-
राज्य
श्री जगरनाथ भक्त शिरोमणि मां कर्मा देवी की प्रदेशध्यक्ष बीना साहू ने स्कूल के बच्चों को बांटे ग्लूकोन डी के पैकेट
सितारगंज में श्री जगन्नाथ भक्त शिरोमणि मां कर्मा देवी ट्रस्ट की प्रदेश अध्यक्ष बीना साहू ने गर्मी के मौसम को…
Read More » -
राज्य
मुख्यमंत्री की घोषणा को धरातल पर उतरने की कवायद शुरू
महापौर ने प्रशासनिक अमले के साथ खेड़ा में अतिक्रमण मुक्त कराई गई भूमि का किया स्थलीय निरीक्षण पर्यावरण मित्रों की…
Read More » -
राज्य
सरकारी जमीन पर ‘अवैध मजार’ का खेल बेनकाब
महापौर के औचक निरीक्षण में खुला लैंडजिहाद का राज खेड़ा में घर पर बनाई गई अवैध मजार सील भू-माफिया के…
Read More » -
राज्य
15 साल में नहीं बदली गांवों की तस्वीर, जनता बदलाव चाहती है: सुमेंद्र सिंह बोहरा कांग्रेस नेता सुमेन्द्र सिंह बोहरा इन दिनों मसूरी विधानसभा क्षेत्र के दूरस्थ गांवों में लगातार जनसंपर्क अभियान चलाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुन रहे हैं। ग्राम गढ़, बुरांशखंडा, पन्याली और सरोना न्याय पंचायत क्षेत्र में पहुंचकर उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात की और क्षेत्र की बदहाल सड़कों, स्वास्थ्य सुविधाओं और शिक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जताई।ग्रामीणों से बातचीत के दौरान सुमेंद्र सिंह बोहरा ने कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों में आज भी लोग मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहे हैं। बच्चों को स्कूल जाने, मरीजों को अस्पताल पहुंचाने और ग्रामीणों को शहर तक आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता वर्षों से सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं की मांग कर रही है, लेकिन समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं।उन्होंने वर्तमान विधायक एवं कैबिनेट मंत्री गणेष जोषी पर क्षेत्र की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले 15 वर्षों से लगातार विधानसभा जीतने के बावजूद ग्रामीण क्षेत्रों में अपेक्षित विकास कार्य नहीं हो पाए हैं। उन्होंने कहा कि कई गांवों की सड़कें आज भी बदहाल हैं, जिससे लोगों को रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ता है।बोहरा ने कहा कि यदि कांग्रेस पार्टी उन्हें मसूरी विधानसभा से चुनाव लड़ने का अवसर देती है और जनता का समर्थन मिलता है, तो वह अगले पांच वर्षों में क्षेत्र में सड़क निर्माण, अस्पतालों के विकास और स्कूलों के आधुनिकीकरण को प्राथमिकता देंगे। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि गांवों का समग्र विकास करना है।उन्होंने दावा किया कि क्षेत्र की जनता अब बदलाव चाहती है और विकास के मुद्दों पर गंभीर नेतृत्व की तलाश में है। जनसंपर्क अभियान के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे और उन्होंने अपनी समस्याओं को विस्तार से रखा।
Read More » -
राज्य
दिल्ली पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में जीते स्वर्ण, स्कूल में हुआ भव्य सम्मान दिल्ली पब्लिक स्कूल देहरादून के खिलाड़ियों ने 16वीं डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर स्कूल का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर लौटे खिलाड़ियों का मंगलवार को विद्यालय परिसर में जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर स्कूल प्रशासन द्वारा विशेष सम्मान समारोह आयोजित कर खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।