-
राज्य
देवप्रयाग-कीर्तिनगर में गूंजा गौ सम्मान का आध्यात्मिक शंखनाद-संतों की अगुवाई में उठी राष्ट्रव्यापी चेतना
देवप्रयाग/कीर्तिनगर श्रीनगर गढ़वाल। पवित्र संगम नगरी देवप्रयाग और धार्मिक-आध्यात्मिक चेतना से ओतप्रोत कीर्तिनगर क्षेत्र आज उस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी…
Read More » -
राज्य
सितारगंज में मानसिक गणना का महाकुंभ: 500+ प्रतिभागियों के बीच मुदित राठी बने “चैंपियन ऑफ चैंपियंस”।
सितारगंज मोमी गार्डन, सितारगंज में आयोजित 17वीं यूसीमास उत्तराखंड अबेकस एवं मेंटल अरिथमेटिक राज्य स्तरीय प्रतियोगिता-2026 भव्यता और उत्साह के…
Read More » -
राज्य
उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जनपद के मेधावी विद्यार्थियों के साथ आज एक प्रेरणादायी संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने अपने छात्र जीवन से लेकर सिविल सेवा तक के संघर्षपूर्ण और प्रेरक सफर को साझा करते हुए विद्यार्थियों को सफलता के सूत्र बताए। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही उपस्थित अभिभावकों और शिक्षकों के योगदान की भी सराहना करते हुए उन्हें भी शुभकामनाएं दीं।
संवाद के दौरान विद्यार्थियों ने खुलकर अपने सवाल रखे। “लक्ष्य निर्धारण कैसे करें?”, “नीट की तैयारी किस प्रकार करें?”, “रुचि…
Read More » -
राज्य
रुद्रपुर। उत्तराखंड सरकार द्वारा भाजपा नेता नितिन चरण वाल्मीकि को उत्तराखंड सफाई कर्मचारी आयोग में सदस्य नामित किए जाने पर आज वाल्मीकि समाज के सैकड़ों लोग पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के आवास पहुंचे, जहां उन्होंने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया तथा मिठाई खिलाकर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के प्रति आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर वाल्मीकि समाज के सरपंच राकेश बाल्मीकि ने कहा कि पूर्व विधायक राजेश शुक्ला सदैव सर्व समाज के हित में कार्य करते हैं और हर वर्ग के लोगों से उनका सीधा जुड़ाव है। उन्होंने कहा कि आज उनके प्रयासों के चलते ही प्रदेश सरकार ने बाल्मीकि समाज के प्रतिनिधि के रूप में नितिन चरण वाल्मीकि को उत्तराखंड सफाई कर्मचारी आयोग में सदस्य नामित कर समाज को सम्मानित करने का कार्य किया है। इसके लिए समस्त समाज प्रदेश सरकार एवं पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का हृदय से आभारी है।पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने प्रदेश के मुखिया पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा लिए जा रहे ऐसे निर्णय सामाजिक समरसता को मजबूत करने के साथ ही वंचित वर्गों को मुख्यधारा में लाने का कार्य कर रहे हैं। भाजपा अनुसूचित मोर्चा पूर्व जिला महामंत्री नितिन चरण वाल्मीकि का आयोग में सदस्य के रूप में मनोनयन निश्चित रूप से समाज के लिए गर्व का विषय है और इससे समाज के लोगों की आवाज को मजबूती मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार आगे भी इसी तरह सभी वर्गों के हित में कार्य करती रहेगी।इस दौरान समाज के वरिष्ठ नेता कल्लू चरन, राकेश वाल्मीकि, श्याम बाबू, मैकिल, धीरज लाल, मुकेश कुमार, रमेश वाल्मीकि, ईशा चरन, छत्रपाल सिंह पप्पू लाल, राजेंद्र कुमार, जॉनी वाल्मीकि, अरुन वाल्मीकि, विवेक कुमार, अंकित कुमार, राजू वाल्मीकि, संजू वाल्मीकि, नरेश कुमार, शिवम कुमार, राजीव वाल्मीकि, संदीप धानुक, मोंटी वाल्मीकि, सौरभ कुमार, अक्षय रावत, जेकब सिंह समेत बड़ी संख्या में वाल्मीकि समाज के लोग एवं स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Read More » -
राज्य
जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया की अध्यक्षता में जिला सभागार में जनपद में मातृ मृत्यु दर की स्थिति को लेकर महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ मातृ मृत्यु के कारणों और भविष्य में रोकथाम के उपायों पर विस्तृत चर्चा की गई।जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि हाई-रिस्क प्रेगनेंसी वाले मामलों की पहचान कर उनकी विशेष निगरानी सुनिश्चित की जाए। उन्होने कहा कि आशा एवं एएनएम के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में गर्भवती महिलाओं के पंजीकरण एवं नियमित जांच में किसी प्रकार की ढिलाई न बरती जाए। प्रसव के दौरान रेफरल सिस्टम को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाया जाए, ताकि आपातकालीन स्थिति में समय की बचत हो सके। उन्होने निर्देश देतु हुए कहा कि जनपद में पंजीकृत ऐसे चिकित्सालयों को चिन्हित किया जाए जहाँ पंजीकृत चिकित्सकों की निगरानी में प्रसव नहीं कराए जा रहे हैं ऐसे संस्थानों पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा समय-समय पर आकस्मिक निरीक्षण किया जाए तथा अनियमितता पाये जाने पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि गृह प्रसव कराने वाली दाइयों की भी सतत निगरानी रखी जाए। यदि कोई दाई अवैध रूप से प्रसव कराती हुई पाई जाती है, तो उसके विरुद्ध एफआईआर दर्ज करायी जाए। उन्होने कहा कि गर्भवती महिलाओं को यदि आशा कार्यकत्री प्राइवेट चिकित्सालयों में ले जाते हुए पायी जाती है तो सम्बन्धित आशा वर्कर के खिलाफ कार्यवाही भी सुनिश्चित की जाये। उन्होने कहा कि मातृ मृत्यु दर को कम करना सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में है इस दिशा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 केके अग्रवाल ने बताया कि जनपद में अब तक कुल 18 मातृ मृत्यु के मामले सामने आए थे। जिसमे से 11 मामलों की विस्तृत समीक्षा पहले ही की जा चुकी है जबकि आज 7 नए मामलों की समीक्षा पूर्ण की गई। मृत्यु के कारणों का विश्लेषण अधिकारियों ने प्रत्येक केस की रिपोर्ट का बारीकी से अध्ययन किया। इसमें प्रसव के दौरान होने वाली जटिलताओं, एनीमिया (खून की कमी), तथा समय पर अस्पताल न पहुँचने जैसे कारणों पर गंभीर चर्चा हुई।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. केके अग्रवाल, एसीएमओ डॉ. डीपी सिंह, पीएमएस डॉ. आरके…
Read More » -
राज्य
शहर की पहचान और आध्यात्मिक ऊर्जा का नया केंद्र बनेगा शिव कॉरिडोरः विकास शर्मा
कॉरिडोर को धरातल पर उतारने की कवायद हुई तेज महापौर ने अधिकारियों संग किया स्थलीय निरीक्षण रुद्रपुर । गंगापुर रोड…
Read More » -
राज्य
प्रभारी मंत्री प्रदीप बत्रा का नगर निगम में जोरदार स्वागत
महापौर के साथ शहर के विकास को लेकर हुई चर्चा महापौर ने प्रभारी मंत्री को सौंपा 25 करोड़ का प्रस्ताव…
Read More » -
राज्य
मसूरी अस्पताल की बदहाल व्यवस्था पर उठा सवाल, स्वास्थ्य मंत्री को सौंपा ज्ञापनमसूरी, 27 अप्रैल देव भूमि जन कल्याण विकास एकता समिति के बैनर तले शहर में स्वास्थ्य सेवाओं की खराब स्थिति को लेकर आवाज बुलंद की गई। समिति के शहर अध्यक्ष तनमीत सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने उत्तराखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल को उपजिलाधिकारी मसूरी के माध्यम से ज्ञापन सौंपकर तत्काल सुधार की मांग की।