Sunday 21/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
स्वस्थ रुद्रपुर के संकल्प के साथ मनाया योग दिवसआज ऑल इंडिया‌ मतूआ महासंघ udham सिंह नगर जिला अध्यक्ष, श्री विधान पांडे जी के नेतृत्व में एक मीटिंग का आयोजन किया गया।निरंकारी मिशन का योग दिवसरोज़गार की तलाश में नोएडा की एक निजी कंपनी में काम करने गए काशीपुर निवासी युवक समीर की अपने ही सहकर्मियों की कथित शरारत के कारण दर्दनाक मौत हो गई।उत्तराखण्ड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग को मिला प्रतिष्ठित गोल्ड स्कॉच अवॉर्ड*सामूहिक कन्या विवाह समारोहमसूरी में ‘वीआईपी रौब’ दिखाना पड़ा महंगा, हूटर-लालबत्ती लगी दिल्ली की कार सीजको माननीय आबकारी आयुक्त महोदया के आदेशानुसार क्षेत्र-03 काशीपुर, ऊधम सिंह नगर में संयुक्त आबकारी आयुक्त कुमायूॅ मण्डल हल्द्वानी श्री केे0 के0 काण्डपाल एवं जिला आबकारी अधिकारी ऊधम सिंह नगर श्री महेन्द्र सिंह बिष्ट के निर्देशन में ग्राम कलियावाला और गढीहुसैन में अवैध कच्ची शराब बेचने के संबंध में प्राप्त शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुए जनपदीय प्रवर्तन दल, क्षेत्र -04 बाजपुर व क्षेत्र-03 काशीपुर की आबकारी टीम द्वारा ग्राम कलियावाला और गढ़ीहुसैन में संयुक्त रुप से दबिश दी गई। दबिश के दौरान ग्राम कलियावाला से कुलदीप सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह के घर पर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कुलदीप सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह के घर से 30 ली0 अवैध कच्ची शराब बरामद की गई, जिस पर कुलदीप सिंह के भाई संदीप पुत्र सुरेन्द्र सिंह के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 में मुकदमा दर्ज किया गया। ग्राम कलियावाला में एक अन्य घर की तलाशी के दौरान लगभग 50 ली0 अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। पिंकी कौर पत्नी रोहित सिंह के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही हैै। इसी तरह ग्राम गढ़ी हुसैन में तलाशी के दौरान 35 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। जिसमें अज्ञात के विरुद्ध अपराध दर्ज किया गया। टीम में महेंद्र सिंह बिष्ट, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र- 04 बाजपुर, धर्मेन्द्र सिंह, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र- 03 काशीपुर, कैलाश भट्ट प्रधान आबकारी सिपाही, सुमन आर्या आबकारी सिपाही, नैनिका राणा आबकारी सिपाही व जनपदीय प्रवर्तन का स्टाफ मौजूद रहें। कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना एवं पं0 दीनदयाल उपाध्याय गृह आवास (होम स्टे) विकास योजना हेतू बैठकभीषण गर्मी से राहत के लिए पर्यावरण मित्रों को बांटे ग्लूकोज पैकेट और कैप
राज्य

मानव एकता दिवस-श्रीनगर में गूंजेगा सेवा,समर्पण और आध्यात्मिक चेतना का महापर्व


श्रीनगर गढ़वाल। जब मानव हृदय में प्रेम की निर्मल धारा प्रवाहित होती है और आत्मा ईश्वरीय एकत्व के प्रकाश से आलोकित होती है,तब सच्चे अर्थों में मानवता का दिव्य स्वरूप प्रकट होता है। इसी पावन भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से संत निरंकारी मिशन द्वारा मानव एकता दिवस का भव्य आयोजन 24 अप्रैल 2026 को श्रीनगर में किया जा रहा है। यह दिवस केवल एक आयोजन नहीं,बल्कि समस्त मानवता को एकसूत्र में पिरोने का आध्यात्मिक संकल्प है। निरंकारी मिशन के प्रवर्तक बाबा गुरबचन सिंह की पावन स्मृति को समर्पित यह दिवस श्रद्धा,समर्पण और प्रेममय वातावरण में मनाया जाएगा,जो समाज में सेवा,सद्भाव और भाईचारे का अमूल्य संदेश प्रसारित करेगा। इस अवसर पर श्रीनगर ब्रांच द्वारा एक विशाल एवं दिव्य सत्संग का आयोजन किया जाएगा,जिसमें श्रद्धालु भक्त प्रेम,भक्ति और आध्यात्मिकता के अद्वितीय संगम का अनुभव करेंगे। मीडिया प्रभारी गम्मा सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज एवं निरंकारी राजपिता रमित के पावन आशीर्वाद से संपन्न होगा। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालु न केवल आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत होंगे,बल्कि मानव एकता,शांति और प्रेम के संदेश को अपने जीवन में आत्मसात करने का संकल्प भी लेंगे। उन्होंने बताया कि यह पावन अवसर आंतरिक जागृति का उत्सव होगा,जहां हर हृदय ईश्वर की एकत्व भावना से जुड़कर सच्ची शांति और संतोष का अनुभव करेगा। यह दिव्य संगम समाज में व्याप्त भेदभाव को समाप्त कर आपसी भाईचारे और समरसता की नई दिशा प्रदान करेगा। इस आयोजन के माध्यम से यह संदेश भी दिया जाएगा कि सच्ची साधना केवल शब्दों तक सीमित नहीं,बल्कि निस्वार्थ सेवा,करुणा और मानवता के प्रति समर्पण में निहित है। बाबा गुरबचन सिंह और चाचा प्रताप सिंह के आदर्शों को स्मरण करते हुए यह दिवस उनके त्याग,सेवा और प्रेममय जीवन को श्रद्धांजलि अर्पित करेगा। निरंकारी मिशन श्रीनगर ब्रांच ने सभी श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों से इस दिव्य सत्संग में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर मानव एकता,प्रेम और सेवा के इस महायज्ञ का हिस्सा बनने की अपील की है।

Check Also
Close