विद्यालय के प्रधानाचार्य बीके सिंह ने प्रार्थना सभा के दौरान खिलाड़ियों को पदक पहनाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों ने कठिन मेहनत और अनुशासन के बल पर यह सफलता हासिल की है, जो पूरे विद्यालय के लिए गर्व की बात है।हाल ही में अपोलो इटंरनेषनल स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता में करीब 150 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। इसमें डीपीएस देहरादून के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई स्वर्ण पदक अपने नाम किए। 18 किलो से कम वजन वर्ग में त्रियक्ष सैनी, 29 किलो से कम वर्ग में विवान थपलियाल, 38 किलो से कम वर्ग में अतिक्ष व्यास तथा पूमसे इंडिविजुअल वर्ग में तक्ष चमोला ने स्वर्ण पदक जीते। वहीं 26 किलो से कम बालिका वर्ग में दिविका दुआ ने भी गोल्ड मेडल हासिल कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।प्रधानाचार्य बीके सिंह ने बताया कि यह खिलाड़ी लंबे समय से लगातार मेहनत कर रहे थे और उनका प्रदर्शन लगातार बेहतर होता जा रहा था। उन्होंने कहा कि अब ये खिलाड़ी उत्तराखंड प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में स्कूल टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे, जिससे विद्यालय को उनसे और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि वे बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करें, ताकि उनका सर्वांगीण विकास हो सके। इस दौरान उप प्रधानाचार्य सुजाता सिंह ने भी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सम्मान समारोह के दौरान पूरे विद्यालय में उत्साह का माहौल रहा और विद्यार्थियों ने तालियों के साथ खिलाड़ियों का स्वागत किया।
Read More » -
राज्य
15 साल में नहीं बदली गांवों की तस्वीर, जनता बदलाव चाहती है: सुमेंद्र सिंह बोहरामसूरी, कांग्रेस नेता सुमेन्द्र सिंह बोहरा इन दिनों मसूरी विधानसभा क्षेत्र के दूरस्थ गांवों में लगातार जनसंपर्क अभियान चलाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुन रहे हैं। ग्राम गढ़, बुरांशखंडा, पन्याली और सरोना न्याय पंचायत क्षेत्र में पहुंचकर उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात की और क्षेत्र की बदहाल सड़कों, स्वास्थ्य सुविधाओं और शिक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जताई।ग्रामीणों से बातचीत के दौरान सुमेंद्र सिंह बोहरा ने कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों में आज भी लोग मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहे हैं। बच्चों को स्कूल जाने, मरीजों को अस्पताल पहुंचाने और ग्रामीणों को शहर तक आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता वर्षों से सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं की मांग कर रही है, लेकिन समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं।उन्होंने वर्तमान विधायक एवं कैबिनेट मंत्री गणेष जोषी पर क्षेत्र की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले 15 वर्षों से लगातार विधानसभा जीतने के बावजूद ग्रामीण क्षेत्रों में अपेक्षित विकास कार्य नहीं हो पाए हैं। उन्होंने कहा कि कई गांवों की सड़कें आज भी बदहाल हैं, जिससे लोगों को रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ता है।बोहरा ने कहा कि यदि कांग्रेस पार्टी उन्हें मसूरी विधानसभा से चुनाव लड़ने का अवसर देती है और जनता का समर्थन मिलता है, तो वह अगले पांच वर्षों में क्षेत्र में सड़क निर्माण, अस्पतालों के विकास और स्कूलों के आधुनिकीकरण को प्राथमिकता देंगे। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि गांवों का समग्र विकास करना है।उन्होंने दावा किया कि क्षेत्र की जनता अब बदलाव चाहती है और विकास के मुद्दों पर गंभीर नेतृत्व की तलाश में है। जनसंपर्क अभियान के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे और उन्होंने अपनी समस्याओं को विस्तार से रखा।