ज्ञापन में उप जिला चिकित्सालय की बदहाल स्थिति का विस्तार से उल्लेख किया गया। समिति ने आरोप लगाया कि अस्पताल में चिकित्सकों और कर्मचारियों की भारी कमी है, जिससे मरीजों को समय पर इलाज नहीं मिल पा रहा। इसके साथ ही आधुनिक चिकित्सा उपकरणों का अभाव, जरूरी दवाइयों की कमी, साफ-सफाई की खराब व्यवस्था और आपातकालीन सेवाओं की कमजोर स्थिति को भी गंभीर समस्या बताया गया। समिति का कहना है कि मसूरी जैसे प्रमुख पर्यटन स्थल पर हर साल हजारों पर्यटक पहुंचते हैं, ऐसे में स्वास्थ्य सेवाओं का मजबूत होना बेहद जरूरी है। वर्तमान हालात न केवल स्थानीय निवासियों बल्कि पर्यटकों के लिए भी परेशानी का कारण बन रहे हैं। ज्ञापन के माध्यम से समिति ने मांग की कि अस्पताल में डॉक्टरों और स्टाफ की तैनाती बढ़ाई जाए, आधुनिक उपकरण उपलब्ध कराए जाएं और स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस दौरान समिति के केन्द्रीय अध्यक्ष प्रकाश राणा, उपाध्यक्ष गौरव गुप्ता, महासचिव गोविन्द प्रसाद नौटियाल, सहसचिव विजय जुगरान, कोषाध्यक्ष सलीम अहमद सहित विजय लक्ष्मी कोली, नफीस बानो, इमरान, राजेश, जितेंद्र और साजिद समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Read More » -
राज्य
श्रीनगर में गूंजा आस्था का विराट घोष-गौ सम्मान आह्वान बना जनचेतना का महाअभियान
श्रीनगर गढ़वाल। श्रीनगर की पावन धरा पर आज आस्था,संस्कृति और जनचेतना का ऐसा अद्भुत संगम देखने को मिला,जिसने पूरे क्षेत्र…
Read More » -
राज्य
रुद्रपुर में महिला सम्मेलन, आरक्षण पर जताया आक्रोश
रुद्रपुर। विकासखंड रुद्रपुर सभागार में आयोजित जन आक्रोश महिला सम्मेलन में 33 प्रतिशत महिला आरक्षण संशोधन अधिनियम पारित न होने…
Read More » -
राज्य
हिमालय की जैव विविधता बेहद समृद्ध, मानवसभ्यता की खातिर संरक्षण अनिवार्यः प्रो. एसपी
तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर की ओर से विकसित भारत 2047 के तहत सतत विकास लक्ष्यों- एसडीजीएस पर…
Read More » -
राज्य
पौड़ी में प्रभारी मंत्री मदन कौशिक ने प्रधानों से किया संवाद-विकास कार्यों को दी प्राथमिकता
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद पौड़ी गढ़वाल में ग्राम पंचायतों के सशक्तिकरण एवं ग्रामीण विकास को नयी दिशा देने के उद्देश्य से…
Read More » -
राज्य
मसूरी के पास कैम्पटी क्षेत्र में अवैध निर्माण पर बड़ी कार्रवाई, दो भवन सील, स्थानीय लोगों में आक्रोशधनोल्टी/मसूरी 27 अप्रैल टिहरी जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण द्वारा कैम्पटी क्षेत्र में अवैध निर्माण के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए दो भवनों को सील किए जाने से क्षेत्र में विवाद और आक्रोश की स्थिति बन गई है। प्राधिकरण की कार्रवाई जहां नियमों के अनुपालन के तहत बताई जा रही है, वहीं स्थानीय लोग इसे पक्षपातपूर्ण और भ्रष्टाचार से प्रेरित बता रहे हैं।प्राधिकरण कार्यालय, धनोल्टी से जारी आदेश के अनुसार, मसूरी-कैम्पटी फॉल मार्ग पर सड़क के बांयी ओर स्थित सचिन (ठेकेदार) और विनोद राणा के भवन पर बिना अनुमति निर्माण करने का आरोप था। उत्तराखंड नगर एवं ग्राम नियोजन एवं विकास अधिनियम 1973 (संशोधित 2013) की धारा 27(1) के तहत कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था और धारा 28(1) के अंतर्गत निर्माण कार्य रोकने के आदेश भी दिए गए थे। सुनवाई के बाद निर्माण को अवैध पाए जाने पर धारा 28ए के तहत भवन को सील करने का आदेश पारित किया गया।पूर्व में भी सीलिंग की कार्रवाई तय की गई थी, लेकिन पर्याप्त पुलिस बल और भीड़ के कारण इसे लागू नहीं किया जा सका। अब पुनः कार्रवाई करते हुए संबंधित भवन को सील कर दिया गया है।स्थानीय लोगों में भारी रोषकार्रवाई के बाद कैम्पटी और आसपास के क्षेत्रों में लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। स्थानीय निवासियों के साथ प्रवेष राणा, विनोद राणा का आरोप है कि विभाग चुनिंदा लोगों को निशाना बनाकर उत्पीड़न कर रहा है, जबकि क्षेत्र में कई अन्य अवैध निर्माण बिना किसी रोक-टोक के खड़े हैं। लोगों का कहना है कि उन्होंने बड़ी मुश्किलों से अपनी जमीन पर निर्माण कर जीवन यापन का साधन बनाया है, लेकिन विभाग द्वारा उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जा रही है।