राज्य
-
तहसील में प्रथम देवभूमि समान नागरिक संहिता (UCC) दिवस समारोह का आयोजन गदरपुर। गदरपुर तहसील के परिसर में “प्रथम देवभूमि समान नागरिक संहिता (UCC) दिवस समारोह–2026” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।इस अवसर पर वक्ताओं ने समान नागरिक संहिता को उत्तराखंड के लिए एक ऐतिहासिक और दूरदर्शी निर्णय बताया। कहा गया कि यह कानून यशस्वी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के साहसी, संवेदनशील एवं दूरदर्शी नेतृत्व का जीवंत उदाहरण है।समान नागरिक संहिता को प्रदेश की बहनों तथा बेटियों के लिए मील का पत्थर बताते हुए कहा गया कि वो स्वयं को अधिक सुरक्षित,सशक्त और आत्मनिर्भर महसूस कर रही हैं।कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी ऋचा सिंह,तहसीलदार लीना चन्द्रा धामी एवं नगर पालिका अध्यक्ष मनोज गुंबर,रमन छाबड़ा संतोष गुप्ता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, अधिवक्तागण तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।समारोह के दौरान UCC के सामाजिक महत्व और इसके दूरगामी प्रभावों पर भी प्रकाश डाला गया ।
Read More » -
(no title)
तुर्कागौरी में लगभग 1 किलोमीटर सड़क की स्वीकृति प्राप्त होने पर ग्रामवासियों ने किया विधायक बेहड का भव्य स्वागत विधायक…
Read More » -
व्यवस्थाओं से नाराज़ अधिवक्ताओं जिलाधिकारी परिसर में धरना सीडीओ ने दिया सुधार का आश्वासन।
नैनीताल। राजस्व न्यायालयों सहित विभिन्न प्राधिकरणों में व्याप्त अनियमितताओं के विरोध में अधिवक्ताओं ने मंगलवार को जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में…
Read More » -
गणतंत्र दिवस पर आयोजित हुआ रक्तदान व निःशुल्क नेत्र जांच शिविररुद्रपुर।देश के 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर भाजपा नेता संजीव कुमार सिंह ने आदित्य चौक स्थित अपने कार्यालय पर ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर धरा सेवा फाउंडेशन उत्तराखंड की ओर से एक विशाल रक्तदान शिविर एवं निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया।शिविर का उद्घाटन भाजपा नेता संजीव कुमार सिंह ने फीता काटकर किया। रक्तदान शिविर में 40 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा में योगदान दिया।इस अवसर पर संस्था की अध्यक्ष एवं समाजसेविका विभा तिवारी ने लोगों से रक्तदान करने की अपील करते हुए कहा कि संस्था द्वारा समय-समय पर विभिन्न क्षेत्रों में रक्तदान शिविर आयोजित किए जाते हैं, ताकि आपातकालीन स्थिति में जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके और उनकी जान बचाई जा सके।वहीं प्रभु नेत्रालय की टीम द्वारा आयोजित निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर अपनी आंखों की जांच कराई।कार्यक्रम में संस्था अध्यक्ष विभा तिवारी, सहयोगी पल्लवी पांडेय, डॉ. राहुल गंगवार, ब्रह्मानंद पुरोहित, संजय यादव, धनंजय सिंह, नवीन सिंह, गुरदेव सिंह, विवेक मुंजाल, चेतन गंगवार, ज्ञानेश मिश्रा, सत्यम शर्मा, दिव्यांशु विश्वकर्मा, अलका, मोहम्मद दिलशाद, नाजिम जैदी सहित दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Read More » -
सामाजिक न्याय के लिए वरदान बना यूसीसी कानूनः विकास शर्मा
यूसीसी दिवस पर गांधी पार्क में आयोजित हुआ विशेष कार्यक्रम कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के स्टॉलों का लोगों ने उठाया…
Read More » -