Read More » -
राज्य
मसूरी-देहरादून मार्ग पर दर्दनाक हादसा, 100 मीटर गहरी खाई में गिरा ट्रक, चालक की मौत देहरादून-मसूरी मार्ग पर बुधवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में राशन और कोल्ड ड्रिंक से भरा ट्रक गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हेल्पर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मसूरी पुलिस, एसडीआरएफ, फायर सर्विस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर दोनों को खाई से बाहर निकाला।जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह करीब 5ः30 बजे मसूरी झील से करीब 200 मीटर आगे देहरादून की ओर एक ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया है। सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस फायर सर्विस, 108 एंबुलेंस और उप जिला चिकित्सालय की टीम मौके पर पहुंची। परन्तु गहरी खाई होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में आ रही दिक्कत को देखते हुए एनडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाया गया जिसके बाद संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर कर घायल और मृतक को खाई से निकाल कर अस्पताल भेजा गया। पुलिस के अनुसार ट्रक संख्या यूके 07-सीबी-1727 रेलवे स्टेशन देहरादून से कोल्ड ड्रिंक, तेल और अन्य राशन सामग्री लेकर उत्तरकाशी जा रहा था। इसी दौरान वाहन अचानक अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में ट्रक चालक मुबारिक पुत्र इलियास अली निवासी टिमली, थाना सहसपुर, देहरादून की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हेल्पर साजिद पुत्र रहमत गंभीर रूप से घायल हो गया। रेस्क्यू टीम ने काफी मशक्कत के बाद दोनों को खाई से बाहर निकाला। घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जबकि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।मसूरी कोतवाल देवेन्द्र चौहान ने बताया कि प्रारंभिक जांच में चालक को नींद का झोंका आने की आशंका जताई जा रही है, जिसके कारण ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा मृतक और घायल के परिजनों को सूचना दे दी गई है।हादसे के बाद कुछ देर के लिए मार्ग पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। स्थानीय लोगों ने पहाड़ी मार्गों पर लगातार हो रहे हादसों पर चिंता जताते हुए प्रशासन से सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।
Read More » -
राज्य
सेवा,संवेदनशीलता और कौशल का संगम ही सच्चे चिकित्सक की पहचान-इंटर्नशिप ओरिएंटेशन में डॉ.आशुतोष सयाना का मार्गदर्शन
श्रीनगर गढ़वाल। देवभूमि उत्तराखंड की शैक्षणिक एवं चिकित्सकीय धारा को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए…
Read More » -
राज्य
सेवा,संवेदनशीलता और कौशल का संगम ही सच्चे चिकित्सक की पहचान-इंटर्नशिप ओरिएंटेशन में डॉ.आशुतोष सयाना का मार्गदर्शन
श्रीनगर गढ़वाल। देवभूमि उत्तराखंड की शैक्षणिक एवं चिकित्सकीय धारा को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए…
Read More » -