कुछ स्थानीय लोगों ने प्राधिकरण के सहायक अभियंता दिग्विजय तिवारी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि क्षेत्र में बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार के जरिए निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं, लेकिन कार्रवाई केवल सीमित लोगों पर ही हो रही है। उन्होंने उच्च अधिकारियों से पूरे क्षेत्र का निष्पक्ष निरीक्षण कर सभी अवैध निर्माणों पर समान रूप से कार्रवाई करने की मांग की है। वही सहायक अभिंयता दिग्विजय तिवारी की जांच कर कार्यवाही की मांग की है।प्रशासन का पक्षवहीं, नीलू चावला (एसडीएम धनोल्टी) ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि विभाग द्वारा सभी कार्रवाई सरकार की गाइडलाइन और नियमों के तहत की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन भवनों को सील किया गया है, उनकी विधिवत सुनवाई की गई थी और अवैध पाए जाने के बाद ही कार्रवाई की गई।एसडीएम कहा कि यदि संबंधित पक्ष द्वारा अवैध निर्माण को स्वयं नहीं हटाया गया, तो भविष्य में ध्वस्तीकरण (डिमोलिशन) की कार्रवाई भी की जा सकती है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में अन्य अवैध निर्माणों के खिलाफ भी केस दर्ज कर जांच और सुनवाई की प्रक्रिया जारी है और आने वाले समय में और भी बड़ी कार्रवाई देखने को मिल सकती है।राजनीतिक रंग भी आया सामनेमामले ने अब राजनीतिक रंग भी लेना शुरू कर दिया है। कुछ प्रभावित लोगों का कहना है कि वे सत्तारूढ़ दल से जुड़े हैं, इसके बावजूद उनके साथ इस प्रकार की कार्रवाई की जा रही है, जिसे वे अन्यायपूर्ण बता रहे हैं। वहीं प्रशासन ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि कार्रवाई पूरी तरह निष्पक्ष और नियमों के अनुरूप है।आगे क्या?कैम्पटी क्षेत्र में अवैध निर्माण को लेकर चल रही यह कार्रवाई अब बड़ा मुद्दा बनती जा रही है। एक ओर प्रशासन सख्ती के संकेत दे रहा है, वहीं दूसरी ओर स्थानीय लोगों का विरोध भी तेज होता दिख रहा है। आने वाले दिनों में इस मामले में और व्यापक कार्रवाई तथा विरोध की संभावना जताई जा रही है।
Read More » -
राज्य
मेधावी छात्रों का सम्मान, मसूरी सेंट जॉर्ज कॉलेज में वार्षिक पुरस्कार समारोह भव्यता के साथ संपन्नमसूरी, 27 अप्रैल सेंट जॉर्ज कॉलेज मसूरी के सभागार में सोमवार को वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय राजस्व सेवा (इनकम टैक्स) के अधिकारी आशीष त्रिपाठी रहे। समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसके बाद मुख्य अतिथि को पौधा एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। विद्यालय के क्वायर द्वारा प्रस्तुत मधुर गीत ने कार्यक्रम में सांस्कृतिक रंग भर दिए।इसके बाद विभिन्न कक्षाओं के मेधावी छात्रों को शैक्षणिक उत्कृष्टता, सहगामी गतिविधियों और ऑल राउंडर प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। कक्षा 4 से 11 तक के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पुरस्कार हासिल किए। कक्षा 4 में शिवण्या प्रथम, अरनव राणा द्वितीय और शनय अग्रवाल तृतीय रहे, जबकि अरनव राणा को सहगामी गतिविधियों में श्रेष्ठ एवं ऑल राउंडर घोषित किया गया। कक्षा 5 में शौर्य ग्रोवर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और ऑल राउंडर का खिताब भी अपने नाम किया। इसी तरह कक्षा 6, 7, 8, 9 और 10 की विभिन्न शाखाओं में छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरस्कार प्राप्त किए। कक्षा 11 विज्ञान वर्ग में अध्ययन तपारिया और वाणिज्य वर्ग में सिद्धांत शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। कार्यक्रम