र-03 काशीपुर, ऊधम सिंह नगर में संयुक्त आबकारी आयुक्त कुमायूॅ मण्डल हल्द्वानी श्री केे0 के0 काण्डपाल एवं जिला आबकारी अधिकारी ऊधम सिंह नगर श्री महेन्द्र सिंह बिष्ट के निर्देशन में ग्राम कलियावाला और गढीहुसैन में अवैध कच्ची शराब बेचने के संबंध में प्राप्त शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुए जनपदीय प्रवर्तन दल, क्षेत्र -04 बाजपुर व क्षेत्र-03 काशीपुर की आबकारी टीम द्वारा ग्राम कलियावाला और गढ़ीहुसैन में संयुक्त रुप से दबिश दी गई। दबिश के दौरान ग्राम कलियावाला से कुलदीप सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह के घर पर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कुलदीप सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह के घर से 30 ली0 अवैध कच्ची शराब बरामद की गई, जिस पर कुलदीप सिंह के भाई संदीप पुत्र सुरेन्द्र सिंह के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 में मुकदमा दर्ज किया गया। ग्राम कलियावाला में एक अन्य घर की तलाशी के दौरान लगभग 50 ली0 अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। पिंकी कौर पत्नी रोहित सिंह के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही हैै। इसी तरह ग्राम गढ़ी हुसैन में तलाशी के दौरान 35 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। जिसमें अज्ञात के विरुद्ध अपराध दर्ज किया गया। टीम में महेंद्र सिंह बिष्ट, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र- 04 बाजपुर, धर्मेन्द्र सिंह, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र- 03 काशीपुर, कैलाश भट्ट प्रधान आबकारी सिपाही, सुमन आर्या आबकारी सिपाही, नैनिका राणा आबकारी सिपाही व जनपदीय प्रवर्तन का स्टाफ मौजूद रहें। कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना एवं पं0 दीनदयाल उपाध्याय गृह आवास (होम स्टे) विकास योजना हेतू बैठकभीषण गर्मी से राहत के लिए पर्यावरण मित्रों को बांटे ग्लूकोज पैकेट और कैप
राज्य

पाबों सीएचसी में स्वास्थ्य सेवाओं का सशक्त अभियान-32 अल्ट्रासाउंड से गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित मातृत्व का भरोसा


पौड़ी गढ़वाल। जनपद पौड़ी में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल देखने को मिली,जब मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.शिव मोहन शुक्ला ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाबों का निरीक्षण करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत को परखा और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सीएचसी पाबों में कुल 32 अल्ट्रासाउंड किए गए, जिनमें 25 गर्भवती महिलाएं शामिल रहीं। यह आंकड़ा न केवल स्वास्थ्य सेवाओं की सक्रियता को दर्शाता है,बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने के प्रयासों की भी पुष्टि करता है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.शुक्ला ने संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने पर विशेष जोर देते हुए उपस्थित गर्भवती महिलाओं को अस्पताल में ही प्रसव कराने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि संस्थागत प्रसव से जच्चा-बच्चा दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित होती है और जटिलताओं की स्थिति में समय रहते उचित उपचार उपलब्ध कराया जा सकता है। उन्होंने मातृत्व सुरक्षा से जुड़ी विभिन्न सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए महिलाओं को जागरूक किया,ताकि वे इन योजनाओं का अधिकतम लाभ उठा सकें। साथ ही उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की जमीनी कड़ी मानी जाने वाली एएनएम एवं आशा कार्यकत्रियों को निर्देशित किया कि वे गर्भवती महिलाओं के साथ नियमित संपर्क बनाए रखें,उनकी सतत ट्रैकिंग करें और प्रसव के समय उन्हें सुरक्षित एवं समय पर स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाना सुनिश्चित करें। डॉ.शुक्ला ने कहा कि मातृ मृत्यु दर में कमी लाने और सुरक्षित प्रसव को बढ़ावा देने के लिए यह आवश्यक है कि हर गर्भवती महिला स्वास्थ्य सेवाओं से निरंतर जुड़ी रहे। इसके लिए स्वास्थ्य कर्मियों की सक्रिय भूमिका बेहद अहम है। इस अवसर पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ.पंकज सिंह,एएनएम मंजू नेगी,ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक अरुण पोखरियाल सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे। यह अभियान न केवल स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच को मजबूत करने का प्रयास है,बल्कि ग्रामीण अंचलों में मातृत्व सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक सार्थक पहल भी साबित हो रहा है।

Check Also
Close