राज्य
स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान में प्रशासन सख्त-डीएम ने दिए स्पष्ट निर्देश स्मारकों का संरक्षण और परिजनों की समस्याओं का त्वरित समाधान
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। देवभूमि उत्तराखंड में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सम्मान और उनके परिजनों के अधिकारों को लेकर जिला प्रशासन ने…
Read More » -
राज्य
(no title)
विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल द्वारा संचालित साप्ताहिक मिलन केंद्र मंगलवार बड़े उत्साह के साथ मनाया गया बजरंग दल प्रांत मिलन…
Read More » -
राज्य
(no title)
देहरादून,राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष/ राज्यमंत्री भगवत प्रसाद मकवाना ने नगर निगम प्रशासन के साथ आयोग के कार्यालय में…
Read More » -
राज्य
(no title)
छात्रों में समाज सेवा की सम्वेदनशील और मार्गदर्शन के लिए फोरगिवनेस फाउंडेशन सोसाइटी और यू पी ई एस यूनिवर्सिटी के…
Read More » -
राज्य
तीन राज्यों की जीत पर भाजपाईयों ने भगत सिंह चौक पर मनाया जश्न
चुनाव परिणामों ने देश में विकास की राजनीति पर लगाई मुहरः महापौररुद्रपुर। पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों में…
Read More » -
राज्य
पुरानी पेंशन बहाली पर आर-पार का ऐलान-2027 बनेगा निर्णायक रण,कर्मचारियों की हुंकार से गूंजा उत्तराखंड
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। पुरानी पेंशन बहाली को लेकर उत्तराखंड में आंदोलन अब निर्णायक चरण में प्रवेश कर चुका है। राष्ट्रीय पुरानी…
Read More » -
राज्य
गढ़वाली अस्मिता का उत्सव-इन्कलाब आणु चा के विमोचन से श्रीनगर में गूंजे शब्दों के स्वर
श्रीनगर गढ़वाल। देवभूमि उत्तराखंड की सांस्कृतिक नगरी श्रीनगर में गढ़वाली भाषा और साहित्य का एक ऐतिहासिक क्षण उस समय साकार…
Read More » -
राज्य
मसूरी में जाम से बेहाल लोग, सड़क किनारे खड़े वाहनों ने रोकी रफ्तार, पुलिस व्यवस्था पर उठे सवाल पर्यटन सीजन के बीच मसूरी में रविवार को भी लोगों को जाम से राहत नहीं मिल सकी। शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमराई नजर आई और प्रशासन के तमाम दावे धरातल पर फेल होते दिखाई दिए। रात करीब नौ बजे मसूरी-देहरादून मार्ग पर लाइब्रेरी बस स्टैंड के नीचे सड़क किनारे खड़े वाहनों के कारण लंबा जाम लग गया, जिससे रोडवेज बस समेत कई वाहन घंटों फंसे रहे।स्थिति इतनी खराब हो गई कि दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन एक ओर सड़क किनारे वाहन खड़े करने वालों के खिलाफ कार्रवाई का दावा कर रहा है, वहीं दूसरी ओर राष्ट्रीय राजमार्ग पर खुलेआम वाहन खड़े किए जा रहे हैं और कोई रोक-टोक नहीं दिखाई दे रही।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सड़क किनारे खड़ी कई गाड़ियां बाहरी राज्यों, खासकर हरियाणा नंबर की थीं। लोगों का आरोप है कि इन वाहनों को घंटों सड़क किनारे खड़ा रहने दिया जाता है, जिससे हर दिन जाम की स्थिति पैदा होती है। लोगों ने सवाल उठाया कि आखिर पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी के बावजूद राष्ट्रीय राजमार्ग पर इस तरह अवैध पार्किंग कैसे हो रही है।स्थानीय नागरिकों ने पुलिस व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े किए। लोगों का आरोप है कि कुछ स्थानों पर कथित मिलीभगत और लापरवाही के कारण वाहन चालक बेखौफ होकर सड़क किनारे गाड़ियां खड़ी कर देते हैं। उनका कहना है कि यदि समय रहते सख्ती नहीं की गई तो पर्यटन सीजन में हालात और बिगड़ सकते हैं।