के दौरान सहगामी गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया, जिससे छात्रों में बहुआयामी विकास के प्रति प्रेरणा दिखाई दी। मुख्य अतिथि आशीष त्रिपाठी ने कहा कि छात्र देश की ऊर्जा और भविष्य के कर्णधार हैं। उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी तकनीकी रूप से सक्षम है, जो देश को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने विद्यार्थियों को समय के महत्व को समझने और उसका सदुपयोग करने की सलाह दी। साथ ही अभिभावकों को भी बच्चों की उपलब्धियों पर बधाई दी। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय प्रशासन के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक किया गया। प्रधानाचार्य ब्रदर जयसीलन, उप-प्रधानाचार्य ब्रदर फिलिक्स कुमार, सुपीरियर ब्रदर ब्रिटो, सीनियर कोऑर्डिनेटर मार्क गोंजालविस तथा कल्चरल कोऑर्डिनेटर दीपाली बल्लभ और भवनेश नेगी के निर्देशन में कार्यक्रम का समापन हुआ।इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण, अभिभावक और बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित रहे।
Read More » -
राज्य
मेधावी छात्रों का सम्मान, मसूरी सेंट जॉर्ज कॉलेज में वार्षिक पुरस्कार समारोह भव्यता के साथ संपन्नमसूरी, 27 अप्रैल सेंट जॉर्ज कॉलेज मसूरी के सभागार में सोमवार को वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय राजस्व सेवा (इनकम टैक्स) के अधिकारी आशीष त्रिपाठी रहे। समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसके बाद मुख्य अतिथि को पौधा एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। विद्यालय के क्वायर द्वारा प्रस्तुत मधुर गीत ने कार्यक्रम में सांस्कृतिक रंग भर दिए।इसके बाद विभिन्न कक्षाओं के मेधावी छात्रों को शैक्षणिक उत्कृष्टता, सहगामी गतिविधियों और ऑल राउंडर प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। कक्षा 4 से 11 तक के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पुरस्कार हासिल किए। कक्षा 4 में शिवण्या प्रथम, अरनव राणा द्वितीय और शनय अग्रवाल तृतीय रहे, जबकि अरनव राणा को सहगामी गतिविधियों में श्रेष्ठ एवं ऑल राउंडर घोषित किया गया। कक्षा 5 में शौर्य ग्रोवर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और ऑल राउंडर का खिताब भी अपने नाम किया। इसी तरह कक्षा 6, 7, 8, 9 और 10 की विभिन्न शाखाओं में छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरस्कार प्राप्त किए। कक्षा 11 विज्ञान वर्ग में अध्ययन तपारिया और वाणिज्य वर्ग में सिद्धांत शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। कार्यक्रम के दौरान सहगामी गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया, जिससे छात्रों में बहुआयामी विकास के प्रति प्रेरणा दिखाई दी। मुख्य अतिथि आशीष त्रिपाठी ने कहा कि छात्र देश की ऊर्जा और भविष्य के कर्णधार हैं। उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी तकनीकी रूप से सक्षम है, जो देश को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने विद्यार्थियों को समय के महत्व को समझने और उसका सदुपयोग करने की सलाह दी। साथ ही अभिभावकों को भी बच्चों की उपलब्धियों पर बधाई दी। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय प्रशासन के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक किया गया। प्रधानाचार्य ब्रदर जयसीलन, उप-प्रधानाचार्य ब्रदर फिलिक्स कुमार, सुपीरियर ब्रदर ब्रिटो, सीनियर कोऑर्डिनेटर मार्क गोंजालविस तथा कल्चरल कोऑर्डिनेटर दीपाली बल्लभ और भवनेश नेगी के निर्देशन में कार्यक्रम का समापन हुआ।इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण, अभिभावक और बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित रहे।