नगर पालिका परिषद में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवसगदरपुर। नगर पालिका परिषद कार्यालय परिसर में 77वां गणतंत्र दिवस पूरे उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः ध्वजारोहण के साथ हुई, जहां पालिकाध्यक्ष मनोज गुंबर ने तिरंगा फहराकर राष्ट्र को सलामी दी। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान गाया गया और देश की एकता व अखंडता के प्रति निष्ठा व्यक्त की गई।इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष मनोज गुंबर ने उपस्थित सभी सभासदों, अधिकारियों, कर्मचारियों, पर्यावरण मित्रों एवं आम नागरिकों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संविधान ने हमें समानता, स्वतंत्रता और न्याय का अधिकार दिया है, जिसे आत्मसात करते हुए हमें नगर के विकास और स्वच्छता के लिए निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए।कार्यक्रम के उपरांत सभी उपस्थितजनों के बीच मिष्ठान वितरण किया गया। समारोह में नगर पालिका के सभासद, अधिकारी-कर्मचारी, सफाई कर्मचारी, पर्यावरण मित्र तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। पूरे परिसर में देशभक्ति का माहौल बना रहा और “भारत माता की जय” के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।
Read More » -
गणतंत्र दिवस पर महानगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देश की एकता की शपथ ली
काशीपुर : गणतंत्र दिवस के अवसर पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने ध्वजरोहण कर देश की एकता और अखंडता की शपथ ली…
Read More » -
रूद्रपुर में पुलिस लाइन में धूमधाम से मना 77वां गणतंत्र दिवस, प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने किया ध्वजारोहणरूद्रपुर, 26 जनवरी, 2026 77वें गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह पुलिस लाइन रूद्रपुर में गरिमामय वातावरण में आयोजित हुआ। प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण, सैनिक कल्याण तथा जनपद प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने बतौर मुख्य अतिथि ध्वजारोहण कर पुलिस परेड की सलामी ली। परेड में नागरिक पुलिस, पीएसी, होमगार्ड, अग्निशमन, पीआरडी, एनसीसी सहित विभिन्न विभागों की आकर्षक झांकियों ने प्रतिभाग किया।समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए शहीदों को नमन किया। उन्होंने कहा कि संविधान के मूल्यों—न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व—के बल पर देश निरंतर प्रगति की ओर बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत का संकल्प तेजी से साकार हो रहा है।मंत्री ने कृषि, महिला सशक्तिकरण, रोजगार, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे से जुड़ी राज्य व केंद्र सरकार की प्रमुख योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने मिलेट्स मिशन, किसान सम्मान निधि, फसल बीमा, लखपति दीदी योजना, आयुष्मान भारत, जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना और डिजिटल इंडिया मिशन को जनकल्याण की दिशा में महत्वपूर्ण बताया।इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और उनके परिजनों को सम्मानित किया गया तथा उत्कृष्ट कार्य के लिए 26 पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। विभिन्न विभागों की झांकियों और विद्यार्थियों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समारोह में रंग भर दिया। झांकी प्रतियोगिता में विजेताओं को प्रभारी मंत्री ने सम्मानित किया।कार्यक्रम में विधायक शिव अरोरा, महापौर विकास शर्मा, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Read More » -