व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने कहा कि लगातार लग रहे जाम का सीधा असर मसूरी के पर्यटन कारोबार पर पड़ रहा है। पर्यटक घंटों जाम में फंसकर परेशान हो रहे हैं, जिससे शहर की छवि खराब हो रही है। लोगों ने मांग की कि राष्ट्रीय राजमार्ग और प्रमुख मार्गों पर सड़क किनारे पार्किंग पूरी तरह प्रतिबंधित की जाए और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।स्थानीय लोगों का कहना है कि मसूरी में हर साल पर्यटन सीजन के दौरान जाम की यही स्थिति बनती है, लेकिन प्रशासन केवल कागजी योजनाओं तक सीमित रहता है। उन्होंने मांग की कि ट्रैफिक प्रबंधन के लिए स्थायी योजना बनाई जाए, ताकि लोगों और पर्यटकों को राहत मिल सके।
Read More » -
राज्य
(no title)
मंन्त्री खजानदास ने दिया वरिष्ठ नागरिक संगठन को समस्याओ के समाधान का आश्वासन देहरादून में आज संयुक्त नागरिक संगठन देहरादून…
Read More » -
राज्य
नो एंट्री’ पर बवाल: मसूरी माल रोड बैरियर पर पर्यटक दंपती और स्थानीय लोगों में मारपीट, चप्पल-घूंसे चले, देर रात तक कोतवाली में हंगामाएक घंटे तक सड़क पर खड़ी रही कार, लगा लंबा जाम; दोनों पक्षों पर कार्रवाई की तैयारी पर्यटन नगरी मसूरी में रविवार देर शाम माल रोड बैरियर पर उस समय भारी हंगामा खड़ा हो गया, जब दिल्ली से आए एक पर्यटक ने प्रतिबंधित समय में माल रोड के अंदर वाहन ले जाने की जिद पकड़ ली। मामूली कहासुनी देखते ही देखते सड़क पर खुलेआम मारपीट में बदल गई। पर्यटक दंपती और स्थानीय लोगों के बीच जमकर चप्पल, लात-घूंसे चले, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद क्षेत्र में भारी भीड़ जमा हो गई और पुलिस को हालात संभालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दिल्ली से आया पर्यटक अपनी पत्नी और बच्चों के साथ माल रोड बैरियर पर पहुंचा था। ड्यूटी…
Read More » -
राज्य
बंगाल-असम में भाजपा की जीत पर मसूरी में जश्न, मंत्री गणेश जोशी बोले— “मोदी मैजिक बरकरार”में पश्चिम बंगाल और असम में भाजपा की ऐतिहासिक जीत की खुशी मसूरी में भी देखने को मिली। सोमवार को मसूरी के माल रोड पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने मिठाई बांटकर तथा आतिशबाजी कर जोरदार जश्न मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी और भाजपा के समर्थन में नारेबाजी भी की।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ने भाजपा को जो आशीर्वाद दिया है, वह प्रधानमंत्री…
Read More » -
राज्य
डीपीएस रुद्रपुर में कक्षा दसवीं के टॉपर्स का भव्य सम्मान समारोह, मेधावी विद्यार्थियों व शिक्षकों को चेक से किया गया सम्मानित
रुद्रपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर में आज कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के सम्मान…
Read More » -
राज्य
डीपीएस रुद्रपुर में कक्षा दसवीं के टॉपर्स का भव्य सम्मान समारोह, मेधावी विद्यार्थियों व शिक्षकों को चेक से किया गया सम्मानित
रुद्रपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर में आज कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के सम्मान…
Read More » -
राज्य
