-
राज्य
एक दशक बाद न्याय: डीजे युवराज भंडारी को सर्वोच्च अदालत से ऐतिहासिक जीत
गदरपुर/रुद्रपुर। नेपाल के मशहूर डीजे और कलाकार युवराज भंडारी,जिन्हें “डीजे युवा” के नाम से जाना जाता है, को एक दशक…
Read More » -
राज्य
उधम सिंह नगर जिला विकास प्राधिकरण ने लॉन्च की एआई सक्षम वेबसाइट, 90 सेकंड में पहुंचेगी शिकायत, निवारण होगा तेज व पारदर्शीखबर:उधम सिंह नगर। आम जनता को आधुनिक तकनीक का लाभ पहुंचाने की दिशा में उधम सिंह नगर जिला विकास प्राधिकरण ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित नई वेबसाइट लॉन्च की है। यह पहल शिकायत निवारण प्रक्रिया को अधिक तेज, सरल और पारदर्शी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।नई एआई सक्षम वेबसाइट के माध्यम से अब नागरिक डिजिटल रूप से अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे। शिकायत दर्ज होते ही एआई सिस्टम कुछ ही मिनटों में शिकायतकर्ता को एक यूनिक आईडी जारी करेगा, जिसके जरिए वह अपनी शिकायत की स्थिति को ऑनलाइन ट्रैक कर सकेगा।प्राधिकरण द्वारा शुरू की गई इस व्यवस्था की खासियत यह है कि शिकायत दर्ज होने के महज 90 सेकंड के भीतर संबंधित विभाग और अधिकारी तक शिकायत पहुंच जाएगी। इससे न केवल समय की बचत होगी, बल्कि शिकायतों के निस्तारण में होने वाली अनावश्यक देरी पर भी अंकुश लगेगा।इसके अलावा, अधिकारी अब हस्तलिखित शिकायतों की तस्वीर एआई प्लेटफॉर्म पर अपलोड कर सकेंगे। एआई सॉफ्टवेयर शिकायत को पढ़कर उसका संक्षिप्त विवरण स्वतः तैयार करेगा, समस्या की श्रेणी तय करेगा और शिकायत को सीधे संबंधित अधिकारी को ट्रांसफर कर देगा।अधिकारियों के अनुसार यह प्रणाली मात्र पांच मिनट में लगभग 10 हजार लाभार्थियों तक जानकारी पहुंचाने में सक्षम है। इससे योजनाओं और शिकायत निवारण को लेकर फैले भ्रम की स्थिति समाप्त होगी और आमजन को समय पर योजनाओं का लाभ मिल सकेगा।प्राधिकरण की यह पहल डिजिटल गवर्नेंस की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है, जिससे प्रशासन और जनता के बीच संवाद और विश्वास और अधिक मजबूत होगा।
Read More » -
राज्य
किच्छा बाईपास पर बनेगा नया वेंडिंग जोन
महापौर ने योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए प्रशासनिक अमले के साथ किया व्यापक निरीक्षण रुद्रपुर। रुद्रपुर को एक…
Read More » -
राज्य
विधायक के आवास पर की गई बजट पर चर्चागदरपुर । विधानसभा गदरपुर के तीनों मंडल गदरपुर,दिनेशपुर व केलाखेड़ा का संयुक्त कार्यक्रम माननीय विधायक के कैम्प कार्यालय,गूलरभोज पर ‘बजट पर चर्चा’ के आयोजन किया गयाजिसमें विकसित-आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने और आर्थिक विकास की गति को और तेज करने वाले केन्द्रीय बजट 2026-27 का सीधा प्रसारण उपस्थित महिला मोर्चा की कुमाऊँ सयोजक अंजू भुडडी,प्रदेश महामंत्री किसान मोर्चा नरेश हुडिया,प्रदेश महामंत्री अनुसूचित जनजाति मोर्चा राकेश सिंह,मंडल अध्यक्ष दिनेशपुर विश्वजीत मंडल,मंडल अध्यक्ष केलाखेड़ा शशि प्रीत सिंह सहित पदाधिकारियों, देवतुल्य कार्यकर्ताओं एवं प्रबुद्ध जनों के साथ लाइव प्रसारण बड़ी स्क्रीन लगाकर लगभग 300 से अधिक कार्यकर्ताओं के साथ देखा ।कार्यक्रम के उपरांत क्षेत्रीय विधायक अरविंद पांडे ने बजट को दूरगामी और दूरदर्शी बताया साथ ही साथ उत्तराखंड के लिए इस बजट में अधिक धनराशि की भी व्यवस्था की गई है। जिससे उत्तराखंड के विकास में पंख लगेंगे,उन्होंने बजट के लिएसर्वस्पर्शी,जनकल्याणकारी और दूरदर्शी बजट हेतु माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, माननीय केंद्रीय वित्तमंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी एवं केंद्र सरकार का सह्रदय आभार एवं अभिनन्दन व्यक्त किया।