Read More » -
राज्य
(no title)
प्रख्यात समाजसेवी श्री पृथ्वीनाथ महादेव जी मंदिर देहरादून से जुड़े संजय कुमार गर्ग ने आज मनाया अपना 60 वा जन्मदिवस…
Read More » -
राज्य
विदेश भेजने के नाम पर ठगी का जाल: रुद्रपुर में फर्जी इमीग्रेशन कारोबार पर शिकंजा जरूरीरुद्रपुर।शहर में विदेश भेजने के नाम पर संचालित हो रहे इमीग्रेशन सेंटरों की आड़ में बड़े स्तर पर धोखाधड़ी के मामले उजागर हो रहे हैं। सुनहरे भविष्य और बेहतर रोजगार का झांसा देकर लोगों से मोटी रकम वसूली जा रही है, लेकिन अधिकांश मामलों में न तो वादे पूरे हो रहे हैं और न ही कागजी प्रक्रिया समय पर पूरी की जा रही है। कई पीड़ितों ने आरोप लगाया है कि एजेंसियां पैसा लेने के बाद संपर्क तक तोड़ देती हैं और दस्तावेज अधूरे छोड़ दिए जाते हैं।चिंताजनक तथ्य यह है कि शहर में कई इमीग्रेशन कार्यालय बिना किसी वैध लाइसेंस या सरकारी पंजीकरण के संचालित हो रहे हैं, जो सीधे तौर पर कानून का उल्लंघन है। कानूनी प्रावधानों के अनुसार विदेश भेजने के लिए कार्यरत एजेंट का भारत सरकार के Protector of Emigrants (POE) से पंजीकरण अनिवार्य होता है। इसके अभाव में संचालित गतिविधियां भारतीय दंड संहिता की धारा 420 (धोखाधड़ी) और 406 (आपराधिक विश्वासघात) के अंतर्गत दंडनीय अपराध की श्रेणी में आती हैं, साथ ही Emigration Act, 1983 के प्रावधानों का भी उल्लंघन माना जाता है।प्रशासन और पुलिस के समक्ष लगातार ऐसी शिकायतें पहुंच रही हैं, जिनमें सख्त कार्रवाई की आवश्यकता महसूस की जा रही है। जानकारों का मानना है कि यदि समय रहते इन फर्जी इमीग्रेशन कारोबारियों पर शिकंजा नहीं कसा गया तो यह नेटवर्क और अधिक फैल सकता है, जिससे आम जनता को आर्थिक और मानसिक क्षति झेलनी पड़ेगी।प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि किसी भी इमीग्रेशन एजेंसी के झांसे में आने से पहले उसके वैध दस्तावेजों और सरकारी मान्यता की पूरी जांच करें। जागरूकता और सतर्कता ही इस तरह की ठगी से बचने का सबसे प्रभावी उपाय है।
Read More » -
राज्य
(no title)
देहरादून, हिम पुत्र स्वर्गीय हेमवती नंदनबहुगुना जी की जयंती के अवसर पर नेताजी संघर्ष समिति के कार्यकर्ताओं ने आज स्वर्गीय…
Read More » -
राज्य
राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शांतिपुरी में हाई स्कूल का रिजल्ट 96% रहा, 28 छात्राएं परीक्षा दी थी, प्रथम स्थान 14 छात्राओं ने द्वितीय स्थानीय 11 छात्राओं एवं तृतीय स्थान दो छात्राओं सहित 27 छात्राये उत्तीर्ण हुई। जिसमें तीन छात्राओ ने 75% से ऊपर प्राप्तांक के साथ उत्तीर्ण की। स्कूल की प्रथम स्थान हर्षित जोशी पुत्र के केदार दत्त जोशी ,83.4% द्वितीय स्थान वैष्णवी पुत्र श्री सुंदर सिंह बिष्ट 83.2 प्रतिशत ,78.4% कोमल पुत्री स्व राकेश ने अंकों के साथ उत्तीर्ण हुए। इस अवसर पर प्रधानाचार्य बृजेश गुप्ता सहित स्कूल की संरक्षक डॉ गणेश उपाध्याय दर्जा राज्य मंत्री ने बच्चों का मिठाई खिलाकर मुंह मीठा किया और शुभकामनाएं दी आने वाले वक्त में नई छात्राओं से भी कहा कि हम आने वाले वक्त है ऐसा ही आप सभी लोगों को मुंह मीठा करने का शुभ अवसर देंगे ,इस अवसर पर अध्यापिका प्रेमा बोहरा, केदारनाथ जोशी सहित लोक उपस्थित थे ।
Read More » -
राज्य
(no title)
विधायक बेहड़ ने 33.36 लाख की लागत से सड़कों एवं निर्माण कार्यों का लोकार्पण कच्ची खमरिया कब्रिस्तान के लिए 21.37…
Read More » -
राज्य
सितारगंज में उफान पर आंगनबाड़ी आंदोलन: 24वें दिन भी धरना जारी, 28 अप्रैल को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन का ऐलान कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी ने भी दिया समर्थन
आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों, सेविकाओं और मिनी कर्मचारियों का आंदोलन अब निर्णायक मोड़ पर पहुंचता नजर आ रहा है। नवीन मंडी परिसर…
Read More » -
राज्य
देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता में उधम सिंह नगर की टीम रवानारुद्रपुर/उधम सिंह नगर। देहरादून में आयोजित होने जा रही राज्य स्तरीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने हेतु उधम सिंह नगर जिले की टीम आज उत्साह और जोश के साथ रवाना हुई। टीम के खिलाड़ियों, अभिभावकों एवं खेल प्रेमियों में प्रतियोगिता को लेकर खासा उत्साह देखा गया।जिला टीम को रवाना करते हुए कोच मोहम्मद हसन खान ने बताया कि इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में उधम सिंह नगर जिले से कुल 14 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं, जिनमें 12 बालक एवं 2 बालिकाएं शामिल हैं। सभी खिलाड़ियों ने पिछले कई सप्ताहों से कठिन अभ्यास, फिटनेस ट्रेनिंग और तकनीकी तैयारी की है। खिलाड़ियों का आत्मविश्वास काफी ऊंचा है और उन्हें जिले के लिए उत्कृष्ट प्रदर्शन की उम्मीद है।कोच मोहम्मद हसन खान ने कहा कि उधम सिंह नगर के खिलाड़ी लगातार विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में जिले का नाम रोशन कर रहे हैं और किकबॉक्सिंग में भी बच्चों की रुचि तेजी से बढ़ रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि टीम इस बार भी शानदार प्रदर्शन कर पदक जीतकर लौटेगी।उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों को अनुशासन, तकनीक और मानसिक मजबूती पर विशेष प्रशिक्षण दिया गया है, ताकि वे प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर सकें। टीम में शामिल खिलाड़ी अपने-अपने भार वर्गों में मुकाबला करेंगे।खिलाड़ियों के रवाना होने से पूर्व अभिभावकों एवं खेल प्रेमियों ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जिलेवासियों ने भी टीम से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद जताई है।उधम सिंह नगर की यह टीम देहरादून में होने वाली प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेगी और अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करेगी। अब सभी की निगाहें खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर टिकी हुई हैं।
Read More » -
राज्य
महापौर की कार्यशैली के कायल हुए कैबिनेट मंत्री
विकास शर्मा की ‘विजनरी’ कार्यप्रणाली की जमकर सराहना रूद्रपुर। प्रदेश के शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा ने अपने प्रथम…
Read More » -
राज्य
पहली बार रूद्रपुर पहुंचे शहरी विकास मंत्री का जोरदार स्वागत
रूद्रपुर। मंत्री बनने के बाद पहली बार रूद्रपुर पहुंचे शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा का नगर आगमन पर महापौर…
Read More » -
राज्य
धामी सरकार में टूटे विकास के रिकार्डः कैड़ा
शहरी विकास मंत्री ने नगर निगम में किया करोड़ों की योजनाओं का शिलान्यास रूद्रपुर। प्रदेश के शहरी विकास मंत्री राम…
Read More » -
राज्य
खौफ का साया-बमठी गांव में गुलदार का कहर 60 वर्षीय महिला को बनाया निवाला,ग्रामीणों में उबाल
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद पौड़ी गढ़वाल के मुख्यालय से सटे बमठी गांव में गुरुवार सुबह घटी एक दिल दहला देने वाली…
Read More » -
राज्य
नशे के खिलाफ सख्त एक्शन-पौड़ी पुलिस का बड़ा प्रहार स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार,सप्लाई चेन तक पहुंचने की तैयारी
श्रीनगर गढ़वाल। जनपद पौड़ी गढ़वाल में नशे के खिलाफ छेड़े गए अभियान के तहत पुलिस लगातार कड़ी कार्रवाई करते हुए…
Read More »