मसूरी में पार्किंग के नाम पर ‘लूट’! पर्यटकों से वसूले जा रहे मनमाने पैसे, प्रशासन पर उठे सवालमसूरी, 3 मई पहाड़ों की रानी मसूरी में पर्यटन को बढ़ावा देने के बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही तस्वीर बयां कर रही है। पर्यटन सीजन शुरू होते ही शहर की पार्किंग व्यवस्था पूरी तरह सवालों के घेरे में आ गई है। सरकारी और निजी पार्किंग संचालकों पर पर्यटकों से मनमाने तरीके से वसूली करने के आरोप लग रहे हैं। हालत यह है कि एक रात की पार्किंग के नाम पर पर्यटकों से एक हजार से पद्रहा सौ रुपये तक वसूले जा रहे हैं, जबकि सुविधाओं के नाम पर अधिकांश पार्किंग स्थलों पर कुछ भी उपलब्ध नहीं है।शनिवार को भारी भीड़ के चलते मसूरी की लगभग सभी पार्किंग फुल रहीं। इसी का फायदा उठाकर कई पार्किंग संचालकों ने खुलेआम मनमानी शुरू कर दी। सबसे बड़ी बात यह रही कि मसूरी के किसी भी पार्किंग स्थलों पर न तो रेट लिस्ट चस्पा मिली और न ही किसी प्रकार की सरकारी गाइडलाइन दिखाई दी। ऐसे में पर्यटक मजबूरी में मनमाना शुल्क देने को विवश नजर आए।दिल्ली से आए पर्यटक संतोश यादव ने बताया कि माल रोड के पास पार्किग में वाहन खड़ा करने के लिए उनसे एक रात के एक हजार रुपये लिए गए। वहीं अन्य पर्यटकों ने आरोप लगाया कि कुछ निजी पार्किंग संचालकों ने बारह सौ रुपये तक वसूले और विरोध करने पर अभद्रता की गई। पर्यटकों का कहना है कि उनसे साफ कहा गया कि “अगर पैसे नहीं देने तो गाड़ी बाहर ले जाओ।”पर्यटकों ने सवाल उठाया कि जब मसूरी में पर्यटन को बढ़ावा देने की बात की जा रही है, तो पार्किंग जैसी मूलभूत सुविधा को लेकर कोई स्पष्ट व्यवस्था क्यों नहीं है। उनका कहना है कि हर पार्किंग स्थल के बाहर बड़े बोर्ड पर निर्धारित शुल्क, समय सीमा और शिकायत नंबर अनिवार्य रूप से प्रदर्शित होने चाहिए ताकि कोई भी संचालक मनमानी न कर सके।जांच में यह भी सामने आया कि कई पार्किंग स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे तक नहीं लगे हैं। वहीं शौचालय, सुरक्षा व्यवस्था और आपातकालीन सुविधाओं का भी अभाव है। ऐसे में यदि किसी वाहन के साथ चोरी, दुर्घटना या अन्य घटना होती है तो पर्यटकों को मदद मिलना मुश्किल हो सकता है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रशासन और पुलिस इस पूरे मामले को नजरअंदाज कर रहे हैं।मामले पर मसूरी के एसडीएम राहुल आनंद ने कहा कि प्रशासन ने पूरे मामले का संज्ञान लिया है। जल्द ही सभी सरकारी और निजी पार्किंग स्थलों का निरीक्षण किया जाएगा और वहां निर्धारित रेट लिस्ट अनिवार्य रूप से लगवाई जाएगी। साथ ही पार्किंग स्थलों पर एसडीएम, पुलिस और अन्य अधिकारियों के संपर्क नंबर भी प्रदर्शित किए जाएंगे ताकि पर्यटक सीधे शिकायत दर्ज करा सकें। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कोई पार्किंग संचालक पर्यटकों से अभद्रता करता या निर्धारित शुल्क से अधिक वसूली करते पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ने पर पार्किंग निरस्त करने की कार्रवाई भी की जा सकती है।पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों का कहना है कि यदि समय रहते पार्किंग व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो इसका सीधा असर मसूरी की छवि और पर्यटन व्यवसाय पर पड़ेगा। लगातार बढ़ती शिकायतें साफ संकेत दे रही हैं कि पर्यटन सीजन में मसूरी की पार्किंग व्यवस्था अब बड़े “खेल” का रूप ले चुकी है, जिस पर प्रशासन को तत्काल सख्त कदम उठाने होंगे।
Read More » -
राज्य