हनी-ट्रैप से रंगदारी तक: ऊधमसिंहनगर में संगठित गैंग का भंडाफोड़, दो युवतियाँ व एक युवक गिरफ्तारऊधमसिंहनगर पुलिस ने हनी-ट्रैप के ज़रिए युवकों को जाल में फँसाकर रंगदारी वसूलने वाले संगठित गिरोह का सनसनीखेज खुलासा करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस गिरोह की दो महिला सदस्यों और एक युवक को गिरफ्तार कर उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया है।पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार युवती सोशल मीडिया के माध्यम से युवकों से दोस्ती कर उन्हें गदरपुर बुलाती थी। इसके बाद पूर्व नियोजित साजिश के तहत गिरोह के अन्य सदस्य मौके पर पहुँचकर पीड़ित के साथ मारपीट, धमकी और अश्लील वीडियो वायरल करने का भय दिखाकर मोटी रकम की रंगदारी वसूलते थे। एक मामले में पीड़ित से ₹40,000 तथा दूसरे में ₹95,000 ऑनलाइन ट्रांसफर कराए जाने की पुष्टि हुई है।वारदात के बाद आरोपी कार से फरार हो गए थे, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान जौहर उर्फ महक, राबिया और रोहन के रूप में हुई है, जो रामपुर (उत्तर प्रदेश) के निवासी बताए जा रहे हैं।पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि यह गिरोह 10 से 12 सदस्यों का संगठित नेटवर्क है, जो अलग-अलग शहरों में इसी तरीके से वारदातों को अंजाम देता था। मुख्य आरोपी जौहर उर्फ महक के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं और वह गैंगस्टर एक्ट के तहत जेल भी जा चुकी है।पुलिस ने फरार आरोपियों की तलाश तेज कर दी है और गिरोह से जुड़े अन्य मामलों की भी पड़ताल की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश कर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
Read More » -
गणतंत्र दिवस पर्व के सतरंगी रंगों में रंगा दिल्ली पब्लिक स्कूल
दिल्ली पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर के प्रांगण में 77 वें गणतंत्र दिवस का उत्सव बड़े हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के…
Read More » -
अवैध मंगलवार बाजार के खिलाफ व्यापारियों का हुंकार, देवभूमि व्यापार मंडल का शिष्टमंडल जिला अध्यक्ष से मिलाकिच्छा। देवभूमि व्यापार मंडल किच्छा के कार्यकारी अध्यक्ष जगरूप सिंह ‘गोल्डी’ के नेतृत्व में व्यापारियों का एक शिष्टमंडल सोमवार को रूद्रपुर पहुंचकर देवभूमि व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष गुरमीत सिंह से मिला। शिष्टमंडल ने मंगलवार को लगने वाले अवैध बाजार के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज कराते हुए एक स्वर में बाजार न लगने की मांग उठाई।व्यापारियों ने जिला अध्यक्ष को अवगत कराया कि अवैध रूप से लगने वाला यह बाजार स्थानीय व्यापारियों के हितों पर सीधा प्रहार है तथा इससे शासन-प्रशासन के नियमों की भी खुलेआम अनदेखी हो रही है। व्यापारियों की मांग को गंभीरता से लेते हुए जिला अध्यक्ष गुरमीत सिंह ने तत्काल उप जिलाधिकारी किच्छा से वार्ता कर मंगलवार को लगने वाले बाजार पर रोक लगाने की मांग की।इस मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष जगरूप सिंह गोल्डी के साथ केशव लोहिया, राधेश्याम, परविंदर सिंह, नितिन अरोड़ा, संदीप मलिक, चंदन गुप्ता, ज्ञान प्रकाश गंगवार एवं विक्की झाबड़ा सहित अनेक व्यापारी उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर अवैध बाजार के खिलाफ संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।
Read More » -
किच्छा विधायक तिलक राज बेहड ने अपने कार्यालय पर फहराया तिरंगा
गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर विधायक तिलक राज बेहड़ के कार्यालय,आवास विकास किच्छा में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया…
Read More » -
सामाजिक न्याय के लिए वरदान बना यूसीसी कानूनः विकास शर्मा
यूसीसी दिवस पर गांधी पार्क में आयोजित हुआ विशेष कार्यक्रम कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के स्टॉलों का लोगों ने उठाया…
Read More » -
रुद्रपुर नगर निगम ने पेश की मिसाल, ‘जीरो वेस्ट’ थीम पर मनाया गणतंत्र दिवस