Read More » -
राज्य
किच्छा व्यापारियों ने भरी हुंकार नहीं लगने देंगे मंगल बाजार
मंगल बाजार के विरोध में किच्छा व्यापारियों में टैक्सी स्टैंड पर इकट्ठे होकर जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए और नारेबाजी…
Read More » -
राज्य
रुद्रपुर – समाज में समरसता का संदेश देने वाले संत शिरोमणि रविदास की जयंती धूमधाम से मनाई। समाजसेवी भारत भूषण चुघ के नेतृत्व में तमाम लोग बागवाला झील स्थित संत रविदास मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने संत रविदास की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए और उनके बताए हुए रास्ते पर चलने का आवाहन किया। चुघ ने कहा की संत रविदास ने समाज में समरसता का संदेश दिया था और आपसी भेदभाव और ऊच नीच के मतभेद को मिटाने का आवाहन किया था। उन्होंने कहा कि संत रविदास ने समाज को एक सूत्र में बांधा था। उनके विचार आज भी प्रासंगिक है और समाज के लोगों को उनके विचारों से प्रेरणा लेनी चाहिए। इस दौरान भजन, कीर्तन और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।इस दौरान प्रधान प्रमोद कुमार, योगेश तिवारी, मनीष कुमार,रामदेव सागर, अरविन्द कुमार, चन्द्रशेखर कुमार, रविन्द्र, चन्द्रभान, प्रेम कुमार,कोमल, रामगरीब,सूरज पाल, ओमप्रकाश समेत तमाम लोग मौजूद थे।
Read More » -
राज्य
केन्द्रीय बजट विकसित भारत के संकल्प को सिद्धि तक ले जाने वाला रोडमैप
भाजपा जिला कार्यालय में ‘बजट पर चर्चा’ आयोजित, बजट की बारीकियों पर हुआ मंथन रुद्रपुर । केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत…
Read More » -
राज्य
टीएमयू के फॉरेंसिक स्टुडेंट्स ने पुलिसअकादमी का भ्रमण कर समझा समन्वय
तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के कॉलेज ऑफ पैरामेडिकल साइंसेज के फॉरेंसिक विज्ञान विभाग की ओर से डॉ. भीमराव आम्बेडकर पुलिस…
Read More » -
राज्य
विधायक शिव अरोरा ने वर्ष 2026- 27 के बजट को बताया सर्वस्पर्शी सर्वसमावेशी! मोदी सरकार ने महिला,युवा, किसान, निर्धन वर्ग का बजट मे रखा विशेष ध्यान
को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार मे देश की महिला वित्त मंत्री ने वर्ष 2026-27 मे नौवीं बार देश की संसद…
Read More » -
राज्य
राम नाम से कांग्रेस का विरोध पुराना: रेखा आर्या
वीबी जी रामजी योजना पर आयोजित जिला सम्मेलन में शामिल हुई कैबिनेट मंत्री रविवार को उधम सिंह नगर के नानकमत्ता…
Read More » -
राज्य
कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय सितारगंज में प्रेरणादायक प्रोग्राम का किया गया आयोजन
स्थान सितारगंज उधम सिंह नगर उत्तराखंड सितारगंज कोतवाली प्रशासन की ओर से कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में एक प्रेरणादायक…
Read More » -
राज्य
पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और विद्यायक् तिलक राज बेहड का ६९ वां जन्म दिन यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा बहुत ही उत्साह पूर्वक मनाया गया l इस अवसर पर प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की बरिष्ठ उपाध्यक्ष और पूर्व पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीना शर्मा ने जहाँ श्री बेहड को बड़ी माला पहनाई, पगड़ी पहनाई बही ६९ गुब्बारे आकाश में उड़ाकर उन्हें जन्म दिन की बधाई दी, बही महा नगर कांग्रेस अध्यक्ष ममता रानी ने शॉल ओड़ाकर और केक काटकर श्री बेहड को जन्म दिन की बधाई दी l इस अवसर पर कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष संजीव रस्तोगी, सुमित राय, जाकिर रजा, उमा सरकार, दिनेश मोर्य, राकेश कोली, पी सी जोशी, ज्योति , बेबी, सरोज रानी, भूरी कोली, अनिल शर्मा, सहित बड़ी संख्या में अन्य लोग उपस्थित थे l
Read More » -
राज्य
देहरादून में अंतर जिला युवा आदान प्रदान कार्यक्रम का समापन
गदरपुर । युवा कार्यक्रम में खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में मेरा युवा भारत देहरादून द्वारा राज्य शैक्षिक अनुसंधान…
Read More » -
राज्य
अफ़सरशाही की सुस्ती ने रोका चंडीगढ़ का पहिया: बजट खर्च करने में प्रशासन ‘फेल’ – चंडीगढ़ के विकास पर अफ़सरशाही का ग्रहण: करोड़ों का बजट खर्च करने में नाकाम रहे विभाग, शहरवासियों के भविष्य पर मंडराया संकट।
काशीपुर: शहर के जाने-माने समाजसेवी और पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट (AG कार्यालय) के सेवानिवृत्त सुपरिंटेंडेंट राजबीर सिंह भारतीय ने चंडीगढ़…
Read More » -
राज्य
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाएं होंगी दुरुस्त
मुख्य विकास अधिकारी ने निरीक्षण के दौरान दिया आश्वासन गदरपुर। गदरपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा प्रबंधन समिति की…
Read More » -
राज्य
विद्यालयों में पहुंची कानून की पाठशाला-पौड़ी पुलिस ने विद्यार्थियों को नशा मुक्त जीवन,साइबर सुरक्षा और यातायात नियमों का दिया संदेश
श्रीनगर गढ़वाल। युवाओं को कानून के प्रति जागरूक कर उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनाने की दिशा में पौड़ी पुलिस द्वारा चलाए…
Read More » -
राज्य
सुरक्षित बचपन की ओर सशक्त पहल-ल्वाली में बाल सुरक्षा,बाल अधिकार एवं डिजिटल जागरूकता पर विशेष कार्यक्रम आयोजित
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। बच्चों को सुरक्षित,जागरूक और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत ल्वाली स्थित जनता इंटर…
Read More » -
राज्य
राज्य स्तरीय कुश्ती में रघुनाथ कीर्ति को मिले तीन स्थान
देवप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर के छात्रों ने राज्यस्तरीय कुश्ती की अलग-अलग स्पर्धाओं में तीन स्थान…
Read More » -
राज्य
सपनों की उड़ान में बच्चों संग अभिभावकों ने भरी उम्मीदों की छलांग
कीर्तिनगर/श्रीनगर गढ़वाल। शिक्षा को केवल कक्षा तक सीमित न रखते हुए बच्चों और अभिभावकों को एक साझा मंच प्रदान करने…
Read More » -
राज्य
कोटद्वार में विकास और प्रकृति संरक्षण का संगम, मुख्यमंत्री ने बर्ड वाॅचिंग फेस्टिवल का किया शुभारंभ