विकास की रफ्तार या विनाश की आहट? मसूरी की वहन क्षमता पर बढ़ता दबाव, अनूप नौटियाल ने उठाए सवालपहाड़ों की रानी मसूरी में लगातार बढ़ते निर्माण कार्य, नई सड़क परियोजनाएं और पर्यटन दबाव अब चिंता का विषय बनते जा रहे हैं। मशहूर सोशल एक्टिविस्ट अनुप नौटियाल ने मसूरी की “केयरिंग कैपेसिटी” यानी वहन क्षमता को लेकर गंभीर सवाल उठाते हुए चेतावनी दी है कि यदि समय रहते ठोस योजना नहीं बनाई गई तो आने वाले वर्षों में मसूरी को भारी पर्यावरणीय और यातायात संकट का सामना करना पड़ सकता है।अनूप नौटियाल ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से कहा कि नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) की रिपोर्ट के अनुसार मसूरी की पार्किंग क्षमता केवल 1240 वाहनों की है, लेकिन इसके बावजूद लगातार ऐसे प्रोजेक्ट आगे बढ़ाए जा रहे हैं, जिनसे मसूरी में पर्यटकों और वाहनों की संख्या कई गुना बढ़ने की संभावना है। उन्होंने कहा कि दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे, वैकल्पिक सड़कें और रोपवे जैसी परियोजनाएं कनेक्टिविटी तो बढ़ा रही हैं, लेकिन शहर की वास्तविक क्षमता को नजरअंदाज किया जा रहा है।उन्होंने सवाल उठाया कि जब मसूरी पहले ही हर वीकेंड और पर्यटन सीजन में जाम, पानी की कमी, पार्किंग संकट और कूड़ा निस्तारण जैसी समस्याओं से जूझ रही है, तो अतिरिक्त दबाव को आखिर शहर कैसे झेलेगा। उनका कहना है कि विकास योजनाओं के साथ यह भी तय होना चाहिए कि शहर कितना भार वहन कर सकता है और उसके अनुरूप ही पर्यटकों की संख्या तथा निर्माण गतिविधियों को नियंत्रित किया जाना चाहिए।नौटियाल ने कहा कि बिना दीर्घकालिक योजना के लगातार निर्माण कार्य और पर्यटन विस्तार पहाड़ों की पारिस्थितिकी के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अंधाधुंध विकास के कारण भूस्खलन, जल संकट, ट्रैफिक जाम और पर्यावरण प्रदूषण जैसी समस्याएं और गंभीर हो सकती हैं।स्थानीय लोगों का भी कहना है कि मसूरी में पहले ही हालात बदतर होते जा रहे हैं। वीकेंड पर घंटों जाम, पार्किंग के नाम पर मनमानी वसूली, पानी और बिजली की समस्या तथा बढ़ता प्रदूषण पर्यटन नगरी की पहचान को प्रभावित कर रहा है। उनका कहना है कि यदि सरकार और प्रशासन ने समय रहते “सस्टेनेबल टूरिज्म मॉडल” नहीं अपनाया तो मसूरी की प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन कारोबार दोनों प्रभावित होंगे।विशेषज्ञों का मानना है कि मसूरी जैसे संवेदनशील पर्वतीय क्षेत्रों में विकास योजनाओं को लागू करने से पहले पर्यावरणीय प्रभाव, संसाधनों की उपलब्धता और वहन क्षमता का गंभीर अध्ययन जरूरी है। अन्यथा पर्यटन को बढ़ावा देने की योजनाएं ही भविष्य में शहर के लिए सबसे बड़ा संकट बन सकती हैं।
Read More » -
राज्य
पावन स्मृतियों में समलौण का संकल्प-प्रसिद्ध समाजसेवी ठाकुर सुंदर सिंह चौहान की प्रथम पुण्यतिथि पर पौधारोपण से दी गई श्रद्धांजलि
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। देवभूमि उत्तराखंड की पुण्य धरा पर जहां आध्यात्म,संस्कृति और प्रकृति का अद्भुत संगम देखने को मिलता है,वहीं जनपद…
Read More » -
राज्य
आंधी-तूफान का तांडव-बीजीआर महाविद्यालय परिसर में वाहनों पर गिरे विशाल पेड़,फायर टीम की तत्परता से टला बड़ा खतरा
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद पौड़ी गढ़वाल में बीती रात आए तेज आंधी-तूफान ने जहां आम जनजीवन को प्रभावित किया,वहीं श्रीनगर स्थित…
Read More » -
राज्य
आस्था का अद्भुत महाकुंभ-गढ़खालेश्वर धाम भटोली में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब,गुरु गोरखनाथ जन्मोत्सव बना जनआस्था का विराट उत्सव
श्रीनगर/पौड़ी गढ़वाल। वैशाख मास की पावन बेला में गढ़वाल की पुण्यधरा एक बार फिर गहरी आस्था,श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा से…
Read More »