दस सर्वश्रेष्ठ पर्यावरण मित्रों को किया सम्मानित रुद्रपुर । नगर निगम रुद्रपुर द्वारा 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर…
Read More » -
किसानों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
गदरपुर। किसानों की विभिन्न गंभीर समस्याओं को लेकर माननीय मुख्यमंत्री,उत्तराखण्ड सरकार को संबोधित एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी परगना गदरपुर एवं तहसीलदार…
Read More » -
मौर्य एकेडमी से SSC (GD) में चयनित छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित*
गदरपुर। क्षेत्र में सेना और पुलिस से रिटायर्ड अधिकारियों द्वारा संचालित मौर्य एकेडमी के छात्र-छात्राओं ने देश सेवा का संकल्प…
Read More » -
सितारगंज राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सिसौना न्यायालय के अनुपालन में महाविद्यालय में 7 फरवरी 2026 को मतदान होना हुआ तय
सितारगंज। पूर्व छात्र संघ कोषाध्यक्ष तुसार शर्मा ने बताया कि सितारगंज राजकीय महाविद्यालय में माननीय उच्च न्यायालय आदेश रिट याचिका…
Read More » -
स्लग सितारगंज करंट लगने से युवक की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
सितारगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत पंडरी निवासी एजाज अहमद, पुत्र बने बक्श, की करंट लगने से दर्दनाक मृत्यु हो गई। घटना…
Read More » -
राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का रोचक इतिहासलाल बिहारी लालसदियों की गुलामी के बाद आजादी की पहली मांग सन् 1857 ईस्वी में पुरजोर तरीके से उठी उसी समय राष्ट्र के ध्वज बनाने की योजना बनी परंतु पहले स्वतंत्रता संघर्ष के परिणाम को देखकर झंडे की मांग बीच में ही अटक गई । वर्तमान स्वरूप में विद्यमान झंडा कई चरणों से होकर गुजरा है । प्रथम चित्रित ध्वज स्वामी विवेकानंद की शिष्या भगिनी निवेदिता द्वारा 1904 में बनाया गया था औऱ इसे 7 अगस्त 1906 के कोलकाता में कांग्रेस के अधिवेशन में फहराया गया था ।इस ध्वज को क्षैतिज तीन रंगो लाल, पीला एवं हरे रंग की क्षौतिज पट्टियां बनाया गया था ।ऊपर की ओर हरी पट्टी में आठ कमल थे जिनका रंग सफेद था , नीचे की लाल पट्टी में सूरज और चांद बनाए गए सफेद रंग से बनाये गए थे बीच की पीली पट्टी पर नीले रंग से वंदे मातरम लिखा गया था।द्वितीय ध्वज की बात करें तो सन 1907 ईस्वी में मैडम भीका जी कामा और कुछ अन्य निर्वाचित क्रांतिकारियों ने मिल कर पेरिस में पहली बार फहराया था। तृतीय चित्र ध्वज की बात करें तो 1917 ईस्वी में राजनीतिक संघर्ष के दौरान एनी बेसेंट और लोकमान्य तिलक ने घरेलू शासन आंदोलन के दौरान फहराया था। इस ध्वज में पांच लाल और चार हरे क्षैतिज पट्टियां एक के बाद एक और सप्तऋषि के अभिविन्यास में इस पर सात सितारे बने थे ।ऊपरी किनारे पर बायी और यूनियन जैक था । उपर दायी तरफ एक कोने में सफेद अर्द्धचंद्र और सितारा भी था । कांग्रेस के विजयवाड़ा अधिवेशन में एक युवक पिंगली वेंकैया ने एक चौथा झंडा बनाया था जिसमें दो रंगों का लाल और हरा रंग का था जो दो प्रमुख समुदाय अर्थात हिंदू और मुस्लिम का प्रतिनिधित्व करता था गांधी जी ने 1921 ईस्वी में सुझाव दिया कि भारत के शेष समुदाय का प्रतिनिधित्व करने के लिए इसे एक सफेद पट्टी मध्य में और सफेद पट्टी के बीच में प्रगति के लिए चलता हुआ चरखा होना चाहिए। वर्ष 1931 में झंडा के इतिहास में एक नया मोड़ आया तिरंगे ध्वज को राष्ट्रीय ध्वज के रूप में अपनाने का एक प्रस्ताव पारित किया गया। इसमें तीन रंग उपर केसरिया बलिदान का प्रतीक बीच में सफेद शांति का प्रतिक और अशोक स्तंभ से लिया चक्र इसे विधि चक्र भी कहते हैं जिसमें 24 तिल्लिया प्रगति के पथ पर आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा देती है और सबसे नीचे हरा रंग हरियाली एवं खुशहाली का प्रतीक । तीनों पट्टियां समानुपात में आयताकार जिसकी लंबाई और चौड़ाई का अनुपात 3:2है। इसे राष्ट्रध्वज के रूप में मान्यता मिली 22 जुलाई 1947 ई. को संविधान सभा ने वर्तमान भारत के तिरंगा को भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के रूप में अपनाया तथा आजादी के बाद भी इसका रंग और महत्व आज भी बना हुआ है ।इस ध्वज को आज 26 जनवरी 1950 को संवैधानिक मान्यता प्राप्त हुआ। ये था राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का रोचक इतिहास ।