कोटद्वार में मुख्यमंत्री की बड़ी सौगात, 326 करोड़ से अधिक की 61 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास कोटद्वार में बर्ड फेस्टिवल का…
Read More » -
राज्य
हल्द्वानी | यहां राजस्व प्रवर्तन टीम ने तीन बीघा जमीन पर किया कब्जाजिलाधिकारी नैनीताल महोदय के निर्देशों के अनुपालन में आज दिनांक 31 जनवरी 2026 को उपजिलाधिकारी हल्द्वानी के नेतृत्व में राजस्व प्रवर्तन टीम हल्द्वानी द्वारा तहसील क्षेत्र में व्यापक कार्रवाई की गई कार्रवाई के दौरान विभिन्न जन समस्याओं से संबंधित कुल 26 राजस्व प्रकरणो का परीक्षण कर सभी प्रकरणों का निस्तारण किया गया इनमें मार्ग वह सार्वजनिक स्थल पर अवैध अतिक्रमण सिंचाई गूल पर अतिक्रमण पाइपलाइन भूमि विवाद तथा खाता खतौनी दुरुस्तीकरण से जुड़े मामले शामिल थे इसी क्रम में ग्राम चौशांला क्षेत्र में लगभग तीन बीघा राजकीय भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाया गया तथा भविष्य में अतिक्रमण की पुनरावृत्ति रोकने हेतु सूचना बोर्ड स्थापित किया गया उपजिलाधिकारी हल्द्वानी ने बताया कि अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध सख्त कार्रवाई एवं जनता की समस्याओं का समाधान हेतु राजस्व प्रवर्तन अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा|
Read More » -
राज्य
मेरा युवा भारत द्वारा राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर पदयात्रा का आयोजन
गदरपुर । मेरा युवा भारत उधम सिंह नगर विकासखंड गदरपुर की राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक तनीशा चावला द्वारा माय भारत माय…
Read More » -
राज्य
आकाशी विकास खंड सभागार में संपूर्णता अभियान 20 का भव्य शुभारंभगदरपुर । नीति आयोग भारत सरकार के द्वारा आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम के तहत संपूर्णता अभियान 20 का भव्य शुभारंभ विकासखंड सभागार गदरपुर में किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ प्रमुख क्षेत्र पंचायत ज्योति ग्रोवर,खंड विकास अधिकारी गदरपुर अतिया परवेज,जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी/नोडल अधिकारी नफील जीमल द्वारा संयुक्त रूप से किया गया ।खंड विकास अधिकारी अतिया प्रवेज ने कार्यक्रम के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए अवगत कराया कि संपूर्णता अभियान 20 ,दिनांक 28 जनवरी से 14 अप्रैल 2026 के मध्य क्रियान्वित किया जा रहा है,जिसमें स्वास्थ्य एवं पोषण (बाल विकास) से संबंधित चार मुख्य प्रदर्शन संकेतांकों, शिक्षा विभाग का एक संकेतांक व कृषि से संबंधित एक संकेतांक, जो पशुपालन विभाग से संबंधित है, के संतृप्तिकरण हेतु सभी मिलकर सम्यक प्रयास करेंगे व संपूर्णता को प्राप्त करेंगे ।कार्यक्रम के साथ ही राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा उत्पादित तैयार सामग्री का प्रदर्शन व बिक्री आकांक्षा हाट के माध्यम से किया गया तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा जनमानस का स्वास्थ्य परीक्षण हाइपरटेंशन डायबिटीज की जांच इत्यादि की गई। विकास खंड की विभिन्न ग्राम पंचायतों में आम जनमानस व ग्राम स्तरीय कार्मिकों को भी विभिन्न संकेताकों के संतृप्तिकरण हेतु शपथ दिलाई गई व सभी को आपस में सामंजस्य बनाकर कार्य करने का आहवान किया गया । कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग से आशा,एएनएम, बाल विकास विभाग से विभिन्न आंगनबाड़ी कार्यकतियों, फ्रंटलाइन वर्कर, बाल विकास परियोजना अधिकारी बीना भंडारी,वरिष्ठ पशु चिकित्साधिकारी डॉक्टर रवि शंकर झा, बी एम एम शेखावत शाह, सहायक विकास अधिकारी राजपाल सिंह चौहान, प्रधान सहायक आनंद सिंह बिष्ट, कनिष्ठ सहायक सुमित उपाध्याय, राधा रानी, निक्की ,अब्दुल रहमान,अब्दुल कादिर आदि उपस्थित रहे। अभियान की जानकारी पावर पॉइंट के माध्यम से सुश्री लता पांडे ने दी।कार्यक्रम का संचालन सहायक खंड विकास अधिकारी कुंदन सिंह बिष्ट एवं उप कार्यक्रम अधिकारी अमित कुमार मेहरा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
Read More » -
राज्य
जॉब्स को केवल डिग्री या मार्क्समहत्वपूर्ण नहींः कॉर्पोरेट एक्सपर्ट
तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के सीटीएलडी की ओर से करियर टॉक्स- पाथवेज़ टु सक्सेस में एवीपीएन की टैलेंट एक्विज़िशन लीडर सुश्री…
Read More » -
राज्य
शहीद दिवस पर वीर परिवारों हेतु सहायता योजना पर जागरूकता कार्यक्रम
गदरपुर। माननीय सचिव महोदय के आदेशानुसार आदेश संख्या 104/2026 के अनुपालन में शहीद दिवस के अवसर पर ग्राम सभा कूल्हा…
Read More » -
शहीद दिवस पर वीर परिवारों हेतु सहायता योजना पर जागरूकता कार्यक्रम
गदरपुर। माननीय सचिव महोदय के आदेशानुसार आदेश संख्या 104/2026 के अनुपालन में शहीद दिवस के अवसर पर ग्राम सभा कूल्हा…
Read More » -
राज्य
हल्द्वानी । तेज रफ्तार मोटरसाइकिल से किसान की मौत मोटरसाइकिल चालक हुआ फरारहल्द्वानी स्थित मुखानी क्षेत्र मैं मोटरसाइकिल की टक्कर से किसान इतवारी लाल की मौत अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ा पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी हैमुखानी थाना क्षेत्र के कमलवा गांजा रोड पर एक विशाल सड़क हादसे में एक व्यक्ति की जान चली गई तेज रफ्तार मोटरसाइकिल से पैदल जा रहे एक किसान को जोरदार टक्कर मार दी इस हादसे में घायल व्यक्ति का इलाज के लिए ले जाते समय मौत हो गई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया मृतक की पहचान 55 वर्षीय इतवारी लाल के रूप में हुई है वह मूल रूप से पीलीभीत के नौगांव कल्याणपुर के निवासी थे और वर्तमान में हल्द्वानी में अपने भतीजे के साथ किराए पर रहकर खेती-बाड़ी का काम करते थे जब वह किसी काम से पैदल बाजार जा रहे थे तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उन्हें कुचल दिया टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इतवारी लाल सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए हादसे के तुरंत बाद बाइक चालक मौके से फरार हो गया स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें डॉक्टर सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया इतवारी लाल के भतीजे सर्वेश कुमार ने बताया कि जब वह उन्हें लेकर ऋषिकेश जा रहे थे तभी बिजनौर के नगीना के पास उन्होंने दम तोड़ दिया मौत की खबर से परिवार में कोहराम मचा हुआ है मुखानी एस ओ सुशील जोशी ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं तहरीर मिलते ही फरार मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगीरिपोर्टर । महेंद्र कुमार खबर पड़ताल हल्द्वानी नैनीताल उत्तराखंड
Read More »