Read More » -
सितारगंज राष्ट्रीय बालिका दिवस पर कस्तूरबा गांधी विद्यालय में लगा विधिक प्राधिकरण जागरूकता कैंप
सितारगंज में राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से…
Read More » -
राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष में कस्तूरबा गांधी स्कूल की बालिकाओं को बनाया चिकित्सा अधीक्षक एवं डिलीवरी रूम इंचार्ज
सितारगंज राष्ट्रीय बालिका दिवस पर बेटियों को मिला प्रेरणादायक अवसर इस मौके पर कस्तूरबा गांधी स्कूल की बालिकाओं कोसितारगंज सामुदायिक…
Read More » -
राष्ट्रीय बालिका दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
गदरपुर। उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के तत्वावधान में तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, उधम सिंह नगर के माननीय…
Read More » -
रुद्रपुर – श्री श्याम कमेटी रमपुरा वार्ड नंबर 23 के तत्वाधान में श्री खाटू श्याम बाबा जी का विशाल जागरण आयोजित किया गया। जिसका शुभारंभ भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक और समाजसेवी भारत भूषण चुघ ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से आपकी प्रेम और सौहार्द बढ़ता है और युवा पीढ़ी धर्म के प्रति जागरूक होती है उन्होंने कहा कि भारत देश हिंदू संस्कृति से बहुत ओतप्रोत है ।जहां देश की विभिन्न भाषाओं में अलग-अलग हिंदू धार्मिक आयोजन किए जाते हैं जिसमें सभी लोग बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं। उन्होंने कहा कि आज देश के कोने-कोने से श्रद्धालु श्री खाटू श्याम बाबा के दर्शन को जाते हैं जिसकी मान्यता दिन प्रतिदिन बढ़ रही है।श्री खाटू श्याम बाबा के दर्शन के उपरांत व्यक्ति अपने आप को सौभाग्यशाली मानता है और उनकी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इस दौरान भजन गायको ने श्री खाटू श्याम बाबा के जागरण में भजन सुना कर माहौल भक्तिमय कर दिया जिसका तमाम श्रद्धालुओं ने भरपूर आनंद लिया और वह बाबा के भजनों पर झूमते हुए नजर आए। इस दौरान सूरज कोली, राजेंद्र कोली, राजा कोली ,जीतू कोली, अनिल कोली ,धर्म कोली, बादल कोली, सीनू कोली, रोहित कोली, दर्शन कोली, ओमपाल कोली समेत तमाम लोग मौजूद थे।
Read More » -
जेसीज में एनसीसी की ए-सर्टिफिकेट परीक्षा का आयोजन
जेसीज पब्लिक स्कूल रुद्रपुर के परिसर में 78 यू.के. बटालियन एन.सी.सी. हल्द्वानी के तत्वावधान में दो दिवसीय ए-सर्टिफिकेट परीक्षा का…
Read More » -
राष्ट्रीय बालिका दिवस पर जिलाधिकारी ने दिया सम्मान व सशक्तिकरण का संदेश
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद में 16 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस की पूर्व संध्या पर जिला प्रशासन द्वारा भव्य जागरुकता कार्यक्रम का…
Read More » -
विधायक भरत सिंह चौधरी ने बांटे आर्थिक सहायता के चैक
जखोली/श्रीनगर गढ़वाल। विकास खण्ड जखोली के तहसील सभागार में रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी ने गरीब एवं आर्थिक रूप से…
Read More » -
आईटीबीपी सीमाद्वार में रोजगार मेला 2026 का भव्य आयोजन
देहरादून/श्रीनगर गढ़वाल। देश के युवाओं को सशक्त बनाने और विकसित भारत के संकल्प को धरातल पर उतारने की दिशा में…
Read More »